26 April Rashifal: कर्क राशि वाले आज किसी भी बहस या विवाद से रहें दूर, पढ़ें दैनिक राशिफल

Kumar Sahu's avatar
26 April Rashifal

26 April Rashifal: दैनिक राशिफल ग्रह-नक्षत्र की चाल के आधार पर आपको यह बताएगा कि आज के दिन आपके सितारे आपके अनुकूल है या नहीं। आज आपको किन चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है या फिर किस तरह के अवसर आपको प्राप्त हो सकते हैं। दैनिक राशिफल को पढ़कर आप दोनों ही परिस्थिति (अवसर और चुनौतियों) के लिए तैयार हो सकते हैं। तो आइये पढ़ते हैं आज का दैनिक राशिफल ।

मेष राशि:

मेष राशि के लिए सितारे बताते हैं कि, आपका दिन आज अच्छा रहेगा। घर में आपके सकारात्मक वातावरण देखा जाएगा। परिवार के सदस्यों में आपसी तालमेल भी रहेगा। आज आपको परिवारिक जीवन में कुछ नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में दिन थोड़ा खर्चीला रहेगा, आपको आज बिजली के उपकरण और सुख साधनों पर धन खर्च करना होगा। आपको आज दोस्तों के साथ आनंददायक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी सामाजिक कार्य से भी जुड़ने का मौका मिलेगा।.
शुभ अंक: 5  शुभ रंग: भूरा

वृषभ राशि:

कार्यक्षेत्र में हाल की उपलब्धियां आपको आत्मविश्वास से भरेंगी. किसी उत्साहजनक खबर से दिन की शुरुआत हो सकती है. सहकर्मियों से तालमेल बनाए रखें—यह आपको लाभ दिलाएगा.
शुभ अंक: 1  शुभ रंग: लाल

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके खर्चों से भरा रहेगा। आपको किसी दूर रह रहे परिजन से कोई निराशाजनक सूचना सुनने को मिल सकती है। आप अपनी इनकम को ध्यान में रखकर खर्चों को करेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। किसी संपत्ति की खरीदारी आप कर सकते हैं। आप अपने घर के रिनोवेशन पर भी अच्छा धन खर्च करेंगे, लेकिन इसके साथ-साथ आप अपनी सेहत में लापरवाही बिल्कुल न करें। यदि कोई समस्या हो, तो किसी अच्छे डॉक्टर से सलाह ले।
शुभ अंक: 8  शुभ रंग: हरा

यह भी पढ़े:  18 अप्रैल 2025 राशिफल: आज के दिन सिंह राशि को मिल सकता है नई नौकरी का ऑफर, जानें अपना आज का भविष्यफल

कर्क राशि:

आर्थिक मोर्चे पर लंबे समय से चल रहा प्रयास अब रंग लाने वाला है। किसी भी तरह की बहस या विवाद से दूर रहें। आत्म-नियंत्रण रखने से तनाव से बचाव होगा।
शुभ अंक: 2  शुभ रंग: नीला

सिंह राशि:

सिंह राशि के लोगों के लिए आज का दिन खर्चीला रहेगा, कुछ ऐसे खर्च होंगे जिन्हें आप चाहकर भी रोक नहीं पाएंगे। अगर आप किसी यात्रा पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो आज लंबी यात्रा पर जाने से बचना चाहिए। पारिवारिक जीवन में आज पिता की सलाह और मार्गदर्शन का आपको फायदा होगा। लव लाइफ में आज प्रेमी की नाराजगी का सामना करना पड़ सकता है। तकनीकी विषयों में आपकी रुचि बढेगी अपने लिए कुछ खरीदारी भी करेंगे।
शुभ अंक: 5  शुभ रंग: सफेद

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। आपको जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आपको कोई काम पूरा होने में समस्या आएगी। आपकी इनकम के सोर्स बढ़ेंगे, जो आपको खुशी देंगे। आपका कोई पुराना लेनदेन आपके लिए समस्या बन सकता है, इसलिए किसी अजनबी पर भरोसा ना करें।
शुभ अंक: 7  शुभ रंग: पीला

