18 May Rashifal: रविवार, 18 मई 2025 को राहु और केतु, जिन्हें छाया ग्रह कहते हैं, राशि बदल रहे हैं। राहु कुंभ राशि में प्रवेश करेगा, जबकि केतु सिंह राशि में आएगा। ये दोनों ग्रह हमेशा वक्री रहते हैं यानी पीछे की चलते हैं। आइए जानते हैं सभी 12 राशियों के लिए राहु-केतु का कैसा असर रहने वाला है…
मेष राशि:
राहु एकादश और केतु पंचम भाव में आ जाएगा। मेष राशि के लिए रविवार का दिन अच्छा रहेगा। यदि आप व्यापारी आपको व्यवसाय में कोई बड़ा आर्थिक लाभ मिलेगा, जिससे आपकी आमदनी तो बढ़ेगी समाज में भी आपको सम्मान मिलेगा. नौकरी से जुड़े लोगों को भी कल मन चाहा लाभ मिलने की संभावना है. महिलाओं 18 मई को स्वास्थ्य पर ध्यान देने की सलाह दी जा रही है। घर में काम की अधिकता के चलते आपकी तबियत में उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है। विद्यार्थियों को रविवार को अपने कामों पर ध्यान देना होगा। परीक्षा की तैयारी लिए समय निकालना होगा। आपको मेहनत का फल मिलने लगेगा। स्व रोजगार के लिए दिन अच्छा रहेगा। मेहनत करने से आपको सफलता मिलने लगेगी। सूर्य देव को जल अर्पित करने से लाभ होगा।
वृषभ राशि:
राहु दशम और केतु चतुर्थ भाव में रहेगा। वृष राशि वालों के लिए रविवार का दिन विशेष रहेगा। काम को पूरा करने के मेहनत करेंगे पर जल्दबाजी से आपको बचना होगा। स्वास्थ्य आपका अच्छा रहेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपका रूझान बढ़ेगा। गरीबों को गर्म कपड़े और जरूरत की चीजें बांट सकते हैं। परिवार का पूरा साथ मिलेगा। संतान पक्ष का साथ आपको मिलेगा। अविवाहितों के लिए दिन अच्छा है। आपके लिए विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं। फैशन तथा मीडिया से जुड़े लोगों के लिए रविवार का दिन अनुकूल रहने वाला है।
मिथुन राशि:
नवम भाव में राहु और तृतीय भाव में केतु है। मिथुन राशि वालों के लिए रविवार का दिन अनुकूल रहेगा। संडे को दोस्तों के साथ सैर सपाटे का मजा ले सकते हैं। नौकरीपेशा हैं या व्यवसाय करते हैं तो दोनों के लिए लाभ मिल सकता है। किसी प्रकार के निर्णय में दुविधा में रहेंगे। बड़ों से सलाह से सही दिशा मिलेगी। बच्चों के करियर को लेकर किसी से उचित सलाह ले सकते हैं। रविवार का दिन अनुकूल रहेगा। हो सकता है किसी सेमिनार में भाग लें। प्रतिभा का सम्मान मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोगों के लिए 18 मई का दिन बेहतरीन रहेगा। आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे। तकनीकी काम से जुड़े लोगों को किसी काम को लेकर विदेश जाना पड़ सकता है।
कर्क राशि:
अष्टम भाव में राहु और द्वितीय में केतु होने से कुछ समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं। आज आपको कार्यक्षेत्र में होने वाली राजनीति षणयंत्र से बचकर चलना होगा। कार्य क्षमता में सुधार लाने की जरूरत है। अपनी काबिलियत से उच्च पद पा सकते हैं। स्व रोजगार करने वालों के लिए 18 मई का दिन नया काम शुरू करने के लिए अच्छा है। यदि आप महिला हैं तो आपको इमोशनल होकर कोई भी निर्णय लेने से बचना होगा। उच्च शिक्षा में छात्रों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। विदेश के किसी प्रोजेक्ट के लिए ऑफ़र मिला सकता है।
सिंह राशि:
