Aaj Ka Rashifal: आज शनिवार का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि:
शनिवार का दिन मेष राशि के जातकों का घर परिवार में सम्मान दिलाएगा। सामाजिक प्रभाव में भी वृद्धि होगी। संतान के विवाह को योग हैं। लंबित कामों का पूरा कर पाएंगे। राजकीय क्षेत्र से धन प्राप्ति के योग हैं। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार में लाभ होगा। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। खर्चों पर कंट्रोल करें। हनुमान मंदिर में सिंदूर-चमेली का तेल चढ़ाने से लाभ होगा।
वृषभ राशि :
शनिवार का दिन भविष्य की योजनाओं को लेकर उलझने बढऋाएगा। दिन खर्चों को लेकर आएगा। परिवार के बुजुर्गों का सहयोग मिलेगा। लव लाइफ दिन खुशनुमा रहेगा। व्यापार से हैं तो तकनीकी समस्या आ सकती है। विष्णु सहस्रनाम का पाठ करने से लाभ होगा।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि वालों को समाज में सम्मान होगा। पैसों के लेनदेन में आपको सावधानी रखनी होगी। जीवनसाथी की सलाह आर्थिक लाभ दिलाएगी। कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। अटका धन वापस मिल सकता है। मिथुन को मिल सकता है अटका धन आपको दुर्गा सप्तशती के कवच का पाठ करने से लाभ होगा।
कर्क राशि :
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक और सामान्य रहेगा। आपको आज परिवार और सगे संबंधियों के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आपके घर पर आज किसी मेहमान के आने से पूरा माहौल खुशनुमा बन सकता है। गृहस्थ जीवन आपक आज सुखमय रहेगा। लव लाइफ के मामले में भी दिन आज अनुकूल है। लेकिन आर्थिक मामलों में सतर्क रहें और लेने-देन के मामले में लापरवाही से नुकसान हो सकता है। वैसे आज बिजनेस में अच्छा मुनाफा हो सकता है। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग और मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
सिंह राशि :
आज का दिन आपके मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे। आपको अनजान लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। आप किसी को सलाह देने से बचें। संतान को किसी नई नौकरी की प्राप्ति होने से कहीं बाहर जाना पड़ सकता है। आपकी सेहत को लेकर आपको टेंशन रहेगी। मौसम का विपरीत प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है। आप किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचें।
कन्या राशि :
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन भक्ति और अध्यात्म से परिपूर्ण रहेगा। आप आज किसी धार्मिक स्थान की यात्रा भी कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में आपको आज घर के सदस्यों के साथ तालमेल बनाकर रखना होगा। जो लोग बीमार चल रहे हैं उनकी सेहत में भी आज सुधार होगा। जबकि आज लगन और मेहनत से आपको आर्थिक लाभ मिलेगा। बिजनेस में कोई जरूरी काम आसानी से पूरा हो जाएगा। प्रॉपर्टी और रुपये-पैसे के लेनदेन में बहुत सावधानी बरतें नहीं तो नुकसान हो सकता है। शिक्षा प्रतियोगिता में प्रदर्शन बेहतर होगा।
तुला राशि :
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। पारिवारिक जीवन में खुशियां बनी रहेगी। आप अपने प्रेमी के साथ रोमांटिक समय व्यतीत करेंगे। भगवान की भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको किसी काम को लेकर भाग दौड़ लगी रहेगी, लेकिन आप किसी से मांग कर वाहन चलाने से बचें। आपकी कोई पुरानी गलती परिवार के सदस्यों के सामने आ सकती है। आप अपने कामों को कल पर टालने से बचे।
वृश्चिक राशि :
वृश्चिक राशि के सितारे बताते हैं कि आज शनिवार का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आपको आज अपने खर्च पर कंट्रोल करना होगा और सेहत के मामले में भी अपना ख्याल रखना होगा। आपको आज बिजनेस में कुछ उलझन का सामना करना होगा वैसे आज कुछ अप्रत्याशित लाभ भी आपको प्राप्त होगा। नौकरी में आपका प्रभाव और सम्मान आज बढेगा। लव लाइफ में आज प्रेमी से किसी बात को लेकर आपका मतभेद और तनाव हो सकता है। आपको आज किसी मित्र या संबंधी की मदद के लिए आगे आना होगा।
धनु राशि :
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप कुछ पारिवारिक मुद्दों को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ समय बिताएंगे। जीवनसाथी को आप कहीं शॉपिंग पर लेकर जाने की योजना बना सकते हैं। आपका कोई विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश कर सकता है, जो जातक सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे हैं, उन्हें अपने प्रयासों में तेजी लानी होगी। आपको किसी लिए गए निर्णय के लिए आज पछतावा होगा।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन आज शनिवार का दिन शनिदेव की कृपा से लाभदायक होगा। आपको आज कोई खुशखबरी मिल सकती है। किसी शुभ और मांगलिक काम में शामिल होने का मौका भी आपको आज मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में आज जीवनसाथी के साथ किसी बात को लेकर आज तनाव हो सकता है। आपके लिए बेहतर होगा कि आज आप आवेश में आकर कुछ भी बोलने से बचें। किसी उपकरण में खराबी आने की वजह से परेशानी और खर्च हो सकता है। यात्रा का संयोग बनेगा।
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। कार्य क्षेत्र में आपको पुराने किए गए कामों के लिए कोई पुरस्कार मिल सकता है। आपको बिजनेस में भी अच्छे लाभ मिलेंगे। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। आप किसी जरूरतमंद व्यक्ति के लिए कुछ रुपयों का इंतजाम कर सकते हैं, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें कोई बेहतर अवसर हाथ लग सकता है।
मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा। आपको बिजनेस में भी अप्रत्याशित लाभ मिलेगा, जिससे आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने भाइयों के साथ कहीं घूमने फिरने का प्लान बना सकते हैं। जीवनसाथी को आप कोई सरप्राइज गिफ्ट लेकर आएंगे। संतान को किसी नए कोर्स में दाखिला दिला सकते हैं। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी शुरू हो सकती हैं।