आज यानी 13 अप्रैल को रविवार होने से दिन के स्वामी सूर्यदेव रहेंगे। जबकि आज के दिन सूर्य का गोचर भी मेष राशि में होने जा रहा है। और सूर्य आज अश्विनी नक्षत्र में भी जा रहे हैं। जबकि चंद्रमा आज के दिन तुला राशि में गोचर करते हुए मंगल के दृष्ट होने से धन योग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन देवी लक्ष्मी की कृपा से कई राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा। और कुछ राशियों के लिए समस्याएं लेकर आने वाला है।
मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी नए इलेक्ट्रॉनिक आइटम को लेकर घर आ सकते हैं। आपके खर्चे बढ़ेंगे, जो आपकी समस्याओं को भी बढ़ाएंगे, लेकिन आपको ज्यादा घबराने की आवश्यकता नहीं है। शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपको परिवार में किसी सदस्य की कोई बात बुरी लग सकती है, लेकिन फिर भी आप कुछ नहीं कहेंगे। आप बिजनेस में आप चांद लगाएंगे।
वृषभ राशि:
अपने व्यक्तित्व को निखारने की कोशिश करेंगे। व्यस्तता के बीच आप अपने लिए समय निकालेंगे। प्रेम संबंध में नजदीकियां बनी रहेंगी। व्यवसाय में कार्य प्रणाली को बेहतर बनाएं और सहकर्मियों से तालमेल बनाकर ऱखें इससे काम में गति बनी रहेगी। कानूनी मामले सुलझाने के लिए कल का दिन बेहतर है। तनाव और थकान के कारण कमजोरी महसूस हो सकती है। यात्रा पर जाते समय जरूरी बातों का ध्यान रखें और लापरवाही से बचें नहीं तो परेशानी हो सकती है। कल शाम के समय आप परिवार के साथ सुखद पल बिताएंगे।
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए समस्याएं लेकर आने वाला है। आप आर्थिक समस्याओं को लेकर परेशान रहेंगे। आपके बिजनेस में भी आपको अच्छा लाभ ना मिलने से आपकी टेंशन बढ़ेगी। जीवनसाथी आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकती हैं। आपका मन भगवान की भक्ति में खूब लगेगा। आप वरिष्ठ सदस्यों की सेवा के लिए भी कुछ समय निकालेंगे। आपको अपनी मेहनत पर भरोसा रखना होगा।
कर्क राशि:
आपके बेवजहों के खर्चों पर विराम लगेगा। करियर में नए प्रयास रंग लाएंगे। आपको कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपनी कार्यकुशलता के दम पर वरिष्ठ अधिकारियों का दिल जीत लेंगे। कारोबार में किसी मार्गदर्शक की मदद से आपको लाभ हो सकता है। आय में बढ़ोतरी के आसार हैं। आमदनी में इजाफा होने से मन प्रसन्न रहेगा। कारोबार में लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। भाग्य की प्रबलता आपको अप्रत्याशित रूप से धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक संबंध रहेंगे। संतान से खुशखबरी मिल सकती है।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए उन्नति की राह पर आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आपकी किसी गलती से पर्दा उठ सकता है, जिससे आपको डांट खानी पड़ सकती हैं। आपके बॉस आपके दिए गए सुझावों का स्वागत करेंगे। परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप परेशान रहेंगे। जीवनसाथी के साथ मिलकर आप संतान के करियर को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। आपकी पढ़ाई-लिखाई में की गई मेहनत रंग लाएगी।
कन्या राशि:
मोबाइल और ईमेल से शुभ समाचार मिलने की संभावना है। आप आज जीवन के हर पल का लुत्फ उठाने का प्रयास करेंगे और कुछ रोमांचक प्लान कर सकते हैं। भ्रमित करने वाले और झूठ बोलने वालों से कल दूरी बनाकर रखें और कोई भी फैसला दूसरों की बातों में आकर बिल्कुल न लें नहीं तो परेशानी होगी। कल थोड़ी सी मेहनत से कोई बड़ा फायदा होने की संभावना है। आर्थिक मामलों में आपको भाग्य लाभ दिलाएगा। आप शेयर और प्रॉपर्टी के काम में भी कमाई कर सकते हैं।
