Women’s ODI World Cup 2025: ICC ने वनडे महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का शेड्यूल जारी किया, जानें कब होगा भारत-पाकिस्तान का आमना-सामना

Kumar Sahu's avatar
Women's ODI World Cup 2025, महिला क्रिकेट विश्व कप 2025

Women’s ODI World Cup 2025, महिला क्रिकेट विश्व कप 2025: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने महिला क्रिकेट विश्व कप 2025 का शेड्यूल जारी कर दिया है। इस विश्व कप में 8 टीमें हिस्सा लेंगी और सभी 8 टीमें ग्रुप स्टेज में एक-दूसरे से भिड़ेंगी। इस बार विश्व कप की मेजबानी भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं।

भारत-श्रीलंका के इन पांच शहरों में होंगे मुकाबले:

आईसीसी ने सोमवार को महिला वनडे विश्व कप की कार्यक्रम घोषित कर दिया है। यह वैश्विक टूर्नामेंट 30 सितंबर से शुरू होगा जिसका फाइनल मुकाबला 2 नवंबर को खेला जाएगा। इसके मुकाबले भारत और श्रीलंका के 5 शहरों में होंगे जिसमें बंगलूरू का एम चिन्नास्वामी, गुवाहाटी का एसीए स्टेडियम, इंदौर का होल्कर स्टेडियम, विशाखापत्तनम का एसीए-वीडीसीए स्टेडियम और कोलंबो का आर प्रेमादासा स्टेडियम शामिल है। इस वैश्विक टूर्नामेंट का आयोजन 12 साल बाद भारत में किया जाएगा।

भारत का राहा शेड्यूल:

30 सितंबर – भारत बनाम श्रीलंका
5 अक्टूबर – भारत बनाम पाकिस्तान
9 अक्टूबर – भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
12 अक्टूबर – भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
19 अक्टूबर – भारत बनाम इंग्लैंड
23 अक्टूबर – भारत बनाम न्यूजीलैंड
26 अक्टूबर – भारत बनाम बांग्लादेश

पहला सेमीफाइनल 29 अक्टूबर को गुवाहाटी/कोलंबो में खेला जाएगा, जबकि दूसरा सेमीफाइनल 30 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा। फाइनल 2 नवंबर को होगा।

यह भी पढ़े:  Farewell: विराट और रोहित को खास फेयरवेल देने जा रहा हे CA

Author Name

Join WhatsApp

Join Now