22 May Rashifal: सावधान! इन राशि के लोगों को आज कोई गंभीर बीमारि परेशान कर सकती हैं

Kumar Sahu's avatar
22 May Rashifal

22 May Rashifal: पंचांग की गणना बताती है कि आज चंद्रमा का गोचर कुंभ उपरांत मीन राशि में होने जा रहा है। यहां आज चंद्रमा की युति शनि और शुक्र के साथ होगी। ऐसे में आज मीन राशि में त्रिग्रह योग बनेगा। और साथ ही आज चंद्रमा पर गुरु की शुभ दृष्टि भी होगी। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानिए आज का राशिफल।

मेष राशि:

लोगों के साथ आपकी गहरी बातचीत होगी और आपके व्यक्तित्व की कुछ अच्छी बातें सबके सामने आएंगी। परिवार के साथ खरीदारी और मनोरंजन में अच्छा समय बीतेगा। आपकी मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। किसी भी खरीद-बिक्री के मामले में बहुत सोच-समझकर फैसला लें, इस समय धोखाधड़ी की स्थिति बन सकती है। बच्चों से जुड़ी समस्या को गुस्से की जगह शांति से हल करने की कोशिश करें। जिनका वजन ज्यादा है, उन्हें ब्लड प्रेशर और थायराइड जैसी गंभीर बीमारियां परेशान कर सकती हैं, इसलिए सावधान रहें और अपनी नियमित जांच करवाएं।

वृषभ राशि:

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपके मान व सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको किसी दूर रह रहे परिजन की याद सता सकती है। बिजनेस को लेकर आप कुछ नए लोगों से मिलेंगे, जो आपके लिए बेहतर लाभ देंगे।

मिथुन राशि:

मिथुन राशि पर आज सितारे मेहरबान रहेंगे। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी टीम के साथ मिलकर काम करना होगा। किसी साथी की काम के प्रति लापरवाही की वजह से आपको चिंता और तनाव भी मिल सकता है इसलिए आपको समझदारी से स्थिति को संभालना होगा। पूर्व में किया गया काम और निवेश आज लाभ दिला सकता है। आपको आज बिजनेस में आर्थिक लाभ मिलेगा। आपका कोई काम जो काफी समय से अधूरा है वह दिन के दूसरे भाग में पूरा हो सकता है। लव लाइफ के मामले में आज का दिन आपके पक्ष में रहेगा, प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताएंगे।

यह भी पढ़े:  13 May 2025 Rashifal: धनु के लिए पैसों की बहार लेकर आएगा आज का दिन...

कर्क राशि:

इस समय थोड़ा स्वार्थी होना भी जरूरी है। यानी अपने बारे में ही सोचें और अपने लिए ही काम करें। थोड़ी सी सावधानी बरतने से बहुत सी चीजें अपने आप ही ठीक हो जाएंगी। विद्यार्थियों को मनचाहे परिणाम मिलने से सुकून मिलेगा। किसी भी स्थिति में ज्यादा जिद करना ठीक नहीं है। समय के अनुसार अपने व्यवहार और दिनचर्या में बदलाव लाना बहुत जरूरी है। बेवजह के खर्चों पर रोक लगाएं, क्योंकि इस समय आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं रहेगी। छोटी-छोटी बातों पर तनाव लेने की आदत में सुधार लाएं और सकारात्मक बने रहें। दर्द और माइग्रेन की समस्या परेशान कर सकती है।

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए साझेदारी में कोई काम करना अच्छा रहेगा। निजी जीवन में खुशहाली आएगी। आप सबको साथ लेकर चलने की कोशिश में कामयाब रहेंगे। कारोबार में आपका कोई लक्ष्य पूरा होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने पिताजी से काम को लेकर कोई सलाह ले सकते हैं। आप अपने आवश्यक कामों में लापरवाही बिल्कुल ना दिखाएं और आपकी कुछ महत्वपूर्ण लोगों से मुलाकात होगी।

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन मिलाजुला परिणाम देने वाला रहेगा। आपको आज परिवार के साथ मेलजोल बनाकर रखना चाहिए। परिवार के सहयोग से आपका कोई जरूरी काम पूरा हो सकता है। बिजनेस में कुछ नई योजनाएं शुरू करने से आपको अच्छा मुनाफा मिल सकता है। अगर आपके बच्चे की पढ़ाई में कुछ दिक्कतें आ रही हैं तो आपको इस पर आज ध्यान देना होगा। वैवाहिक जीवन में आज आपके प्रेम बना रहेगा लेकिन आपको जीवनसाथी की सेहत और भावनाओं का भी ध्यान रखना होगा। दोस्तों से आपको आज सहयोग प्राप्त होगा।

यह भी पढ़े:  15 April 2025 Rashifal: इन 2 राशियों का जॉब में होगा प्रमोशन, जबकि मेष और सिंह राशि वाले रहें सावधान!

