मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए स्वास्थ्य के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आपकी कोई आदत को लेकर जीवनसाथी आपसे नाराज रहेंगे, लेकिन आप अपने खानपान पर पूरा ध्यान दें, क्योंकि आपकी सेहत में उतार-चढ़ाव रहने से मन परेशान रहेगा। विद्यार्थियों को कोई स्कॉलरशिप आदि मिल सकती है। आपकी मेहनत रंग लाएगी। माताजी आपकी किसी बात को लेकर नाराज रहेंगी। आपको बाहर के कामों के साथ-साथ घर के कामों को करने के लिए भी समय निकालना होगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
वृष राशि:
आज आपके लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको नौकरी में तरक्की के साथ-साथ आपकी इनकम में इंक्रीमेंट होने के योग हैं। आपका पारिवारिक जीवन अत्यंत सुखद रहने वाला है। आप अपने लक्ष्य को पाने के लिए तत्पर रहेंगे। आपके वैवाहिक जीवन में सुंदर तालमेल बना रहेगा। संतान की तरफ से आपको किसी प्रकार की खुशखबरी मिलेगी। आपके घर किसी जरूरी काम से दूर के किसी रिश्तेदार के आने की संभावना बन रही है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
मिथुन राशि:
आज आप किसी लंबी यात्रा आदि पर जा सकते हैं। वाहन आदि के उपयोग में सावधानी बरतें। आप किसी विशेष काम के न होने से परेशान हो सकते हैं। अपने किसी परिचित से वाद विवाद बढ़ सकता है। परिवार में अपनों का साथ मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में नुकसान हो सकता है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए समस्याओं से भरा रहने वाला है। आपको परिवार वाले वरिष्ठ सदस्यों की बातों को सुनकर कोई निर्णय लेना बेहतर रहेगा। परिवार का कोई सदस्य नौकरी के लिए घर से दूर जा सकता है। आपको अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखना होगा। आपकी किसी पुरानी गलती से पर्दा हो सकता है। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे, ससुराल पक्ष का कोई व्यक्ति आपसे मेल मिलाप करने आ सकता है।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपको नौकरी में मनपसंद काम न मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपकी संतान ने यदि किसी प्रतियोगिता में भाग लिया था, तो उसके परिणाम बेहतर रहेंगे। आप शौक मौज की चीजों की खरीदारी पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, लेकिन आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो इससे कोई दुर्घटना होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों का साथी के साथ अपने रिश्ते को लेकर बातचीत करेंगे।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपका जॉब में प्रमोशन हो सकता है। व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
तुला राशि:
आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। कार्यक्षेत्र में आप अपने काम में कुछ नए विचार लाएंगे। आपका सकारात्मक रवैया ही आपको नौकरी में तरक्की दिलाएगा। आपके बॉस आपको एप्रिशिएट करेंगे। आपके सगे संबंधी आपके सहयोग के लिए तत्पर रहेंगे। आज आपका, आपके मनपसंद जगह पर ट्रांसफर होगा। आज उम्मीद से अधिक लाभ की संभावना है। आप जीवनसाथी के साथ छोटी-छोटी बातों में नोकझोंक करने से बचें। इससे आपके रिश्ते सुधरेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए किसी कानूनी मामले से छुटकारा दिलाने वाला रहेगा। आपका कोई काम यदि लंबे समय से रुका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई बड़ा निर्णय लेंगे। आपके घर किसी अतिथि का आगमन हो सकता है। सिंगल लोगों की उनके साथी से मुलाकात होगी, जिससे दोनों अपने रिश्ते में आगे बढ़ेंगे। आप किसी कानूनी मामले को लेकर परेशान रहेंगे।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 3
धनु राशि:
आज आपका दिन खुशहाल बीतेगा। शिक्षा से संबंधी आपकी मनोकामना पूरी होगी। आपको परीक्षा में अच्छे अंकों के साथ रिजल्ट मिलेंगे। अच्छे कॉलेज में आप एडमिशन पाएंगे। आगे चलकर आपको नये सुनहरे अवसर मिलने की संभावना बढ़ेगी। आप अपने खानपान पर ध्यान रखेंगे। जिससे आपकी सेहत फिट एण्ड फाइन रहेगी। अगर आप फाइनेंस डिपार्टमेंट या सेल्स में काम करते हैं तो आपको आपकी नॉलेज से काफी फायदा होगा। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 4
मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आप मौज मस्ती भरा जीवन जिएंगे, क्योंकि आप कामों को लेकर टेंशन थोड़ा कम लेंगे। माताजी आपको कोई जिम्मेदारी दे सकती है, लेकिन आप उनसे घबराएंगे नहीं। आपको किसी विपरीत परिस्थिति में भी धैर्य बनाए रखना होगा। किसी दूर रह रहे परिजन की आपको याद सता सकती है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि:
आज का दिन आपका बहुत अच्छा रहेगा। सोचे हुए काम पूरे होंगे। स्वास्थ्य मौसम के कारण बिगड़ सकता है, लेकिन व्यापार-व्यवसाय में आपको बड़ी सफलता आज मिल सकती है। आपका रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक काम होंगे। मान-सम्मान बढ़ेगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि:
आज आपका दिन उत्साह से भरपूर रहेगा। आपको किसी अच्छी कंपनी से जॉब के लिए ऑफर मिलेगा। जिससे आपका भविष्य सुरक्षित होगा। आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। आपके काम करने के तरीकों में बदलाव आएगा। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरपूर रहेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताएंगे। आप इस दौरान छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा होने से बचें। परिवार संग हंसी-मजाक के साथ दिन बिताएंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति ठीक-ठाक रहेगी।
- शुभ रंग- मैरुन
- शुभ अंक- 3