Aaj Ka Rashifal: आज 12 मई दिन सोमवार के दिन बुद्ध पूर्णिमा का पर्व मनाया जा रहा है और इस दिन चंद्रमा तुला उपरांत वृश्चिक राशि पर संचार करने वाले हैं। ग्रह-नक्षत्र के माध्यम से जानिए सप्ताह का पहला दिन मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहने वाला है…
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को आज लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है, लेकिन उन्हें इसे बेवजह के कार्यों में खर्च करने से बचना होगा। आज कारोबार के लिहाज से दिन सामान्य रहेगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। परिवार में किसी से अचानक कोई गिफ्ट मिल सकता है। इससे मन प्रसन्न होगा। आज आप आध्यात्मिकता की तरफ और बढ़ेंगे। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। मानसिक तनाव दूर रहेगा।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि वालों के लिए सप्ताह का पहला दिन नई संभावनाओं के द्वार खोलेगा। आप अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए प्रेरित महसूस करेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी कड़ी मेहनत रंग लाएगी और आपके सहकर्मी आपकी सराहना करेंगे। पर्सनल रिलेशन में मधुरता आएगी, खासकर पारिवारिक जीवन में। किसी पुराने मुद्दे को सुलझाने का अच्छा मौका मिलेगा। नए रिश्ते की शुरुआत करने के लिए भी आज का दिन अनुकूल है। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है। संतुलित और सकारात्मक रहकर आप आज के दिन का पूरा आनंद ले सकते हैं।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों के लिए सोमवार का दिन सामान्य रहने वाला है। आपके सामाजिक जीवन में हलचल रहेगी। पुराने दोस्तों से बात करना या किसी नए व्यक्ति से मिलना आपको खुशी और उत्साह देगा। लव लाइफ में आपसी समझ बढ़ेगी और यह दिन रोमांटिक होने के लिए उपयुक्त है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज आपको थोड़ा व्यायाम और ध्यान करने की जरूरत है। इससे आपको मानसिक शांति और ऊर्जा मिलेगी। थोड़ा आराम करना न भूलें, यह आपकी उत्पादकता को बढ़ाएगा. सामान्य तौर पर, आज का दिन आपके लिए नई संभावनाएं और सकारात्मक अनुभव लेकर आएगा। सकारात्मक दृष्टिकोण रखें और अवसर का अधिकतम लाभ उठाएं।
कर्क राशि:
आज दिन की शुरुआत शुभ रहने वाली है। प्रियजनों से मुलाकात होगी। कुछ समय आत्म मनन, अध्यात्म आदि जैसी कार्यों के लिए जरूर निकालें। इससे मानसिक सुकून बना रहेगा। विद्यार्थियों की शिक्षा संबंधी कोई रुकावट दूर होने से उन्हें राहत महसूस होगी।इस समय किसी भी तरह का उधार लेनदेन न करें। कुछ ऐसे खर्चे भी रहेंगे, जिन पर कटौती करना मुश्किल होगा। युवा लोग ध्यान रखें कि आलस के हावी होने से आपके कई महत्वपूर्ण काम रुक सकते हैं। नसों में खिंचाव और दर्द की समस्या हो सकती है। योग और व्यायाम पर ध्यान देना जरूरी है।
सिंह राशि:
सिंह राशि वालों के लिए आज का दिन नए मौके लेकर आएगा। कार्यक्षेत्र में अटका हुआ आपका कोई काम पूरा होगा। इससे आत्मविश्वास बढ़ेगा। सरकारी कार्यों में आ रहीं अड़चनें दूर होंगी। साझेदारी में काम करने वालों को आज मुनाफा होगा। वाणी और व्यवहार में नियंत्रण रखें। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं। बच्चों के साथ आज आप मौज मस्ती में रहेंगे। माता पिता की सेहत ठीक रहेगी।
कन्या राशि:
कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आप पर जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है, लेकिन अपनी मेहनत और समझदारी से आप सभी चुनौतियों का सामना कर लेंगे। अपने निजी जीवन में अपने प्रियजनों के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की कोशिश करें। वे आपके लिए महत्वपूर्ण हैं और आपके तनाव को कम करने में मदद करेंगे। मानसिक शांति के लिए कुछ समय अकेले बिताना फायदेमंद हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से खुद को तरोताजा रखने के लिए लचीलेपन वाले व्यायाम करना फायदेमंद रहेगा और आपको मानसिक स्पष्टता देगा। आत्म-देखभाल पर ध्यान दें और अपनी जरूरतों को समझें। आपका दिन सकारात्मकता और नई संभावनाओं से भरा रहेगा।
