Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा। जानें आज का राशिफल।
मेष राशि:
आज के दिन आपके मन में कोई कार्य योजना बन सकती है, जिसके लिए आपका प्रयास सफल रहेगा। आज स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव देखने को मिलेगा। व्यापार-व्यवसाय में किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। नहीं तो नुकसान होगा।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि के जातकों का मन आज धर्म कर्म और आध्यात्मिक विषयों की ओर जाएगा। आप कार्यक्षेत्र में आज पूर्व अनुभव और प्रबंधन क्षमता का लाभ ले पाएंगे। आपको आज नौकरी में अधिकारी वर्ग से सहयोग मिलेगा। जो लोग नौकरी बदलने के लिए प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको आज बिजनेस में लाभ मिलेगा। जो लोग बिजली के उपकरण और वस्त्रों से संबंधित कारोबार करते हैं उनकी कमाई में आज वृद्धि होगी। वैवाहिक जीवन में आपके आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि:
आज पत्नी और बच्चों से कोई बात विवाद हो सकता है, जिस कारण आपका मूड ठीक नहीं रहेगा। गुस्से के कारण कोई बड़ा गलत निर्णय न लें, जिससे आपको बाद में नुकसान उठाना पड़े। व्यापार-व्यवसाय में कार्यक्षेत्र में सहयोगी वर्ग का विरोध देखने को मिलेगा। कोई नया, मकान और वाहन खरीदने की मन में योजना बन सकती है।
कर्क राशि:
कर्क राशि के लोगों के लिए आज का दिन लाभदायक होगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में अपनी योजना और प्रबंधन का फायदा मिलेगा। आपको मित्रों और सहकर्मियों से भी आज सहयोग मिलेगा और आप अपने टारगेट को पूरा करने के लिए प्रयासरत रहेंगे। आप अपनी कमाई बढाने के लिए आज किसी योजना में निवेश भी कर सकते हैं और आपको आज विदेशी क्षेत्र से भी फायदा मिल सकता है। आपको आज बच्चों की सेहत के प्रति ध्यान देना होगा। जीवनसाथी के सहयोग से आपका मनोबल बढ़ेगा और आपका कोई जरूरी काम भी पूरा होगा।
सिंह राशि:
आज आप वाणी पर संयम रखें। किसी भी प्रकार के विवाद में न फंसे। नहीं तो आपको अपमानित होना पड़ सकता है। परिवार में मतभेद हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में रुका हुआ धन न मिलने से आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है। आज आपके हाथ से कोई बड़ी डील निकल सकती है।
कन्या राशि:
कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपको आज परिवार और निकट संबंधियों से सहयोग मिलेगा। आर्थिक मामलों में आज आपको अपने प्रयास से बढ़कर सफलता मिलेगी। शिक्षा प्रतियोगिता में भी आज कन्या राशि के जातकों का प्रदर्शन बेहतर होगा। कार्यक्षेत्र में आप आज सहकर्मियों से सहयोग प्राप्त कर सकते हैं जबकि आज बिजनस में कमाई बढ़ने से आपको खुशी मिलेगी। जो लोग नौकरी में बदलाव के प्रयास कर रहे हैं उनके लिए भी आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको आज कोई अच्छी खबर मिलेगी। इंक्रीमेंट और पद लाभ का भी संयोग बन सकता है।
तुला राशि:
आज आप किसी नए कार्य की शुरुआत कर सकते हैं, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। साथ ही आपको व्यापार-व्यवसाय में बड़ी आर्थिक मदद अपने परिजन और मित्रों से मिल सकती है, जिस कारण रुका हुआ काम फिर से शुरू हो सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे। माता-पिता का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि पर पर आज गजकेसरी योग का शुभ प्रभाव बना हुआ है। आप आज धार्मिक और सामाजिक विषयों में रुचि लेंगे। आपके हाथों से कोई पुण्य कर्म हो सकता है। आपको आज आर्थिक मामलों में अपने प्रयास से बढ़कर लाभ प्राप्त होगा। आपको आज अपनी सकारात्मक सोच और परिश्रम का भी फायदा मिलेगा। कार्यक्षेत्र में अधिकारीगण आपसे प्रसन्न होंगे और आपको उनसे प्रोत्साहन मिल सकता है। आपको आज सुख साधनों की भी प्राप्ति होगी। घर परिवार में आज आपकी स्नेह और तालमेल बना रहेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का संयोग बन सकता है।
धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला असर दिखाएगा। यदि आप सामाजिक क्षेत्रों से जुड़े हैं तो आपको समाज में आपका मान सम्मान बढ़ेगा। व्यापारी आज नए काम की योजना बना सकते हैं। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके सारे रुके हुए काम पूरे होंगे। बच्चों की डिमांड पूरी करने के लिए आप कुछ नई चीज की खरीदारी कर सकते हैं। जीवनसाथी के बीच चल रही दूरियां दूर होंगे। आपसी तालमेल के आपकी नजदीकियां बढ़ेंगीं। प्रॉपर्टी में निवेश करने से के लिए अच्छा है। आपके काम बेहतर होंगे।
मकर राशि:
मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापारी हैं तो आपको प्रॉफिट के लिए मेहनत करनी होगी। दोपहर बाद से कमाई के लिए दिन शुभ होगा। यदि आप स्टूडेंट हैं तो आप नई रिसर्च में भाग ले सकते हैं। जो आपका नॉलेज बढ़ाएगा। हो सकता है काम के लिए छोटी दूरी की यात्रा पर जाएं। विरोधी आपको परेशान कर सकते हैं इसलिए आपको सतर्क रहना होगा। दोस्त दुश्मन बनकर आपको नुकसान पहुंचा सकते हैं, इसलिए सतर्क रहें। बच्चों के साथ मौज-मस्ती में समय बिता पाएंगे।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि में समाज के कामों से जुड़े हैं उनके लिए मंगलवार का दिन अच्छा रहेगा। छवि बेहतर होगी। सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े जातकों का इंप्रेशन आज बढ़ेगा। लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से पहले बहुत सोच विचार कर लें। सावधानी जरूरी है। परिवार में किसी की तबीयत अचानक खराब होने से दुखी रहेंगे। मित्रों से सहयोग मिलेगा। घर में मांगलिक कार्य हो सकता है।
मीन राशि:
मीन राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन मिलाजुला रहेगा। व्यापारियों को काम में परिवर्तन के लिए सही है। कोई नया काम शुरू करने के लिए दिन शुभ रहेगा। पूजा-पाठ में मन लगेगा। मन खुश रहेगा। विद्यार्थी पढ़ाई के साथ-साथ कुछ प्रतियोगिताओं में भाग लेंगे, जिससे उनकी पढ़ाई में रुचि बढ़ सकती है। निवेश करने की लिए दिन अच्छा नहीं है। आपको थोड़ा रुकना होगा। प्रॉपर्टी के काम में सावधानी रहने की जरूरत है।