UPSC Prelims Result 2025: यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट को यहाँ ऐसे करें चेक

Kumar Sahu's avatar
UPSC Prelims Result 2025

UPSC Prelims Result 2025, यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट: यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (यूपीएससी) बहुत जल्द सिविल सर्विसेज प्रीलिम्स रिजल्ट जारी करने जा रही है। परीक्षार्थी अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाकर चेक कर सकते हैं। बताया जा रहा है कि नतीजे 10 जून के आसपास कभी भी घोषित हो सकते हैं। बीते वर्षों के रिकॉर्ड के अनुसार रिजल्ट आमतौर पर परीक्षा के 15 से 20 दिनों के भीतर घोषित किए जाते हैं।

कब हुई थी परीक्षा?

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा के लिए आवेदन प्रक्रिया 22 जनवरी 2025 को शुरू हुई थी। और इसका लास्ट डेट 21 फरवरी 2025 तक था इसमें।आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के लिए परीक्षा का आयोजन 25 मई 2025 को हुआ था।

यूपीएससी प्रीलिम्स रिजल्ट कैसे चेक करें:

१. रिजल्ट जारी होने के बाद कैंडिडेट यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।

२. उसके बाद होम स्क्रीन पर “Examinations” या “Results” लिंक पर क्लिककरें।

३. फिर होम पेज पर आपको “Civil Services (Preliminary) Examination 2025” लिंक पर क्लिक करना होगा।

४. रिजल्ट की घोषणा पीडीएफ फाइल में की जाएगी, जिसे खोलने के बाद आप अपना रोल नंबर ढूंढें। आप Ctrl +F का उपयोग करके अपना रोल नंबर ढूंढ़ सकते हैं।

मेन्स के लिए कैसे चयन होता है:

यूपीएससी सिविल सर्विस प्रीलिम्स परीक्षा में सेलेक्ट होने वाले कैंडिडेट्स को यूपीएससी मेन्स परीक्षा में शामिल होना होगा। इसके लिए फिर से आवेदन करना होता है। मेन्स में सेलेक्ट होने वालों को DAF Form भरना होता है। इसके आधार पर ही इंटरव्यू का आयोजन होता है।

इन पदों पर होगी भर्तियां:

यूपीएससी सिविल सेवा के जरिए इंडियन एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विसेज (आईएएस), भारतीय पुलिस सर्विसेज (आईपीएस) और भारतीय फॉरेन सर्विसेज (आईएफएस), रेलवे ग्रुप ए (इंडियन रेलवे अकाउंट्स सर्विस), इंडियन पोस्टल सर्विसेज, भारतीय डाक सेवा, इंडियन ट्रेड सर्विसेज सहित अन्य सेवाओं के लिए चयन किया जाता है। उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस और इंटरव्यू के आधार पर किया जाता है। मुख्य व इंटरव्यू इसी के आधार पर फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाती है। यूपीएससी सिविल सर्विस परीक्षा के माध्यम से इस बार कुल 1129 खाली पदों पर भर्तियां होंगी। इसमें IAS Civil Service के कुल 979 पदों पर और इंडियन फॉरेस्ट सर्विस में कुल 150 पदों पर भर्तियां होनी हैं।

यह भी पढ़े:  भाजपा की रेखा गुप्ता दिल्ली की चौथी महिला मुख्यमंत्री के रूप में चढ़े

 

Author Name

Join WhatsApp

Join Now