तुला राशि:
परिवार की सुख-सुविधाओं से संबंधित वस्तुओं की शॉपिंग हो सकती है। विद्यार्थियों की पढ़ाई या करियर से संबंधित किसी समस्या का समाधान मिलने से तनाव मुक्त महसूस करेंगे। किसी भरोसेमंद व्यक्ति से अपनी योजनाएं शेयर करने पर उचित सलाह मिलेगी। इस समय पैतृक संपत्ति से संबंधित भी किसी बात पर भाइयों से वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। हालांकि आप अपने उचित व्यवहार द्वारा परिस्थितियां संभाल लेंगे। आलस और सुस्ती की वजह से अपने कार्यों को टालने का प्रयास न करें। स्वास्थ्य कुछ नरम रहेगा। दिमागी काम अधिक करने से सिर में भारीपन और थकान रह सकती है।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातक आज अपने कार्यों को जल्दी से जल्दी निपटाने का प्रयास करेंगे। आज परिवार के साथ समय बिताएंगे। डिनर या फिल्म देखने के लिए बाहर जा सकते हैं। हालांकि आर्थिक मामलों के लिहाज से आज का दिन मिलाजुला रहने वाला है। दोस्तों या परिवार के साथ पार्टी आदि कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ तालमेल बना रहेगा। सेहत का ध्यान रखें। व्यवहार कुशलता का फायदा होगा।
धनु राशि:
धनु राशि वालों को आज दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताने से खुशी महसूस होगी। किसी पुराने दोस्त से फिर से संपर्क स्थापित होने की संभावना है, जिससे आप खुश होंगे और यादें ताजा होंगी। नौकरी पेशा जातकों को आज मेहनत को पहचान मिल सकती है। सहकर्मियों के साथ बेहतर तालमेल बनाना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। नए विचारों को अपनाने से आपको अपने काम को बेहतर बनाने का मौका मिलेगा. हालांकि, यह समय थोड़ा सोच-समझकर चलने का भी है। बौद्धिक क्षमता काफी तेज रहेगी, जिसका इस्तेमाल करके आप सही फैसला ले पाएंगे।
मकर राशि:
प्रॉपर्टी से संबंधित कार्य पूरा होगा। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपना संपर्क दायरा विस्तृत करें। इससे कुछ नई जानकारियां तथा उपलब्धियां हासिल होंगी और आप तनावमुक्त तथा ऊर्जावान महसूस करेंगे। घर के वरिष्ठ तथा बुजुर्ग लोगों की सलाह पर अवश्य ध्यान दें। आपको कोई महत्वपूर्ण सलाह मिल सकती है। जो कि भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। परंतु अपने मन को संयमित रखें तथा ईगो को अपने ऊपर हावी न होने दें। डायबिटीज तथा ब्लड प्रेशर से प्रभावित लोग अपना विशेष ध्यान रखें तथा नियमित जांच करवाते रहें। देसी इलाज लेना ज्यादा उचित रहेगा।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों को आज कार्यक्षेत्र में नए अवसर मिलेंगे। आप अपनी मेहनत से मुनाफा कमाने में कामयाब होंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत अलग ही नजर आएगी। विरोधी भी आज आपका कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे। बॉस से अगर मतभेद चल रहे थे तो आज उसके सुलझने के आसार हैं। धैर्य रखने का फायदा होगा। किसी के बहकावे में न आएं। जीवनसाथी के सहयोग से आपके काम आसान होंगे।
मीन राशि:
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन पहले से अच्छा रहेगा। आज आपको किस्मत का साथ मिलेगा। काम जल्दी पूरे होंगे। मन प्रसन्न होगा। विदेश से जुड़े काम करने वालों को लाभ मिल सकता है। विद्यार्थी वर्ग को उम्मीद की नई किरण मिल सकती है। दीर्घकालिक निवेश करने का मन बना सकते हैं। घर पर मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अगर मतभेद चल रहा था तो वह दूर होगा।