रिकॉर्ड ब्रेकर किंग कोहली: किंग कोहली एक के बाद एक रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं। विराट कोहली एक हजार चौके लगाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने आईपीएल में दिल्ली के खिलाफ यह दुर्लभ रिकॉर्ड हासिल किया।विश्व के नंबर एक बल्लेबाज, रन मशीन विराट कोहली ने आईपीएल 2025 में एक नया रिकॉर्ड बना दिया। गुरुवार को दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मैच में कोहली ने आरसीबी की ओर से बल्लेबाजी करते हुए 22 रनों की पारी खेली। इस दौरान कोहली ने दो छक्के और एक चौका लगाया। और आईपीएल में 1000 चौके लगाने वाले आईपीएल इतिहास के पहले खिलाड़ी बने।विराट कोहली 2008 से आरसीबी के साथ हैं। किंग कोहली ने कुल 248 मैच खेले हैं। इस दौरान उन्होंने 721 चौके और 279 छक्के लगाए हैं।
आईपीएल में सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने वाले बल्लेबाज:
विराट कोहली – 1000
शिखर धवन – 920
डेविड वॉर्नर – 899
रोहित शर्मा – 885
क्रिस गेल – 761
सुरेश रैना – 709
एबी डि विलियर्स – 664
रॉबिन उथप्पा – 663
महेंद्र सिंह धोनी – 628
आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज:
कोहली आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में शीर्ष पर बने हुए हैं। उन्होंने आईपीएल में 8190 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने 8 शतक और 57 अर्धशतक लगाए हैं। कोहली का सर्वश्रेष्ठ स्कोर 113 रन है।
सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में धवन दूसरे नंबर पर हैं। उन्होंने 6769 रन बनाए हैं।
रोहित 6666 रनों के साथ इस सूची में तीसरे स्थान पर हैं।
मुंबई यूनिवर्सिटी कैंपस से 2012 में पत्रकारिता करने के बाद ज़ी न्यूज़ से करियर की शुरुआत की। ज़ी न्यूज़ में करीब साढ़े तीन साल की लंबी पारी के बाद हिंदी वनइंडिया में न्यूज डेस्क को लीड किया। इस समय माय भारत 24 में देश बिदेश सेक्शन को संभाल रहा हूं। साथ ही खेल और राजनीतिक मुद्दों पर लिखने में भी दिलचस्पी है।