4 May 2025 Rashifal: रविवार को लक्ष्‍मी नारायण राजयोग से मालामाल होंगी ये 5 राशियां, मेष से मीन सहित 12 राशियों का पढ़ें राशिफल।

Kumar Sahu's avatar
4 may rashifal

Aaj ka Rashifal: रविवार 4 मई को पुष्‍य नक्षत्र में लक्ष्‍मी नारायण राजयोग आपके लिए दिन उन्‍नति से भरा होगा और योजनाएं सफल होंगी। आपको धन सम्‍मान के मामले में लाभ होगा और परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। कहीं से कोई काम की जानकारी मिल सकती है और कारोबार में अचानक से बड़ी मात्रा में पैसा मिल सकता है। देखें मेष से मीन तक रविवार का करियर राशिफल विस्‍तार से।

मेष राशि :

आपका दिन व्यस्तता में बीतेगा। बॉस आपको कोई नयी जिम्मेदारी सौंप सकते हैं जिसे आप पूरी लग्न और मेहनत से करेंगे, काम को लेकर आपकी तारीफ होगी। आपके आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। इस राशि के जो लोग खेल जगत से जुड़े हैं वे कल अपनी प्रैक्टिस में व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलो में माता-पिता का सहयोग मिलता रहेगा। आपका कोई मित्र आपके घर दावत पर आ सकता है। आपकी किसी नई संपत्ति को खरीदने की इच्छा पूरी होगी।

वृष राशि:

वृषभ राशि के लोगों के लिए दिन सफलता से भरा रहेगा। आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। आपका मन नई योजनाओं में लगेगा और आपकी तरक्की होगी। कहीं जाने से आपको लाभ मिलेगा। कानूनी विवाद में आपकी जीत होगी। आपके लिए स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। पराक्रम में वृद्धि होगी और आपको भाग्‍य का भरपूर साथ मिलेगा। भाग्य का पूरा साथ मिलने से आपकी तरक्की होगी। ऑफिस में भी आपके लिए अनुकूल वातावरण बनेगा और आपके साथी सहयोग करेंगे।

मिथुन राशि :

आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आप कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे और अधिकारियों का दिल जीतने में कामयाब भी होंगे। आप अपनी उर्जा को सही काम में लगाएं। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें किसी संस्था से जुड़कर नाम कमाने का मौका मिलेगा। आपको किसी परिजन की तरफ से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। आपको पिताजी के स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना होगा। किसी काम के लिए भाई व बहनों से आपको सहयोग मिलता रहेगा।

यह भी पढ़े:  11 May 2025 Rashifal: इन राशि वालें आज ऐसे किसी भी काम से बचें जिसमें बहुत अधिक शारीरिक परिश्रम की आवश्यकता हो।

कर्क राशि:

कर्क राशि के लोगों के लिए दिन सृजनात्मक है। आपको हर काम में भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आप जो भी काम मन लगाकर करेंगे, उसका फल आपको तुरंत मिलेगा। आपके अधूरे काम पूरे हो जाएंगे। आपके जीवन में महत्वपूर्ण चर्चाएं होंगी। ऑफिस में आपके विचारों के अनुसार माहौल बनेगा और आपके साथी भी आपका सहयोग करेंगे। रात में आपको कहीं किसी कार्यक्रम में जाने के अवसर प्राप्‍त होंगे। आपकी तरक्की होगी।

सिंह राशि:

सिंह राशि के लोगों के लिए दिन करियर के मामले में व्यस्तता से भरा रहेगा। आपके ऊपर काम का बोझ रहेगा। धर्म और आध्यात्म के मामले में आपको लाभ होगा। कहीं जरूरी किसी की मदद या दान पुण्‍य कर सकते हैं। पढ़ाई-लिखाई के लिए थोड़ा समय निकालना अच्छा रहेगा। कार्यक्षेत्र में वरिष्ठ अधिकारी आपके काम में रुकावट डालने की कोशिश करेंगे। रात का समय मंगल कार्यों में बीतेगा और आपका मन प्रसन्न होगा।

कन्या राशि:

आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। यदि आपने किसी को धन उधार दिया था, तो वह आपको वापस मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। आप मित्रों के साथ कोई निवेश संबंधी योजना बनाएंगे, जिसमें आपको बहुत ही सोच विचार कर आगे बढ़ना होगा। आपको यदि कोई महत्वपूर्ण निर्णय लेना पड़े, तो बहुत ही सोच विचार कर लें। मुमकिन है कि आपके अतीत से जुड़ा कोई शख़्स आपसे संपर्क करेगा और इस दिन को यादगार बना देगा।