तुला राशि:
रविवार के दिन मां लक्ष्मी की कृपा से लाभ ही लाभ होगा। आमदनी में इजाफा हो सकता है। कारोबार में सहकर्मियों की मदद से कोई बड़ा ऑर्डर पूरा करेंगे, जिसकी पेमेंट भी आपको मिल जाएगी। किसी को धन उधार दिया था तो आज वह वापस मिल सकता है। नौकरीपेशा जातकों को आज आय के अतिरिक्त स्रोत मिल सकते हैं, जिनके जरिए आप अपने जरूरतों को पूरा कर पाएंगे। परिवार में आज माहौल अच्छा रहेगा। बच्चों के साथ मौज-मस्ती भरा समय बिता सकते हैं।
वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। आप पारिवारिक समस्याओं को लेकर भी थोड़ा परेशान रहेंगे। यदि आपके बिजनेस में धन को लेकर समस्या चल रही थी, तो आप उधार ले सकते हैं। आपको अपने किसी लिए गए निर्णय के लिए पछतावा होगा। सामाजिक कामों में आप काफी आगे रहेंगे, लेकिन जिसके साथ-साथ आपको अपने कामों पर भी ध्यान देना होगा। आपके जीवनसाथी से कहासुनी होने की संभावना है।
धनु राशि:
आपको कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल होने वाली हैं। विवादित मामलों में सफलता मिलने की संभावना है। अपनी बात दूसरों के सामने रखने की पूरी कोशिश करेंगे और आपका काम सफलतापूर्वक पूरा हो पाएगा. परिवार और बच्चों के साथ समय बिताने से आपके आपसी रिश्ते मजबूत होंगे। कपल्स के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा। कल रियल एस्टेट में निवेश करने से पहले दो बार सोचें। अपनी महत्वपूर्ण योजनाओं को क्रियान्वित करने का सही समय है। नौकरी बदलने की सोच रहे हैं तो पहले सभी पक्षों पर उचित जानकारी प्राप्त कर लें।
मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। राजनीति में कार्यरत लोगों को किसी बड़े पद के मिलने से उसका गलत फायदा नहीं उठाना है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपने यदि किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी के लिए कोई लोन अप्लाई किया था, तो वह भी आपको मिल सकता है। आप अपनी वाणी व व्यवहार पर संयम बनाए रखें। परिवार में आपके खिलाफ कोई सरप्राइस प्लान कर सकते हैं।
कुंभ राशि:
रविवार का दिन भाग्यशाली रहेगा। माता लक्ष्मी की इस राशि के जातकों पर विशेष कृपा बनी रहेगी। इससे कार्यों की रुकावटें दूर होंगी। मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। किस्मत आपको कारोबार में नए अवसर दिलाएगी। इन्हें भुनाकर आप अपने व्यवसाय को नई ऊंचाइयों पर ले जा सकते हैं। दीर्घकालिक निवेश करने की योजना बना सकते हैं। संपत्ति का लाभ मिल सकता है। यात्राएं सुखद और लाभप्रद होंगी। दांपत्य जीवन की बात करें तो जीवनसाथी की मदद से घर में किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की रूपरेखा बना सकते हैं। शाम के समय पार्टनर के साथ खरीदारी करने जा सकते हैं। दिन अच्छा रहेगा।
मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आपको अपनी जिद के कारण परेशान होना पड़ सकता है. विवाह संबंधी बात चल रही है तो आज इस विषय में बात आगे बढेगी। प्रेम संबंधों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे, प्रेमी के साथ सुखद पल बिताने का आपको मौका मिलेगा। आपको आज किसी ऐसी चीज़ पर धन खर्च करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है जिस पर आप सर्च नहीं करना चाहते हैं। लोहे और प्लास्टिक का व्यापार करने वालों के लिए दिन लाभप्रद रहेगा। नौकरी में अपने काम पर पूरा ध्यान दें, किसी कारण से अधिकारियों की नाराजगी बनी रह सकती है।