तुला राशि:

कोई प्रॉपर्टी से जुड़ा मसला चल रहा है तो उसे सुलझाने का अच्छा समय है। बड़े लोगों का भी मार्गदर्शन बना रहेगा। आज लिया गया कोई भी खास फैसला भविष्य में फायदेमंद साबित होगा। किसी धार्मिक या आध्यात्मिक जगह पर कुछ समय जरूर बिताएं। आर्थिक मामलों को लेकर सतर्क रहें, इस समय कहीं भी निवेश करना नुकसानदायक हो सकता है। जल्दबाजी और लापरवाही, दोनों ही आपकी तरक्की में बाधा बनेंगे। अपनी ऊर्जा का सही इस्तेमाल करें। यात्रा करते समय अपना सामान आदि अच्छे से जांच लें। एलर्जी जैसी बीमारी परेशान कर सकती है। वर्तमान मौसम में खास तौर पर अपने खान-पान का ध्यान रखें।

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको आवेश में आकर कोई निर्णय लेने से बचना होगा। आपको कार्यक्षेत्र में छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। आप अपने सपनों को अनदेखा न करें, जो विद्यार्थी विदेश जाने की शिक्षा ग्रहण शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे किसी संस्था से जुड़ने का मौका मिलेगा। आपका डूबा हुआ धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

धनु राशि:

धनु राशि के जातक आज चंद्रमा और गुरु के केंद्र योग से लाभ ले पाएंगे। दिन का दूसरा भाग आपके लिए विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आपको आज पारिवारिक बिजनेस में लाभ मिलेगा और परिवार के सदस्यों से भी आज आप सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आपके लिए बेहतर होगा कि कोई भी बड़ा फैसला घर के बड़ों से सलाह लेकर ही करें। सितारे कहते हैं कि आज आप अपनी महत्वाकांक्षाओं की पूर्ति करने में सफल रहेंगे। नौकरी में भी आज का दिन आपका अनुकूल बीतेगा। कोई पेंडिंग काम भी आज आपका पूरा हो जाएगा।

यह भी पढ़े:  12 May 2025 Rashifal: आज मिथुन राशि वाले सेहत पर ध्यान दें! पढ़ें आज का राशिफल

मकर राशि:

दिनचर्या में बदलाव आएगा और घर और व्यापार दोनों जगह अच्छा तालमेल बना रहेगा। खास लोगों के साथ संबंध बनेंगे, जो कि फायदेमंद साबित होंगे। पास की यात्रा भी संभव है, जो कि लाभदायक रहेगी। बेकार की गतिविधियों में ज्यादा समय बर्बाद न करें और न ही बेकार के मेलजोल रखें। भावुकता और उदारता के साथ-साथ व्यावहारिक होना भी जरूरी है। ससुराल पक्ष के साथ संबंध अच्छे बनाए रखने में अगर खुद को प्रयास करने पड़े, तो देर न करें। थकान और तनाव की वजह से शारीरिक कमजोरी रहेगी। कुछ समय प्रकृति के करीब जरूर बिताएं और ध्यान भी करें।

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए कुछ नया करने के लिए रहेगा। आपके साहस और पराक्रम में वृद्धि होगी। परिजनों का कामों में आप पूरा साथ देंगे। आपको अपने बॉस से रिश्तों को बेहतर रखने की कोशिश करनी होगी। विवाह में यदि कोई बाधा आ रही थी, तो वह भी बातचीत के जरिए दूर होगी। आपको अपनी संतान की संगति पर भी विशेष ध्यान देना होगा। आपको कोई निर्णय थोड़ा सोच समझकर लेने की आवश्यकता है। आपके व्यक्तिगत प्रयास इस महीने काफी बेहतर रहेंगे।

मीन राशि:

मीन राशि के जातकों को आज अपने काम पर ध्यान देने की जरूरत है नहीं तो आपके अधिकारी नाराज हो सकते हैं। वैसे आज आपको विपरीत लिंगी सहकर्मी और मित्रों से सहयोग भी मिलेगा। आपको आज सुख साधनों पर भी धन खर्च करना होगा। नौकरी में बदलाव के लिए जो लोग प्रयास कर रहे हैं उनको आज कामयाबी मिलेगी। शिक्षा के मामले में भी आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहेगा। सेहत के मामले में आज आपको अपना ध्यान रखना चाहिए और बाहरी खानपान से आपको आज बचना चाहिए।

 

Author Name

Join WhatsApp

Join Now