Aaj Ka Rashifal: आज ज्येष्ठ कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और गुरुवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 3 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 14 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 8 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा गुरु मिथुन राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 मई 2025 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं।
मेष राशि:
मेष राशि से आज सूर्य का दूसरे भाव में और राशि स्वामी मंगल का चतुर्थ भाव में गोचर करना लाभदायक लेकिन तनावपूर्ण भी रहेगा। आपको आज कार्यस्थल पर संयमित और व्यावहारिक होकर काम करना होगा। जल्दबाजी में कोई भी काम करना आज नुकसानदायक हो सकता है। धन संबंधी मामलों में आज आप अधिक सक्रिय रहेंगे और अधिक लाभ और धन पाने की चाहत में कुछ न कुछ गलती कर सकते हैं इसलिए धन के पीछे भागने से बचें। आपके लिए सलाह है कि आज प्रलोभन के चक्कर से बचें। अगर आप सरकारी क्षेत्र में निवेश करते हैं अथवा दीर्घकालीन निवेश करते हैं तो यहां आपको फायदा हो सकता है। खानपान में आपको लापरवाही से बचना चाहिए। शाम के समय थकान महसूस कर सकते हैं।
वृष राशि:
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज व्यवसायिक काम समय पर बनते जाएंगे। विदेश संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां आपके अनुकूल होने के आसार हैं। आज ऑफिस में सहयोगियों की कार्यकुशलता से टारगेट समय पर पूरा हो जाएगा। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
मिथुन राशि:
आपका अपने और परिवार के कामों पर पूरा ध्यान रहेगा। इस आदत की वजह से आपको अपने काम के अच्छे नतीजे मिलेंगे और मन को शांति भी रहेगी। कहीं से भी कोई रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। आपकी कोई खास चीज खो सकती है या आप कहीं रखकर भूल सकते हैं। इसलिए सावधानी बरतें। युवाओं और छात्रों के लिए नियम वाली दिनचर्या बनाकर रखना बहुत जरूरी है। लापरवाही के कारण ये लोग अपने लक्ष्य से दूर हो सकते हैं। कामों में रुकावट आने से तनाव और उदासी जैसी स्थिति रहेगी। इसका सही इलाज योग और ध्यान है।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों का काम आज दिन के पहले भाग में कुछ उलझा हुआ रह सकता है। मन में अनिर्णय का भाव आज बना रहेगा। आप जो करना चाहते हैं, माहौल उसके विपरीत प्रतीत हो सकता है जिससे आपको निराशा भी होगी लेकिन आपको धैर्य बनाए रखना चाहिए। दोपहर बाद से स्थिति अनुकूल होने लगेगी। आज आपको अपनी योजनाओं में पूरी सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। अगर संभव हो तो आज कोई भी नया काम शुरू करने से बचे और अपने अधूरे अटके कार्यों को पूरा करने का प्रयास करें। धन का प्रवाह आज सामान्य रहेगा। वैसे आज पारिवारिक जीवन में बेहतरी रहेगी। आपको आज परिवार का सपोर्ट भी मिलेगा। दोपहर के बाद आपकी कुछ समस्याओं का समाधान भी निकलेगा।
सिंह राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यवसाय में अतिरिक्त आय का साधन बनने वाला है। अगर आपका साझेदारी में बिजनेस करने का प्लान है तो ये डील आपके लिए फायदेमंद होगी। अधिकतर समय मार्केटिंग और बाहर की गतिविधियों में बीतेगा। इस राशि के सरकारी नौकरी कर रहे लोग अपने कार्यभार से संतुष्ट रहेंगे। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा । कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।
कन्या राशि:
आप अपनी समझदारी और सूझबूझ से किसी समस्या का हल निकालने में सफल रहेंगे। आपका पूरी तरह से अपने कामों पर ध्यान देना आपको सफल बनाएगा। दोस्तों और परिवार के लोगों का भी पूरा साथ बना रहेगा। पैसा अच्छा आएगा, पर साथ ही हर तरफ से खर्चे भी ज्यादा रहेंगे, लेकिन आप अपनी समझदारी से सब संभाल लेंगे। अगर कोई सरकारी मामला अटका हुआ है, तो उसमें बहुत ज्यादा मेहनत की जरूरत है। एसिडिटी और गैस बनने जैसी दिक्कतें बनी रहेगी। गलत खानपान के कारण सेहत खराब हो सकती है।
तुला राशि:
तुला राशि से आज भाग्य भाव में गुरु का गोचर लाभदायक रहेगा। आपकी रुचि धर्म कर्म में रहेगी। आपके मन में दया और सहानुभूति का भाव रहेगा और आप आज शिक्षा के क्षेत्र में भी अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप आज रचनात्मक कार्यों में भाग ले सकते हैं क्योंकि आपका मन आज विचारों और कल्पनाओं की दुनिया में भी गोते लगाएगा। आपको पारिवारिक जीवन में जीवनसाथी की ओर से खुशी मिलेगी और कोई चिर प्रतीक्षित खबर भी मिल सकती है। आर्थिक मामलों में आपको आज कुछ नए स्रोत से भी कमाई मिल सकती है। आपके लिए सलाह है कि जोखिम से बचें और जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें।
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल हो जाएंगी। इस समय नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। ऑफिस में आपका प्रभुत्व बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
धनु राशि:
बच्चों के भविष्य से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिलने से घर में खुशी का माहौल बनेगा। किसी भी योजना पर काम शुरू करने से पहले उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार जरूर करें, इससे आप कोई बड़ी गलती होने से बच सकते हैं। दोपहर बाद का समय बहुत सुखद रहेगा। अपनी सफलता पाने के लिए नियमों का ध्यान रखना भी बहुत जरूरी है। दूसरों की सलाह पर ध्यान से सोचें और फालतू खर्च से बचें क्योंकि बेवजह कुछ खर्चे हो सकते हैं। अभी के मौसम के कारण नजला, जुकाम और गले में इन्फेक्शन जैसी दिक्कत बढ़ सकती है। लेकिन घबराएं नहीं और अपना सही इलाज लें।
मकर राशि:
मकर राशि के जातक आज आर्थिक मामलों में किसी प्रकार का जोखिम लेने से बचें नहीं तो नुकसान हो सकता है। आज आप धन संबंधी कार्यों को छोड़कर अन्य सभी कार्यों में सम्मान के पात्र बनेंगे। दिन की शुरुआत से लेकर अंत तक आर्थिक परेशानियां किसी रूप में आपको उलझा सकती है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग मिलने से कुछ उलझनों से राहत पाएंगे। दोपहर के बाद आपको सामाजिक कार्यों के लिए समय निकालना होगा और न चाहते हुए भी परिवार या रिश्तेदारों की मदद के लिए आगे आना होगा। स्वास्थ्य संबंधी कुछ परेशानी भी आज बनी रह सकती है। आपको आज दिनचर्या को संयमित बनाए रखना चाहिए।
कुंभ राशि:
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपका दिन खुशनुमा बीतेगा। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है, आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
मीन राशि:
आज आपको किसी अपने से अच्छी खबर मिलने के योग बने हुये है। आज व्यक्तिगत काम के समय आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। परिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा। जीवनसाथी आज आपको शॉपिंग कराएँगे, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा।