24 April 2025 Ka Rashifal: आज वैशाख कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी और गुरुवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 56 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 49 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र लग जायेगा। ऐसे में आज गुरुवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका विवेक और सूझबूझ से लिया गया निर्णय अच्छा रहेगा तथा सभी काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। संतान संबंधी शुभ काम बनने से मन खुश रहेगा। आज दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। अगर किसी से वादा किया है, तो उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपके रुके हुये कार्य कम्पलीट होंगे, जिससे आपकी उलझन कम होगी। झूठ बोलने से बचे इससे आपकी छवि अच्छी बनी रहेगी।
वृष राशि:
वृषभ राशि के जातकों को आज क्रोध और वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं बनता काम भी बिगड़ सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप सेहत के मामले में किसी भी प्रकार की अनदेखी से बचें नहीं तो परेशानी होगी। आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में लापरवाही नहीं करें नहीं तो तकलीफ हो सकती है। कामकाज और कारोबार अच्छा चलेगा। दोस्तों और रिश्तेदारों से आपको आज सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप फलदायक रहने वाला है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आपके घर पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। आपको किसी पारिवारिक बिजनेस में यदि कोई समस्या चल रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाइयों से मदद ले सकते हैं। यदि आप ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से धन उधार लेंगे, तो वह आपको आसानी से मिल जाएगा, लेकिन आपके खर्च आपकी टेंशन को बढ़ाएंगे, जिन्हें आपको कम करने की कोशिश करनी होगी।
कर्क राशि:
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज अपना स्वभाव पॉजिटिव बनाए रखेंगे। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन करते समय सावधानी वरतें। राजनीतिक तथा सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। इससे लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा बढ़ेगा। साथ ही घर की व्यवस्था से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी संपन्न हो सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में समय बीतेगा। आज से योग की रूटीन अपनाएंगे जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। छात्र आज किसी टॉपिक को समझने के लिए शिक्षकों की सहायता लेंगे।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। पारिवारिक जीवन में आपको आज जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। व्यावसायिक और कारोबार के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। अप्रत्याशित लाभ मिलने के योग हैं। भाग्य आपका साथ देगा। नौकरी में प्रभाव और सम्मान बढेगा। सामाजिक क्षेत्र में प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। धार्मिक कार्यों में भी आपकी आज रुचि रहेगी।
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए कठिनाइयों से भरा रहने वाला है, क्योंकि आप जिस काम में हाथ डालेंगे, उसमें आपको निराशा ही हाथ मिलेगी। आप अपने घर के साथ-साथ बाकी कामों में पूरा ध्यान देंगे। शौक मौज के चक्कर में आप अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी कोई बात परिवार में किसी सदस्य को बुरी लग सकती हैं ,लेकिन फिर भी आप उनसे कुछ नहीं कहेंगे। आप अपने बॉस से तालमेल बिठाकर रखें, तभी आपका प्रमोशन आगे के लिए हो सकेगा।
तुला राशि:
तुला राशि के लोगों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक और अनुकूल रहेगा। कोई महत्वपूर्ण काम आपका आज पूरा हो सकता है। मित्रों और निकट संबंधियों से आपको आज सहयोग मिलेगा सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में अनुकूलता रहेगी,सहकर्मियों से सहयोग मिलेगा। किसी मंदिर या धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। मनोरंजन कार्यों पर खर्च हो सकता है। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा।
वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखने के लिए रहेगा। आप राजनीति में सोच समझकर कदम बढ़ाएं, क्योंकि वहां लोग आपको टिकने नहीं देंगे और आप अपने बिजनेस में कुछ नया करने की कोशिश करेंगे, जिसमें आपको सफलता अवश्य मिलेगी। आपका धन को लेकर यदि कोई काम रुका हुआ था, तो उसके भी पूरा होने की संभावना है। घूमने-फिरने के दौरान आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।
धनु राशि:
आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी की मदद कारगार हो सकती है। आँखों की समस्या को किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे, आपको आराम मिलेगा। आज पिछले कुछ समय से जिन योजनाओं को पूरा करने के लिए प्रयासरत थे, अब उनका फलीभूत होने का उचित समय आ गया है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसलिए अपने काम के प्रति पूरी निष्ठा रखेंगे। धर्म-कर्म संबंधी मामलों में आपका रुझान रहेगा। आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों के लिए आज गुरुवार का दिन लाभदायक है। आपकी योजना और काम के सिलसिले में की गई यात्रा सफल रहेगी। आपको आज सेहत का ध्यान रखना चाहिए,आंख और कान से संबंधित कुछ समस्या होने की आशंका है। लेन-देन में सावधानी रखें और किसी की बातों में आकर आज धन का निवेश करने से बचें। फंसा हुआ धन है तो निकालने का प्रयास करें, सफल होंगे। कला और रचनात्मक विषयों में आपकी आज रुचि होगी।
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी, लेकिन आप उनसे कोई पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें। परिवार में यदि किसी बात को लेकर कलह लंबे समय से पैर पसारे हुए थे, तो वह भी दूर हो सकते हैं। आपको अपनी आय और व्यय को संतुलन में बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको किसी दूसरे के मामले में बेवजह बोलने से बचना होगा। माता-पिता से आप काम को लेकर बातचीत कर सकते हैं।
मीन राशि:
आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज आप हर किसी से बेहतर सामंजस्य बनाकर रखने में सफल होंगे। किसी भी असमंजस की स्थिति में निकट मित्रों की सलाह उपयोगी रहेगी। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा। आज आप दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जायेंगे। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप योगभ्यास करें।