Aaj Ka Rashifal: आज चंद्रमा का कर्क उपरांत सिंह राशि में गोचर होगा। साथ ही सिंह राशि में चंद्रमा से दशम भाव में गुरु की स्थिति से अत्यंत शुभ अमला योग बनेगा। इससे इन राशियों के मान-सम्मान में इजाफा होगा। इसके साथ ही आज रवि योग का संयोग भी बन रहा है। और सूर्य अपनी राशि मेष में होंगे। ऐसे में ग्रहों के गोचर से आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानने के लिए पढ़ें आज का राशिफल।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों को आज सोच-समझकर फैसले लेने की जरूरत है। आज भागदौड़ अधिक रह सकती है, खर्चों में भी जबरदस्त बढ़ोतरी के आसार हैं। इस वजह से आपको मानसिक तनाव रहेगा। हालांकि आज आपको मेहनत का फल जरूर मिलेगा। खासकर आज आपको हर कदम पर जीवनसाथी का साथ मिलेगा। जिससे आप अपनी सभी परेशानियों को भूल जाएंगे, और राहत महसूस करेंगे।
वृषभ राशि:
आज का दिन आपके लिए आलस्य को त्यागकर अपने कामों में आगे बढ़ने के लिए रहेगा। आप कुछ कामों को लेकर आलस्य दिखाएंगे जो बाद में वह भी लटक सकते हैं। आप कहीं धार्मिक कार्यक्रम में जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपकी किसी बात को लेकर माताजी नाराज रहेंगी। आपकी संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो उसके परिणाम आ सकते हैं। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।
मिथुन राशि:
आपके लिए कुछ सम्मान और पैसा मिलने वाली स्थितियां बनेंगी। इस अच्छी ग्रह स्थिति का पूरा फायदा उठाएं। आपके अच्छे विचार और समझदारी आपको घर और समाज में मान-सम्मान दिलाएगी। घर में रिश्तेदारों के आने से खुशी का माहौल रहेगा। साथ ही, व्यावहारिक रहना भी जरूरी है। बहुत ज्यादा आदर्शवादी होना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आज मन थोड़ा परेशान रहेगा, और बच्चों का पढ़ाई पर ध्यान न देना भी आपको चिंता दे सकता है। मन में बुरी बातें आ सकती हैं। थोड़ा समय ध्यान और योग में जरूर लगाएं, और सकारात्मक रहें।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातक आज मेहनत के दम पर लाभ कमा सकते हैं। आज आपमें ऊर्जा बनी रहेगी। इसके दम पर आज प्रतिस्पर्धा में आगे बने रहेंगे। नौकरीपेशा जातकों को आज काम करते समय अतिरिक्त सावधानी बरतनी होगी, क्योंकि गलती की स्थिति में आप उच्च अधिकारियों के क्रोध का शिकार हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में अपने काम पर ध्यान दें। कारोबार की दृष्टि से दिन सामान्य रहेगा। सेहत ठीक रहेगी, किसी पुरानी परेशानी का इलाज करवा रहे हैं तो आत्मविश्वास और मन में सकारात्मकता बनाए रखना फायदेमंद रहेगा।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए परोपकार के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। आपको यदि किसी काम को करने में समस्या आ रही थी, तो उसके लिए आप अपने भाई बहनों से मदद ले सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से खटपट होने की संभावना है, इसका असर आपके वैवाहिक जीवन पर पड़ेगा। आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान-पुण्य के कार्यों में भी लगाएंगे। आपको अपनी माताजी से कोई बात बहुत ही सोच समझकर बोलनी होगी, नहीं तो उन्हें आपकी बात बुरी लगती है।
कन्या राशि:
आज कुछ बड़े लोगों के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा, जो बहुत अच्छा रहेगा। किसी करीबी रिश्तेदार की शादी की बात चलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। बीच-बीच में कुछ दिक्कतें आ सकती हैं, लेकिन आप रास्ता भी खोज लेंगे। अनजान लोगों से मिलते समय सावधान रहें, आपको धोखा मिल सकता है। इस समय बहुत सब्र और समझदारी रखना जरूरी है। अगर किसी रिश्तेदार से नाराजगी चल रही है, तो आज बातचीत से वह ठीक हो जाएगी। नींद न आने की दिक्कत हो सकती है। थोड़ा समय ध्यान और योग में भी जरूर लगाएं।