तुला राशि:

आज प्रभावशाली लोगों से संपर्क बनेगा जो भविष्य में लाभदायक हो सकता है। कार्य से संबंधित यात्रा शुभ साबित हो सकती है। अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे।
शुभ अंक: 5  शुभ रंग: भूरा

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा, क्योंकि आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप थोड़ा परेशान रहेंगे। संतान आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। आपको टेंशन रहने से आप छोटे बच्चों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवन साथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं, जिसमें आप अपनी जेब का ख्याल अवश्य रखें। आपको व्यवसाय में कोई बड़ा टेंडर आपको मिल सकता है।
शुभ अंक: 1  शुभ रंग: बैंगनी

यह भी पढ़े:  दो दिन बाद दुर्लभ योग: जानें आपकी राशि पर असर

धनु राशि:

धनु राशि के लिए आज शनिवार को सितारे बताते हैं कि आपको आज किसी सगे संबंधी की मदद करनी होगी। आपका बिगड़ा काम भी आज मधुर और संयमित वाणी से बन सकता है। व्यापारियों के लिए आज का दिन लाभदायक लेकिन उलझन भी देगा। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप साझेदारी के काम से दूरी बनाए रखें और अपने काम से काम रखें। आपको आज जीवनसाथी की ओर से कोई सरप्राइज मिल सकता है। सामाजिक दायरा आपका बढेगा। नौकरी में अधिकारियों से सहयोग पाएंगे।
शुभ अंक: 7  शुभ रंग: काला

मकर राशि:

मकर राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज उम्मीद से बढ़कर प्रयास का लाभ मिलेगा। आपको आज वाहन सुख मिल सकता है। यात्रा का भी संयोग बन सकता है। आपको आज पिता और पैतृक संपत्ति से भी लाभ मिलने वाला है। जीवनसाथी से आपको आज पूरा सहयोग मिलेगा और आप आज जीवनसाथी को कहीं घुमाने भी ले जा सकते हैं। परिवार में आपको आज माता-पिता और भाई-बहनों से पूरा सहयोग मिलेगा। बच्चों की सेहत और शिक्षा संबंधी विषयों को लेकर इस राशि के माता पिता आज चिंतित हो सकते हैं। आपको आज बाहरी खानपान से परहेज रखना चाहिए।
शुभ अंक: 9  शुभ रंग: हरा

कुंभ राशि:

कुंभ राशि के लिए आज सितारे बताते हैं कि आपको आज हर चीज को शांति और संयम से संभालने का प्रयास करना चाहिए। आपको आज उतावलेपन और अहंकार पर कंट्रोल करने की जरूरत है। आपके लिए आज अच्छी बात यह है कि आपको परिवार के साथ ही साथ दोस्तों से भी सहयोग मिल रहा है। आर्थिक मामलों में आपको आज संभलकर चलना चाहिए नहीं तो नुकसान भी हो सकता है। कारोबार में लाभ मिलेगा, लोहा और किराना के कारोबार से जुड़े जातकों की आज विशेष रूप से कमाई होगी। आपको आज सुख साधनों का भी लाभ मिलेगा। अजनबियों पर अधिक भरोसा करने से बचें।
शुभ अंक: 3  शुभ रंग: क्रीम

यह भी पढ़े:  29 April 2025 Rashifal: मकर राशि वालों को दुश्मन बनकर दोस्त दे सकते हैं धोखा...

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए कुछ कठिनाइयों भरा रहेगा। आप अपने बिजनेस को लेकर भी कुछ उतार-चढ़ाव महसूस करेंगे। आपक अपने कामों में काफी व्यस्त रहेंगे। लेकिन फिर भी आपको अपने पारिवारिक मामलों पर भी पूरा ध्यान देना होगा। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपकी इनकम में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप कुछ नया करने की कोशिश में लगे रहेंगे। अविवाहित जातकों के जीवन में किसी नए मेहमान का आगमन हो सकता है।
शुभ अंक: 3  शुभ रंग: सफेद

Author Name

Join WhatsApp

Join Now