Raj Bawa: शुक्रवार को गुजरात टाइटन्स के खिलाफ आईपीएल 2025 एलिमिनेटर मैच के दौरान मुंबई इंडियंस के लिए डेब्यू किया है राज अंगद बावा। 22 वर्षीय ऑलराउंडर को MI की प्लेइंग 11 में जगह मिली क्योंकि टीम नॉकआउट गेम के लिए मुख्य खिलाड़ी दीपक चाहर की सेवाओं से चूक गई थी। मुंबई के लिए अन्य दो डेब्यू करने वाले खिलाड़ी हैं जॉनी बेयरस्टो और रिचर्ड ग्लीसन हैं।
कौन हैं राज अंगद बावा?
बाएं हाथ के बल्लेबाज और दाएं हाथ के मध्यम-तेज गेंदबाज राज अंगद बावा ने 2022 में पंजाब किंग्स के लिए आईपीएल में डेब्यू किया था। नवंबर 2022 में हिमाचल प्रदेश के नाहन में जन्म लिए थे बावा।
किसके पोते हैं राज बावा?
1948 के लंदन ओलंपिक में भारत की स्वर्ण पदक विजेता हॉकी टीम के सदस्य त्रिलोचन सिंह बावा के पोते हैं। उनके पिता सुखविंदर बावा एक प्रसिद्ध क्रिकेट कोच हैं, जिन्होंने युवराज सिंह को प्रशिक्षित किया और एक क्रिकेट अकाडीमी भी चलाते हैं।
राज बावा किसे अपना आदर्श मानते हैं?
राज बावा युवराज सिंह को अपना आदर्श मानते हैं। इसी लिए वो बाएं हाथ से बल्लेबाजी करना शुरू कर दिया। वह जर्सी नंबर 12 पहनते हैं, जो युवराज के जन्मदिन (12 दिसंबर) और उनके दादा के जन्मदिन (12 फरवरी) को समर्पित है।
22 वर्षीय बावा ने चंडीगढ़ की Under -19 टीम के लिए खेला और 2021 ACC Under -19 एशिया कप और 2022 ICC Under-19 विश्व कप में भारत का प्रतिनिधित्व किया। वेस्ट इंडीज में 2022 Under-19 विश्व कप के दौरान, बावा ने भारत की खिताबी जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी, 63 की औसत से 252 रन बनाए थे और 9 विकेट लिए थे, जिसमें इंग्लैंड के खिलाफ फाइनल में 5 विकेट (5/31) लेना भी शामिल है, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था।
बावा ने 17 फरवरी, 2022 को हैदराबाद के खिलाफ चंडीगढ़ के लिए रणजी ट्रॉफी में पदार्पण किया, जिसमें उन्होंने अपनी पहली गेंद पर एक विकेट लिया। उन्हें 2022 आईपीएल नीलामी में पंजाब किंग्स (PBKS) ने 2 करोड़ रुपये में खरीदा था। उन्होंने आरसीबी के खिलाफ अपना डेब्यू किया, लेकिन उस सीजन में केवल दो मैच खेले थे। उसके बाद उन्हें आईपीएल 2025 के लिए मुंबई इंडियंस (MI) ने 30 लाख रुपये में साइन किया।