Aaj Ka Rashifal: आज मंगलवार, 06 मई का दिन है। आज के दिन चंद्रमा सिंह राशि में संचरण कर रहा है। वैशाख शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और मघा नक्षत्र पर कई तरह के शुभ योगों का निर्माण हुआ है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा रहेगा। आइए जानते हैं आज का राशिफल।
मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए मान-सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। कोर्ट-कचहरी से संबंधित मामलों में आपको कोई बड़ी राहत मिलेगी। आपको कला और कौशल से कोई पुरस्कार भी मिल सकता है। आप किसी मनोरंजन के कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको संतान के करियर को लेकर कोई चिंता थी, तो वह भी दूर होगी। आप अपने व्यवसाय को लेकर योजना बनाकर चले, तो ही बेहतर रहेगा। रोजगार की तलाश कर रहे लोगों को कोई अच्छा अवसर हाथ लग सकता है।
वृषभ राशि:
वृषभ राशि से आज चंद्रमा का चतुर्थ भाव में गोचर करना वृषभ राशि के लिए सुख और आनंद में वृद्धि करने वाला है। आपको आज सुख साधनों की प्राप्ति होगी। कार्यक्षेत्र में भी आज कुछ सकारात्मक बदलाव होंगे जिससे आपकी कोई परेशानी और चिंता दूर होगी। मित्रों और सहकर्मियों से आप आज सहयोग प्राप्त कर सकेंगे। आपको आज करियर में अधिकारी वर्ग से सपोर्ट मिलेगा। आप अपनी लव लाइफ और फैमिली लाइफ को सुखद बना पाएंगे। कोई सरकारी काम अगर आपका अटक रहा है तो आज आपको उसे पूरा करने का प्रयास करना चाहिए।
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपको एक के बाद एक खुशखबरी सुनने को मिलती रहेगी। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी हो सकती है, जिससे परिवार में किसी पूजा-पाठ का आयोजन हो सकता है। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। आप धन को लेकर यदि परेशान थे, तो वह भी आसानी से पूरे होंगे और आप अपनी व्यवसाय में कोई बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छा रहेगा।
कर्क राशि:
कर्क राशि के लिए आज का दिन आर्थिक व्यवहार के मामले में अनुकूल रहेगा। आज चंद्रमा का गोचर आपकी राशि स दूसरे भाव में होगा जबकि मंगल आपकी राशि में विराजमान होकर आपको एक्टिव बनाए रखेंगे। आप आज अपने सभी काम समय पर पूरा करने के लिए तत्पर नजर आएंगे। नौकरी में आज आपको सहकर्मियों से सहयोग भी मिलेगा। बिजली के उपकरण पर आज आप धन खर्च करेंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी सहयोग और सद्भाव बना रहेगा। आपको आज प्रेमी के साथ रोमांटिक समय बिताने का मौका मिलेगा। किसी शुभ काम और मांगलिक कार्यक्रम में भाग लेने का संयोग बन सकता है। प्रभाव और सम्मान में आज वृद्धि होगी।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन खुश रहेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। आपकी किसी बात को लेकर अपने भाइयों से खटपट होने की संभावना है। किसी पुरानी गलती से आपको सबक लेना होगा। जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हे कोई अच्छा लाभ मिल सकता है।
कन्या राशि:
कन्या राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। किसी बात को लेकर आप आज उलझन में रह सकते हैं। आपके लिए जरूरी है कि आप आज जल्दबाजी में किसी प्रकार का निर्णय लेने से बचें। संयम और समझदारी से आप स्थिति को अनुकूल बना पाएंगे। शिक्षा के मामले में इस राशि के छात्रों को आज मन को संयमित रखना होगा नहीं तो मानसिक भटकाव की वजह से पढाई में मन नहीं लगेगा। आर्थिक मामलों में आज का दिन आपके लिए खर्चीला होगा। वैसे आज तकनीकी कार्यों में आपकी बुद्धि अच्छी चलेगी और आप सफलता एवं तारीफ भी प्राप्त कर सकते हैं। छोटी अथवा लंबी दूरी की यात्रा का संयोग बन सकता है।
तुला राशि:
आज का दिन आपके लिए धैर्य और समझदारी दिखाते हुए कामों को करने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों में यदि कुछ कठिनाइयां आ रही थी, तब वह भी दूर होगी। वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। आपको यदि कोई शारीरिक समस्या हो, तो उसको आप छोटा ना समझें और आपकी लोगों से खूब पटेगी। आपको अपने कामों को लेकर अपने पिताजी से बातचीत करनी होगी, तभी वह सुलझती दिख रही हैं। आपकी तरक्की की राह में आ रही बाधाएं दूर होगी।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के लोगों के लिए आज का दिन मिश्रित रहेगा। आपको आज कार्यक्षेत्र में लाभ और सफलता पाने के लिए अधिक प्रयास करना होगा। आर्थिक मामलों में आपको आज नुकसान हो सकता है इसलिए आपको आज धन संबंधी मामलों में सतर्क रहना चाहिए। आपको आज कार्यक्षेत्र में किसी सहकर्मी अथवा सहयोगी की वजह से तनाव मिल सकता है। सितारे कहते हें कि आपको आज किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचना होगा। लव लाइफ में आज आपको वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो आपस में मतभेद हो सकता है। जो लोग नौकरी में बदलाव के लिए प्रयास कर रहे हैं उनको आज सफलता मिलेगी।
धनु राशि:
धनु राशि वालों के लिए 6 मई मंगलवार का दिन बेहतर रहने वाला है। यदि आप नौकरी पेशा हैं तो आपके लिए 6 मई का दिन ऑफिस में सहयोगी का साथ दिलाएगा। वे आपसे इंप्रेस होंगे। हालांकि दूसरों के काम में आपको दखल देने से बचना है। कठिन काम में आपको प्रभावशाली लोगों का साथ मिलने के योग बन रहे हैं। व्यापार को लेकर आप किसी से विचार विमर्श कर सकते हैं।
धनु राशि के दैनिक करियर राशिफल की बात करें तो आपके लिए मंगलवार का दिन कैरियर लिहाज से भी खास रहेगा। आप नए काम का प्लान बना सकते हैं। धनु राशि वाले परिवार की जिम्मेदारी निभा पाएंगे। मन प्रसन्न रहेगा। पैसों से संबंधित परेशानी दूर होगी। आपको गरीबों में भोजन का दान करने की सलाह दी जा रही हैै।
मकर राशि:
मकर राशि वालों के लिए मंगलवार का दिन शानदार रहेगा। आपको अचानक धन लाभ के योग बनते दिख रहे हैं। करियर के लिहाज से भी दिन व्यापारियों को बढ़िया रहने वाला है। आपके व्यापार में वृद्धि होगी। आपके पुराने कस्टमर आपको प्रॉफिट कराएंगे। मकर राशि वालों का दांपत्य जीवन बढ़िया रहेगा। आपको अपने निगेटिव विचारों को दूर अपने आप में सुधार लाने की जरूरत है। आपको क्रोध पर नियंत्रित करने की सलाह दी जा रही है। नए अवसर भी मिलेंगेा। यदि आप छात्र हैं तो आपको प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। समाज में मंगलवार का दिन आपको मान-सम्मान दिलाएगा। मकर राशि वालों के लिए मंगलवार को हनुमान जी के मंत्रों का जाप करने की सलाह दी जा रही है।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। मंगलवार को आपके रुके काम बनेंगे। आपको मानसिक शांति मिलेगी। आपको अपने काम करने के तरीके बदलने होंगे। नए तरीको और तकनीकों को आनाना आपके लिए फायदेमंद होगा। कुंभ राशि वालों के लिए दिन रोजगार के नए अवसर लेकर आएगा। आप अपने बल पर योजनाओं पर काम कर पाएंगे। आपको अहंकार से बचने की सलाह दी जा रही है। खुद को सुधारने का प्रयास करें। आपने जो भी योजनाएं बनाई हैं उनपर अमल करेंगे। कुंभ राशि वालों के लिए भाई बहन के बीच में चल रही अनबन दूर होगी। आपसी रिश्ता मजबूत होगा।
मीन राशि:
मीन राशि वालों के लिए दिन नया उत्साह लेकर आएगा। मंगलवार को आपकी आर्थिक स्थित मजबूत होगी। आप नए सामान की खरीदारी कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए समय अनुकूल रहेगा। आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलने लगेंगे। शाम को किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। मीन राशि वालों को करियर में मिलाजुला असर देखने को मिलेगा। ऑफिस में किसी काम को लेकर विचार-विमर्श करना पड़ेगा। शत्रु आपको परेशान कर सकते हैं। मल्टीनेशनल कंपनी में काम करने वालों के लिए दिन खास रहेगा। सेहत संबंधी परेशानियां दूर होंगीं।