तुला राशि:
तुला राशि के जातक आज आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। सेहत से जुड़ी किसी पुरानी समस्या से जूझ रहे हैं तो आज उसमें कुछ आराम हो सकता है। कारोबार के लिहाज से दिन अच्छा रहने वाला है। किसी यात्रा पर जा सकते हैं जो आपके लिए लाभदायक साबित हो सकती है। आज सहकर्मियों को साथ लेकर चलें, इससे आपकी उत्पादकता और बढ़ेगी। समय बर्बाद न करें, हाथ आए मौकों को भुनाएं। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा।
वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ने का मौका मिलेगा और आप अपने पिताजी से किए हुए वादे को भी पूरा कर सकते हैं। यदि कोई समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी, तो आपको उसे से मिल बैठकर दूर करना होगा। आपके किसी सहयोगी को आपकी बात पूरी लग सकती है। आपकी भाई-बहनों से खूब पटेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा और परिवार के सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।
धनु राशि:
दिन की शुरुआत किसी अच्छी खबर से होगी। आज रिश्तेदारों और दोस्तों से मिलना-जुलना और मजे करना होगा। आप सारी चिंताएं भूलकर खुश रहेंगे। युवा लोग अपने करियर को लेकर बहुत सीरियस रहेंगे। बड़े परिवार में बातों को लेकर थोड़ी परेशानी रहेगी। घर के किसी सदस्य की तबीयत खराब होने से आपका कोई खास काम रुक सकता है। छोटी-मोटी बुरी बातों पर ध्यान न देकर अपने काम में लगे रहें। सेहत ठीक रहेगी, बस अपनी सोच अच्छी रखें। सादा रहन-सहन और खान-पान आपको खुश रखेगा।
मकर राशि:
मकर राशि के जातकों को आज कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस कारण मन थोड़ा बेचैन रहेगा। आज आपका खर्च बढ़ सकता है। थोड़ा आर्थिक दबाव महसूस होगा। आज जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। लव पार्टनर के साथ ईमानदार बने रहें। परिवार का साथ मिलेगा। इस वजह से आप कार्यक्षेत्र पर अधिक ध्यान दे पाएंगे। आज आप अपने कार्यों को समय पर निपटा लेंगे। बच्चों से जुड़ी किसी परेशानी का समाधान हो सकता है।
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए व्यस्तता भरा रहने वाला है। आपको कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। आप अपने पिताजी की सेहत को लेकर परेशान रहेंगे। आप उनके खान-पान पर भी पूरा ध्यान देंगे। आप जीवनसाथी के साथ मिलकर भविष्य को लेकर कोई इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं। यदि आपका कोई जमीन-जायदाद से संबंधित मामला लंबे समय से विवादित था, तो उसमें भी आपको जीत मिल सकती है। आप ससुराल पक्ष के व्यक्तियों से तालमेल बनाकर रखें।
मीन राशि:
आज किसी आने वाले लक्ष्य को पा सकते हैं। कोशिशों में भी तेजी आएगी। साथ ही, पिछली गलतियों से सीखकर अपने काम करने के तरीके में सुधार लाना कामयाबी देगा। अच्छी खबर मिलने से आपमें आत्मविश्वास और नई एनर्जी आएगी। कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो भलाई चाहने वाले से बात करके ही कोई कदम उठाएं। इलेक्ट्रॉनिक चीज, गाड़ी आदि खराब होने से बड़ा खर्च हो सकता है। पड़ोसियों से किसी छोटी बात पर झगड़ा हो सकता है। रोज के कामों और खाने-पीने में लापरवाही बिल्कुल ठीक नहीं है। अभी के मौसम की वजह से अपना ध्यान रखना जरूरी है।