Post Office RD Scheme For Kids: पोस्ट ऑफिस में बच्चे के नाम पर नीबेस कीजिए ₹30 हजार, और 5 साल बाद पाइये ₹21,40,974 रूपये

Kumar Sahu's avatar
Post Office RD Scheme For Kids, बच्चे के लिए बेस्ट हे पोस्ट ऑफिस के आरडी स्कीम

Post Office RD Scheme For Kids, बच्चे के लिए बेस्ट हे पोस्ट ऑफिस के आरडी स्कीम: हर माता-पिता की सबसे बड़ी चिंता होती है कि उनके बच्चे के भविष्य में किसी भी महत्वपूर्ण मोड़ पर पैसे की कमी न हो। पढ़ाई, करियर की शुरुआत या शादी जैसे अहम मौकों के लिए पहले से की गई बचत ही उस समय काम आती है। हम सभी सुरक्षित निवेश के लिए पोस्ट ऑफिस में निवेश करते हैं। क्योंकि यहां हमारे पैसा सुरक्षित रहता है। इसके साथ इनवेस्टमेंट पर मिलने वाला रिटर्न भी सुरक्षित रहता है। इसलिए अधिकतर लोग डाकघर में निवेश करते हैं।

पोस्ट ऑफिस की Recurring Deposit (RD) योजना एक भरोसेमंद और पूरी तरह सुरक्षित विकल्प के तौर पर सामने आती है। अगर आप अपने बच्चे के नाम पर हर महीने ₹30,000 की नियमित बचत करते हैं, तो पांच साल बाद एक मजबूत आर्थिक फंड तैयार हो सकता है, जो आने वाले समय में उसकी शिक्षा या शादी जैसे खर्चों के लिए लाभदायक हो सकता है।

क्या हे Post Office RD Scheme:

Post Office RD Scheme का मुख्य उद्देश्य है छोटी-छोटी बचत को लंबे समय में एक बड़े फंड में बदलना। यह योजना खासकर उन परिवारों के लिए फायदेमंद है जो एकमुश्त राशि नहीं जोड़ सकते लेकिन हर महीने एक तय रकम की बचत कर सकते हैं।

इस योजना में में अभी 6.7% सालाना ब्याज दर मिल रही है। यह ब्याज तिमाही आधार पर कंपाउंड होता है, यानी ब्याज भी आगे ब्याज कमाता है। अगर आप लगातार 60 महीने तक हर महीने ₹30,000 खाते में जमा करते हैं, तो कुल जमा राशि होगी ₹18,00,000। इस पर आपको करीब ₹3,40,974 रुपए का ब्याज मिलेगा। इस तरह 5 साल पूरे होने पर कुल रकम होगी ₹21,40,974।

यह भी पढ़े:  मजबूत करना संबंध: कैसे भारत और अमेरिका अपनी रणनीतिक साझेदारी को गहरा कर रहे हैं

बच्चे के नाम पर RD क्यों फायदेमंद है:

बच्चों की पढ़ाई और शादी जैसे बड़े खर्चों के लिए परिवार को अक्सर loan लेना पड़ता है। लेकिन अगर शुरुआत से ही disciplined saving की जाए तो future में ऐसी परेशानी नहीं आती। RD का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें risk बिल्कुल नहीं है और बीच-बीच में खर्च करने की आदत पर रोक लगती है। इसमें छोटे-छोटे कदम से बड़ा फंड तैयार होता है। खासकर middle-class परिवारों के लिए यह बेहतर विकल्प है क्योंकि एकमुश्त रकम जमा करना मुश्किल होता है, जबकि हर महीने की saving आसानी से की जा सकती है।

जरूरत पड़ने पर loan सुविधा:

पोस्ट ऑफिस RD का एक और फायदा यह है कि जरूरत पड़ने पर इसके खिलाफ loan लिया जा सकता है। यानी अगर बच्चे की पढ़ाई के दौरान अचानक lump sum राशि की जरूरत पड़ जाए तो RD को तोड़े बिना भी काम चल सकता है।

बच्चे के नाम पर पोस्ट ऑफिस RD कैसे खोलें –

अगर आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए इस योजना में निवेश करना चाहते हैं, तो नीचे दिए गए आसान स्टेप्स को फॉलो करके आप पोस्ट ऑफिस में RD खाता खोल सकते हैं:

१. पोस्ट ऑफिस में RD खाता खोलने के लिए कुछ जरूरी दस्तावेजों की जरुरत पड़ती है, जैसे – माता-पिता या अभिभावक का आधार कार्ड, पैन कार्ड, बच्चे का जन्म प्रमाण पत्र, पासपोर्ट साइज फोटो, एड्रेस प्रूफ इत्यादि।

२. यदि बच्चा नाबालिग है, तो अभिभावक को ही खाता ऑपरेट करने का अधिकार होगा। आप बच्चे के नाम पर खाता खोल सकते हैं और खुद उसका संचालन कर सकते हैं।

यह भी पढ़े:  मायावती ने कांग्रेस के साथ गठबंधन को खारिज कर दिया, लेबल पार्टी को 'कास्टिस्ट' और 'टू-फेस्ड

३. RD खाता खोलते समय नॉमिनी का विवरण भरना अनिवार्य है। यदि किसी अप्रत्याशित परिस्थिति में अभिभावक की मृत्यु हो जाए, तो नॉमिनी के रूप में बच्चे को खाता ट्रांसफर किया जा सकता है।

४. पोस्ट ऑफिस आरडी योजना की शुरुआत ₹100 प्रति माह से की जा सकती है। आप अपनी क्षमता के अनुसार ₹30,000 या इससे अधिक की मासिक किस्त तय कर सकते हैं।

५. खाता शुरू होने के बाद आपको एक पासबुक दी जाएगी जिसमें हर महीने की जमा राशि और ब्याज की जानकारी होती है। इससे आप अपने निवेश की निगरानी कर सकते हैं।

६. जैसे ही खाता 60 महीनों का हो जाता है, यानी 5 साल पूरे हो जाते हैं, आप अपनी जमा राशि के साथ ब्याज मिलाकर पूरी रकम निकाल सकते हैं।

Author Name

Join WhatsApp

Join Now