Texas Flood Update: टेक्सास में भारी बारिश से आई भयानक बाढ़, अब तक 24 लोगों की मौत

Kumar Sahu's avatar
Texas Flood Update, टेक्सास में बाढ़

Texas Flood Update, टेक्सास में बाढ़: अमेरिका के दक्षिण मध्य क्षेत्र में स्थित टेक्सास राज्य में भारी बारिश की वजह से आई बाढ़ ने हाहाकार मचा दिया है। अपडेट के अनुसार, बाढ़ में मरने वालों की संख्या बढ़ कर 24 हो गई है और अब भी 23 से 25 लड़कियां लापता है। यह लड़कियां टेक्सास राज्य में कैंप मिस्टिक नामक एक समर कैंप में हिस्सा लेने गई थी। लेकिन अचानक आई भंयकार बाढ़ के चलते वे वहां ही फंस गई, बचाव दल लगातार इन लड़कियों की खोज कर रहा है। खोज दल नाव और हेलिकॉप्टर से लगातार बाढ़ में फंसे लोगों को रेस्क्यू कर रहे है। पहले इस बाढ़ में मरने वालों की संख्या 13 थी, लेकिन अब यह आंकड़ा बढ़ कर 24 हो गया है।

कहां आई बाढ़?

गुरुवार रात से शुक्रवार सुबह तक केर काउंटी में क़रीब 10 इंच बारिश दर्ज की गई। जिसकी वजह से ग्वाडालूप नदी में तेज़ बहाव आ गया और आस-पास के इलाकों में पानी भर गया।

अब तक 237 लोगों को बचाया गया:

कुछ ही समय पहले टेक्सास के अधिकारियों ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर बाढ़ के हालातों के बारे में जानकारी दी थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी बाढ़ को लेकर प्रतिक्रिया देते हुए इसे चौंकाने वाला और भयानक बताया है। बाढ़ में फंसे 237 लोगों को अब तक बचा कर सुरक्षित जगहों पर पहुंचा दिया गया है। इनमें से 167 को हेलिकॉप्टर के ज़रिए बचाया गया।

कैम्प मिस्टिक की लड़कियां लापता

20 से ज्यादा लड़कियां लापता हैं, जो कि कैम्प मिस्टिक नाम के एक क्रिश्चियन समर कैंप में हिस्सा लेने आई थीं। यह कैंप ग्वाडालूप नदी के समीप स्थित है। बाढ़ के चलते कैंप से गायब हुई 9 साल की बच्ची लैनी लैंड्री की मां ने कहा कि, उसकी बेटी बहुत बहादुर और प्यारी है। इसी तरह आठ साल की हैडली हन्ना के माता पिता का कहना है कि बेटी के गायब होने की खबर मिलने के बाद तुरंत वह पुलिस की तलाश में मदद करने के लिए पहुंच गए थे। इस बाढ़ में केलीएन लिटल, एलोइस पेक और लीला बोनर समेत कई लड़कियां गायब है।

यह भी पढ़े:  भ्रष्टाचार के खिलाफ मलेशिया का गुप्त हथियार: एआई और ब्लॉकचेन उजागर!

 

Author Name

Join WhatsApp

Join Now