Shubman Gill Record, शुभमन गिल का महारिकॉर्ड: बर्मिंघम में खेले जा रहे इंग्लैंड बनाम भारत के बीच दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल गरज रहे हैं। दूसरे दिन पहली पारी में 269 रन बनाकर रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा दी। गिल ने 387 गेंदों की अपनी पारी में 30 चौके और तीन छक्के लगाए। गिल ने अपनी ऐतिहासिक पारी से कई रिकॉर्ड बनालिए हैं।
भारत अभी 510 रनों से आगे हे:
गिल की शानदार पारी के दम पर भारत पहली पारी में 587 रन बनालिया है। गिल के अलावा रवींद्र जडेजा और यशस्वी जायसवाल ने भी अछि पारी खेलते हुए अर्धशतक लगाए। गिल और जडेजा ने शानदार बल्लेबाजी की और छठे विकेट के लिए 203 रन जोड़े। इसके बाद गिल ने वॉशिंगटन सुंदर के साथ पारी आगे बढ़ाई और अपने करियर का पहला दोहरा शतक लगाया। दूसरे दिन के खेल की समाप्ति तक इंग्लैंड ने पहली पारी में 3 विकेट खो कर 77 रन बनालीए हैं और वह अभी भारत से 510 रन पीछे चल रहा है।
टेस्ट क्रिकेट में नंबर-4 की पोजीशन पर खेल रहे हैं गिल:
शुभमन गिल ने भारतीय टेस्ट टीम के लिए साल 2020 में डेब्यू किया था। उन्होंने टीम इंडिया के लिए ओपनिंग और नंबर-3 पर भी बल्लेबाजी की है। विराट कोहली के संन्यास के बाद गिल नंबर-4 पर खेल रहे हैं और इसी पोजीशन पर अद्भुद प्रदर्सन कर रहे हैं।
गिल ने अपने नाम किये अनेकों रिकॉर्ड:
गिल टेस्ट में भारत के लिए एक पारी में सर्वाधिक रन बनाने वाले कप्तान बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में कोहली को पीछे छोड़ा जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पुणे में नाबाद 254 रन बनाए थे। गिल विदेश में 250 टेस्ट रन बनाने वाले चौथे बल्लेबाज हैं।
गिल टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले भारत के दूसरे युवा कप्तान हैं। भारत के लिए टेस्ट में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा कप्तान का रिकॉर्ड एम पटौदी के नाम है जिन्होंने 1964 में दिल्ली में खेले गए मैच में इंग्लैंड के ही खिलाफ ये उपलब्धि हासिल की थी।
गिल विदेश में सर्वाधिक रन बनाने वाले तीसरे भारती बल्लेबाज बन गए हैं। विदेश में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड वीरेंद्र सहवाग के नाम है जिन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ 2004 में 309 रन बनाए थे। दूसरे नंबर पर राहुल द्रविड़ का नाम है जिन्होंने 2004 में पाकिस्तान के खिलाफ 270 रन बनाए थे। तीसरे स्थान पर गिल का नाम शामिल हो गया है।







