16 May 2025 Rashifal: इन 4 राशियों के भर जाएगी तिजोरी; पढ़ें आज का राशिफल

Kumar Sahu's avatar
16 may rashifal

16 May 2025 Rashifal: ज्योतिषीय गणना के अनुसार आज ग्रहों की स्थिति और पंचांग की गणना से मालूम होता है कि आज चंद्रमा का गोचर दिन रात धनु राशि में होने जा रहा है। ऐसे में आज चंद्रमा पर गुरु की पूर्ण दृष्टि रहेगी और शनि एवं शुक्र के साथ चंद्रमा का चतुर्थ दशम योग भी बनेगा। ऐसे में शुभ योग से आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। छात्रों को आज करियर से रिलेटेड शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप शाम का समय किसी व्यक्ति से मिलेंगे जिससे किसी इम्पोर्टेन्ट टॉपिक पर चर्चा करेंगे। आज आपको किसी मामले में समझदारी से फैसला लेना होगा, क्योंकि इससे आपकी राह आसान होगी। आज आपके दाम्पत्य जीवन में खुशियां आएंगी। जीवनसाथी आज आपसे किसी सामान की मांग कर सकती हैं।

वृष राशि:

चंद्रदेव अष्टम भाव में गोचर कर रहे हैं, जिससे भावनात्मक गहराई और आंतरिक परिवर्तन की संभावनाएं बन रही हैं। गुप्त कार्यों या शोध में आपकी रुचि बढ़ सकती है। लग्नेश शुक्रदेव एकादश भाव में उच्च के हैं, जो सामाजिक नेटवर्क और साझेदारी से लाभ का संकेत देते हैं। दोस्तों या सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। सूर्यदेव का वृषभ राशि में प्रवेश आपके लग्न को ऊर्जा और आत्मविश्वास से भर देगा। यह समय नेतृत्व दिखाने और व्यक्तिगत लक्ष्यों पर काम करने का है। बृहस्पति का मिथुन राशि में द्वितीय भाव में गोचर वित्तीय वृद्धि और संवाद में सुधार का संकेत देता है। मंगलदेव तृतीय भाव में साहस बढ़ाएंगे, लेकिन वाणी में संयम जरूरी है। आज सामाजिक और व्यावसायिक मामलों में संतुलन बनाए रखें।

यह भी पढ़े:  शादी के बाद धनवर्षा लाती हैं ये 5 राशियों की लड़कियां

मिथुन राशि:

मिथुन राशि के जातकों के आज का दिन लाभदायक रहेगा। राशि में विराजमान गुरु आपको आज धर्म कर्म और आध्यात्म की प्रेरणा देंगे। आपकी बुद्धि और कार्यकुशलता आज बेहतर होगी। आपको भौतिक सुख साधन मिलने का संयोग बनेगा। वाहन सुख भी प्राप्त होगा। किसी शुभ और मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का संयोग बन सकता है। किसी नए काम में निवेश करना आपके लिए अच्छा रहेगा। लंबे समय बाद किसी पुराने मित्र से मिलकर आप प्रसन्न होंगे। पूर्व में किया गया निवेश आज फायदेमंद होगा।

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर मेहमान आ सकते हैं, आपको ख़ुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आज जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

सिंह राशि:

चंद्रदेव पंचम भाव में गोचर कर रहे हैं, जो रचनात्मकता और प्रेम संबंधों को प्रोत्साहित करेगा। लग्नेश सूर्यदेव दशम भाव में कार्यस्थल पर प्रतिष्ठा और नेतृत्व की संभावना बढ़ाएंगे। शुक्रदेव अष्टम भाव में अंतर्ज्ञान और छिपे संसाधनों से लाभ दे रहे हैं।बृहस्पति एकादश भाव में सामाजिक सर्कल और दीर्घकालिक लक्ष्यों के लिए अनुकूल है। मंगलदेव द्वादश भाव में नीच के हैं, इसलिए गुप्त शत्रुओं और आवेगपूर्ण निर्णयों से सावधान रहें। आज कार्यक्षेत्र में चमकने का अवसर है, बशर्ते आप स्पष्टता बनाए रखें।

कन्या राशि:

कन्या राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार का दिन परिश्रम से लाभ प्रदान करने वाला होगा। आपको आज अपने काम पर गंभीरता से ध्यान देना होगा और मानसिक भटकाव से बचना होगा। पारिवारिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आपका मतभेद हो सकता है। शिक्षा के मामले में दिन अच्छा है, छात्र अपने प्रदर्शन से संतुष्ट होंगे। किसी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं तो परिणाम से आपको खुशी मिलेगी। आप कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। यात्रा का भी संयोग बनेगा।

यह भी पढ़े:  23 April 2025 Rashifal: मिथुन राशि वालों को पैसे के मामले में नुक्सान होने की सम्भावना, जानें बाकी राशियों का क्या है हाल...

