17 April 2025 Rashifal: जानिए किस राशि को होगा व्यापार में नुकसान

Kumar Sahu's avatar
17 April Rashifal

17 अप्रैल गुरुवार के दिन गुरुवार है और आज के दिन चतुर्थी तिथि का संयोग बना है। गुरुवार के देवता भगवान विष्णु हैं जबकि गुरु ग्रह आज शुक्र की राशि वृषभ में होकर शुक्र से राशि परिवर्तन योग बना रहे हैं और आज की खास बात यह है कि चंद्रमा जो वृश्चिक राशि में हैं वह गुरु के साथ समसप्तक योग बनाएंगे और दूसरी ओर मंगल से राशि परिवर्तन योग का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही आज ज्येष्ठा नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा और आज मीन राशि में चार ग्रह शुक्र, बुध, शनि और राहु होंगे जिससे चतुर्ग्रही योग भी बनेगा। तो आईए जानते हैं सभी 12 राशियों का आज का राशिफल विस्तार से।

मेष राशि:

आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यापार में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी वर्ग सक्रिय होंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद विवाद हो सकता है।

वृषभ राशि:

आज का दिन आपके लिए सामाजिक कामों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपकी छवि अच्छी रहेगी और आपको एक नई पहचान मिलेगी, लेकिन आप अपने मन में प्रेम और सहयोग की भावना बनाए रखें। माताजी को आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मेल-मिलाप कराने लेकर जा सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे धन को लेकर कोई मदद मांग सकता है। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मिथुन राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। कोई रुका हुआ पुराना कर आज पूरा होगा। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव दिखाई पड़ेगा। व्यापार में आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। कोई नया कार्य आज आप शुरू कर सकते हैं। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं।

यह भी पढ़े:  16 April 2025 Rashifal: आज इन राशियों की बढ़ेगी मान-सम्मान, जानें अपना आज का भविष्यफल

कर्क राशि:

आज का दिन आपके लिए भागदौड़ से भरा रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम हाथ लग सकते हैं, लेकिन आपको एक-एक करके निपटाना बेहतर रहेगा। आप किसी धार्मिक संस्था से जुड़कर अच्छा नाम कमाएंगे। आपके मित्र के रूप में कुछ शत्रु हो सकते हैं। नौकरी में कार्यरत लोगों को मनपसंद काम मिल सकता है, जिससे उनके मन में खुशियां रहेंगी। जीवनसाथी के लिए आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आ सकते हैं। आपको किसी पुरानी गलती से सबक लेना होगा।

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए बिजनेस के लिहाज से कुछ कमजोर रहने वाला है, क्योंकि आपको बिजनेस में मन मुताबिक लाभ न मिलने से आप परेशान रहेंगे। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी हो सकती है। आपको किसी नए काम को करना बेहतर रहेगा। आपको किसी से कोई जरूरी जानकारी मिले, तो आप उसे तुरंत आगे ना बढ़ाएं। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है।

कन्या राशि:

अपने आप पर काबू रखें। नहीं तो मानसिक संतुलन पर इसका असर पड़ सकता है। आध्यात्मिक जीवन के बारे में विचार-विमर्श होने की संभावना है। अतिरिक्त आय के साधन बनेंगे। शाम का समय मूवी या डिनर में बीत सकता है।

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आप नौकरी आदि के लिए प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। स्वास्थ्य को लेकर थोड़ा संभल कर रहें। परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा। आप किसी विशेष कार्य का शुभारंभ कल कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में पत्नी से मतभेद दूर होंगे।

यह भी पढ़े:  22 May Rashifal: सावधान! इन राशि के लोगों को आज कोई गंभीर बीमारि परेशान कर सकती हैं

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा वाला रहने वाला है। आपको एक साथ कई काम लगने से आप परेशान रहेंगे, लेकिन आपके स्वभाव में भी चिड़चिड़ापन रहेगा, जिससे परिवार के सदस्य भी परेशान रहेंगे। आपको राजनीति में सोच समझकर कदम बढ़ाना होगा, क्योंकि वहां विरोधी आपके खिलाफ कोई ना कोई चाल चलते रहेंगे। आपको अपने बिजनेस को लेकर कोई लोन आदि लेना पड़ सकता है, तभी आप अच्छा इन्वेस्टमेंट कर पाएंगे।

धनु राशि:

सामाजिक मेलजोल भरा दिन बीतेगा। कोई आपको अचानक से खुशखबरी दे सकता है। भावनाओं को नियंत्रण में रखें। अगर नौकरीपेशा हैं, तो आर्थिक स्थिति पर ध्यान रखकर खरीदारी करें। किसी पर बेवजह टिप्पणी करने से बचें। यात्रा का प्लान बन सकता है।

मकर राशि:

आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रहने वाला है। आपके लिए दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। आप कहीं घूमने-फिरने जाएं, तो वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें, क्योंकि वाहन की अकस्मात खराबी के कारण आपका धन खर्च बढ़ सकता है। यदि आपने किसी से धन उधार लिया था, तो वह भी आपसे वापस मांग सकते हैं। आप किसी की कहीसुनी बातों का भरोसा ना करें। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद लेंगे।

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए शुभ होगा। परिवार में पुत्र की जॉब लग सकती है। कोई सुखद समाचार आज आपको मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। साथ ही मित्र और परिवार के लोगों का आर्थिक सहयोग आज आपको मिल सकता है। कोई नया वाहन या भवन खरीद सकते हैं।

यह भी पढ़े:  20 May 2025 Rashifal: इन पांच राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

मीन राशि:

आत्मविश्वास आपका डाउन हो सकता है। अपने स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भविष्य को लेकर चिंता करने से बचें। परिवार के साथ समय बिताएं। भावनात्मक बोझ आपके ऊपर बढ़ सकता है। प्रेम जीवन में सुधार आने की संभावना है। आज आपके जीवन में बदलाव देखा जा सकता है।

Author Name

Join WhatsApp

Join Now