JEE Advanced Result 2025: JEE एडवांस्ड 2025 में शामिल होने वाले लाखों उम्मीदवारों का इंतजार आज खत्म हो गया है। IIT कानपुर ने 02 जून 2025 को JEE एडवांस्ड रिजल्ट 2025 जारी कर दिया है। आप JEE एडवांस्ड की वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं। JEE एडवांस्ड 2025 रिजल्ट और JEE एडवांस्ड फाइनल आंसर की लिंक jeeadv.ac.in पर उपलब्ध है। इस साल JEE एडवांस्ड 2025 के लिए विषयवार कटऑफ में 3% की कमी की गई है। कुल मिलाकर JEE एडवांस्ड कटऑफ 109 से घटाकर 76 कर दी गई है, जो पिछले साल से करीब 30% कम है।
JEE एडवांस्ड का टॉपर कौन है?
कोटा के रजित गुप्ता ने JEE एडवांस्ड 2025 परीक्षा में टॉप किया है। उन्होंने IIT दिल्ली जोन से JEE एडवांस्ड 2025 परीक्षा दी थी। रजित के पिता BSNL में इंजीनियर हैं और उनकी मां एक कॉलेज में होम साइंस की प्रोफेसर हैं। राजित गुप्ता के पिता दीपक गुप्ता ने 1994 में राजस्थान प्री-इंजीनियरिंग परीक्षा में 48वीं रैंक हासिल की थी। कोटा के इतिहास में यह पहली बार है कि किसी स्थानीय छात्र ने जेईई एडवांस परीक्षा में टॉप किया है। राजित और उनके पिता दोनों ने एक ही कोचिंग से पढ़ाई की है।
जेईई एडवांस रिजल्ट 2025 कैसे चेक करें?
जेईई एडवांस रिजल्ट 2025 को नीचे दिए गए स्टेप्स के जरिए चेक किया जा सकता है-
1- आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जेईई एडवांस रिजल्ट 2025 लिंक इनेबल कर दिया गया है। जेईई एडवांस रिजल्ट 2025 चेक करने के लिए वेबसाइट पर जाएं।
2- इसके बाद स्कोरकार्ड के लिए ‘घोषणा’ सेक्शन के तहत दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
3- फिर 9 अंकों का जेईई एडवांस रोल नंबर, जन्म तिथि और रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर जैसी जरूरी जानकारी दर्ज करें।
4- ऐसा करने के बाद स्क्रीन पर जेईई एडवांस रिजल्ट और रैंक डिटेल्स जैसी जानकारी दिखाई देगी।
5- JEE एडवांस्ड स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करें। आप चाहें तो भविष्य के लिए इसका प्रिंटआउट भी ले सकते हैं।
JoSAA काउंसलिंग प्रक्रिया क्या है?
JEE एडवांस्ड 2025 में सफल उम्मीदवार अब IIT, राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIIT) और सरकारी वित्तपोषित तकनीकी संस्थानों (GFTI) सहित अन्य संस्थानों में प्रवेश के लिए JoSAA 2025 काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेना जरुरी हैं। JoSAA के तहत शैक्षणिक कार्यक्रमों के लिए पंजीकरण और वरीयता भरने की प्रक्रिया 3 जून 2025 से शुरू होगी। इसके लिए उम्मीदवारों को पंजीकरण करना होगा। फिर विकल्प भरकर लॉक करना होगा। इसके बाद मॉक सीट अलॉटमेंट प्रक्रिया होगी। फिर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट घोषित किया जाएगा। इसके बाद सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा। रिपोर्टिंग सेंटर पर उम्मीदवारों का रिपोर्ट करना अनिवार्य है। आवंटित संस्थान द्वारा प्रवेश की पुष्टि होने के बाद प्रवेश को कन्फर्म माना जाएगा। JoSAA काउंसलिंग 2025 में भाग लिए बिना सीटें उपलब्ध नहीं होंगी।