तुला राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी मिलेगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे, आपकी टेंशन कम होगी। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने का योग है। आज किसी के झगड़े झंझट में न पड़े, जितना हो सके कोर्ट कचहरी के मामले से दूर रहें।

वृश्चिक राशि:

चंद्रदेव द्वितीय भाव में वाणी और आर्थिक मामलों पर ध्यान देगा। लग्नेश मंगलदेव नीच राशि में नवम भाव में यात्राओं में सावधानी की सलाह देते हैं। सूर्यदेव सप्तम भाव में संबंधों में पारदर्शिता लाएंगे। शुक्रदेव पंचम भाव में प्रेम और रचनात्मकता को बढ़ाएंगे। बृहस्पति अष्टम भाव में शोध और अंतर्दृष्टि के लिए अनुकूल है। आज धैर्य और दीर्घकालिक दृष्टिकोण अपनाएं।

धनु राशि:

धनु राशि के जातकों के लिए आज चंद्रमा का गोचर शुभ रहने वाला है। आपको आज अप्रत्याशित रूप से लाभ मिलेगा। आपके विरोधी और शत्रु भी आज शांत रहेंगे। अधिकारी वर्ग से आपको प्रोत्साहन और प्रशांसा की प्राप्ति होगी। अगर आपकी सेहत में कुछ गिरावट चल रही थी तो आपके स्वास्थ्य में सुधार होगा। कोई पुराना मित्र लंबे समय बाद आपसे मिलने आ सकता है जिससे आपको खुशी मिलेगी और आपको आज कुछ नई रोचक जानकारी भी मिलेगी। कारोबार के सिलसिले में की गई आपकी यात्रा आज सफल रहेगी। आपको आज कार्यक्षेत्र में टीम वर्क का फायदा मिलेग।

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करके ख़ुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ नया भी सीखने को पाएंगे। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को ठेस न पहुंचे। आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी की मदद मांगेगे, आपको निराश होने की जरूरत नही है आपका काम बन जायेगा। आज भावुकता में लिए गए किसी निर्णय के लिए आपको बचना चाहिए । लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़े:  30 April 2025 Rashifal: वृश्चिक को रखना होगा वाणी पर संयम, पढ़ें आज का राशिफल...

कुंभ राशि:

चंद्रदेव एकादश भाव में मित्रों और मनोकामनाओं की पूर्ति का संकेत देगा। लग्नेश शनिदेव द्वितीय भाव में आर्थिक अनुशासन की सलाह देंगे। सूर्यदेव चतुर्थ भाव में पारिवारिक सुख पर ध्यान देगा। बृहस्पति पंचम भाव में रचनात्मकता और शिक्षा को बढ़ाएंगे। शुक्रदेव द्वितीय भाव में आर्थिक सुधार लाएंगे। मंगलदेव षष्ठ भाव में स्वास्थ्य और प्रतिस्पर्धा ला सकता है। आज योजनाबद्ध कार्य लाभकारी होंगे।

मीन राशि:

मीन राशि के जातकों के लिए आज शुक्रवार के दिन राशि में विराजमान शुक्र लाभ का संयोग बना रहे हैं। आपको आज आर्थिक लाभ की भी प्राप्ति होगी। आपके घर में आज सुख साधनों के आगमन से आपको खुशी मिलेगी। आपको आपने किसी फैसले से आज लाभ भी प्राप्त होगा। जीवनसाथी से कोई उपहार मिल सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद और सहयोग भी आज बना रहेगा। नौकरीपेशा लोगों पर कार्यभार अधिक रहेगा, लेकिन टीम वर्क से काम करते हुए आप आज लक्ष्य को पाने में सफल हो सकते हैं।

Author Name

Join WhatsApp

Join Now