तुला राशि:

तुला राशि के लोगों के लिए दिन लाभदायक है। कार्य-व्यवहार से जुड़े सभी विवाद सुलझ सकते हैं और आपके किसी नए प्रॉजेक्ट पर भी कुछ काम शुरू हो सकता है। आपको जमीन-जायदाद के मामले में सफलता मिलेगी। आपके लिए तरक्की के योग बन रहे हैं। पारिवारिक मामलों में कुछ लोग आपके लिए परेशानी पैदा करने की कोशिश करेंगे। आपको उनसे झगड़ा नहीं करना है। अपने काम पर ध्यान देना है।

यह भी पढ़े:  23 April 2025 Rashifal: मिथुन राशि वालों को पैसे के मामले में नुक्सान होने की सम्भावना, जानें बाकी राशियों का क्या है हाल...

वृश्चिक राशि:

वृश्चिक राशि के लोगों के लिए दिन आर्थिक मामलों में लाभ से भरा होगा। दिनभर लाभ के अवसर मिलेंगे, इसलिए सक्रिय रहें। परिवार में सुख-शांति रहेगी और आपको लाभ होगा। नौकरी या व्यापार में कुछ नयापन ला सकें तो आपको लाभ होगा। आगे चलकर आपकी अच्छी कमाई होगी। आपके काम में जान आएगी। आपकी तरक्की होगी और आपके लाभ में वृद्धि होगी। कहीं से कोई शुभ समाचार भी आपको मिल सकता है।

धनु राशि:

धनु राशि के लिए रविवार यानी सप्ताह का आखिरी दी मिलाजुला असर दिखाएगा। स्वास्थ्य के दृष्टि से आप ठीक रहेंगे। हालांकि 4 मई का दिन व्यय बढ़ाएगा। बढ़ते खर्चों को लेकर आप परेशान रहेंगे। बजट बनाकर चलेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में न करने की सलाह आपको दी जा रही है। यदि आप राजनीति से जुड़े हैं तो आपको बड़े नेताओं से मिलने का मौका मिलेगा। 4 मई को आपको अपने काम में उन्नति का मौका मिलेगा। पुरानी समस्या को दूर करने का प्लान बनाएंगे। दोस्तों से चल रही अनबन दूर होगी।

मकर राशि:

मकर राशि के जातकों के लिए दिन शुभ रहने वाला है। 4 मई को आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। संडे को आपकी नए लोगों से मुलाकात होगी। रविवार को आपको बड़ों का भरपूर साथ मिलेगा। यदि आप छात्र हैं तो आपकी पढ़ाई में आ रही परेशानियां दूर होंगी। मन प्रसन्न रहेगा। आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले सकते हैं। धार्मिक कार्य में आपकी आस्था बढ़ेगी।

कुंभ राशि:

कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। अलग अलग साधनों से आप धन अर्जित करेंगे। हालांकि शासन व प्रशासन संबंधी मामलों में आपको सावधान रहने की सलाह दी जा रही है। यदि कहीं निवेश करना चाहते हैं तो आपको इसमे गति मिलेगी। किसी अजनबी पर आपको आंख मूंद कर भरोसा नहीं करना है। विद्यार्थियों को किसी विषय को समझने में परेशानी आ सकती है। जो विवाहित हैं उनके दांपत्य जीवन में खुशियां आएंगीं। रविवार को आप जो भी करें पूरे दिल से करें। उसे छोटा बड़ा न समझें। लवलाइफ में हैं तो लवमेट के लिए संडे का दिन खास रहेगा।

यह भी पढ़े:  2 May 2025 Rashifal: कन्या राशि वालों का सहकर्मी से मतभेद के आसार, जानें अपना आज का भविष्यफल...

मीन राशि:

मीन राशि के लिए रविवार का दिन पूरे परिवार के लिए खुशियां लेकर आएगा। लोग आपके काम की तारीफ़ करेंगे। महिलाओं के लिए रविवार का दिन बेहद ख़ास रहेगा। आपको व्यापार को आगे बढ़ाने का मौका मिलेगा। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो उसे जारी रखेंगे। आपके द्वारा की गई मदद आपको काम आएगी। यदि आप टीचर हैं तो आपके लिए दिन अच्छा बीतेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। यदि आप टीचर हैं तो आपके लिए भी दिन शानदार रहेगा। अपने आप पर विश्वास रखें तो सारे काम सफल होंगे।

 

 

 

 

 

Author Name

Join WhatsApp

Join Now