राशि में केतु का प्रवेश होगा और राहु की सप्तम दृष्टि रहेगी। आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आप अपने डेली रूटीन को बेहतर करने की कोशिश करें। आपको दिखावे व जल्दबाजी के चक्कर में पड़ने से बचना होगा। यदि आपने किसी को धन उधार दिया, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। विद्यार्थियों की यदि पढ़ाई-लिखाई में कुछ समस्या आ रही थी, तो वह भी काफी हद तक दूर होगी।
कन्या राशि:
केतु राशि से निकल जाएगा और राहु की दृष्टि भी समाप्त हो जाएगी। समय सर्वथा अनुकूल रहेगा। शत्रु सिर उठाने का प्रयास करेंगे, किंतु उनका दमन होगा। चिंताएं समाप्त होंगी और धार्मिक कार्यों में संलग्न रहेंगे। यात्रा के योग बनेंगे। नए मकान की खरीद संबंधी योजनाएं बन सकती हैं।
तुला राशि:
राहु पंचम और केतु एकादश भाव में होगा। इसका कोई नकारात्मक प्रभाव नहीं पड़ेगा। समय अनुकूल रहेगा। कुछ मानसिक तनाव हो सकता है। घुटनों में दर्द एवं अज्ञात भय बना रह सकता है। संतान से सुख की प्राप्ति होगी और जमीन आदि खरीदने का विचार बन सकता है।
वृश्चिक राशि:
राहु चतुर्थ और केतु दशम भाव में होगा। आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपने करीबियों का पूरा समर्थन मिलेगा। उच्च शिक्षा के प्रयास बेहतर रहेंगे। दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। भाई और बहनों से प्रॉपर्टी को लेकर कोई वाद-विवाद भी खड़ा हो सकता है। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से आपका मन काफी खुश रहेगा। आप अपने कामों को किसी दूसरे के भरोसे ना छोड़ें। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के प्रयास बेहतर रहेंगे। घूमने-फिरने के दौरान कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी।
धनु राशि:
तृतीय भाव में राहु एवं नवम में केतु के प्रभाव से लाभ की स्थिति बनेगी। साथ ही ये योग कुछ बुरी आदतों की ओर आकर्षित भी कर सकता है। यात्राएं अधिक होंगी एवं पदोन्नति के साथ स्थानांतरण के योग हैं। कार्य विस्तार की इच्छा रहेगी, किंतु अधिक खर्च के कारण बाधा आ सकती है। आस-पास के लोगों से विवाद की संभावना है।
मकर राशि:
द्वितीय भाव में राहु एवं अष्टम में केतु के कारण आय अच्छी बनी रहेगी। सामाजिक क्षेत्रों में कार्यरत लोगों की लोकप्रियता बढ़ेगी, उन्हें कोई बड़ा पद मिलने की संभावना है। साझेदारी में कोई काम करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आप अपनी कला-कौशल से सभी क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपके परिवार का कोई सदस्य नौकरी के किसी काम को लेकर घर से दूर जा सकता है।
कुंभ राशि:
राहु का प्रवेश राशि में होगा और केतु की सप्तम दृष्टि रहेगी। ये समय स्वयं को पुनः संभालने का है। परेशानियां अवश्य बढ़ेंगी, पर आत्मविश्वास में कमी नहीं आएगी। चिंताओं पर विजय प्राप्त होगी एवं साहस बना रहेगा। रोगों में वृद्धि हो सकती है, कुछ शल्य चिकित्सा की आवश्यकता भी हो सकती है।
मीन राशि:
राहु द्वादश भाव अर्थात् राशि से निकल जाएगा। आज आप अपने आवश्यक कामों को पूरा करने पर पूरा ध्यान देंगे। पारिवारिक मामलों को भी आपको सूझबूझ दिखाकर निपटाने की आवश्यकता है। समन्वय की भावना आपके मन में बनी रहेगी। आप किसी दिखावे के चक्कर में ना पड़ें। कार्य क्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि हासिल होगी। आप छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करेंगे। किसी नये मकान, दुकान आदि की खरीदारी के लिए यदि आप सोच विचार कर रहे थे, तो आप उसमें आगे बढ़ सकते हैं।