Online Aadhaar Update: घर बैठे अब कर सकेंगे अपना आधार अपडेट बदल सकेंगे, जानें क्या हे नए नियम और कब से मिलेगी सुविधा

Kumar Sahu's avatar
Online Aadhaar Update, घर बैठे आधार अपडेट

Online Aadhaar Update, घर बैठे आधार अपडेट: आधार कार्डधारकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। आधार कार्ड में ज्यादातर डिटेल अपडेट कराने के लिए हमें आधार सेवा केंद्र जाना पड़ता है। लेकिन, नवंबर 2025 से ऐसा नहीं होगा। आधार कार्डधारक कई जरूरी डिटेल को घर बैठे अपडेट कर सकेंगे। आपको अब सिर्फ बायोमेट्रिक अपडेट यानी फिंगरप्रिंट और आईरिस स्कैन के लिए ही सेंटर जाना होगा। ये सुबिधा उन लोगों के लिए जो दूरदराज इलाकों में रहते हैं या जिन्हें आवाजाही में परेशानी होती है।

आधारकार्ड का कौन-कौन से डिटेल ऑनलाइन अपडेट कर सकते हैं?

अब तक आधार धारक myAadhaar पोर्टल पर नाम (मामूली बदलाव), पता, लिंग और जन्मतिथि (तय सीमा तक) जैसे डेमोग्राफिक डिटेल्स अपडेट कर सकते थे। नवंबर से यह दायरा और बढ़ाया जाएगा। UIDAI के अधिकारियों के अनुसार, अब कुछ महत्वपूर्ण जानकारियां भी ऑनलाइन बदली जा सकेंगी।

१. नाम में बदलाव, जैसे कि स्पेलिंग सुधार या संक्षिप्त नाम को ऑनलाइन पूरा कर सकेंगे।
२. जन्मतिथि का अपडेट की सीमा और दायरे को भी बढ़ाया जाएगा।
३. पारिवारिक सदस्य की जानकारी, जैसे कि पिता या पति/पत्नी का नाम भी ऑनलाइन अपडेट हो जाएगा।
४. किसी अन्य निवासी के आधार के माध्यम से पता अपडेट भी हो सकेगा। यह दस्तावेज या सहमति आधारित रहेगा।
५. इसके अलावा मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस अपडेट की सुविधा भविष्य में डिजिटल रूप से भी उपलब्ध कराई जा सकती है।
६. फिलहाल, इसे आधार सेवा केंद्र पर जाकर अपडेट कराया जा सकता है।

ऑनलाइन अपडेट कैसे कर सकेंगे?

पहले myAadhaar पोर्टल पर लॉगिन करना करें, उसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी जाएगा। ओटीपी वेरिफिकेशन के बाद अपना डॉक्यूमेंट अपलोड करना होगा। UIDAI के सिस्टम से वेरिफिकेशन के बाद अपडेट शुरू हो जाएगा। कुछ मामलों में, जैसे नाम या जन्मतिथि में बड़े बदलाव के लिए वीडियो वेरिफिकेशन की जरूरत पड़ सकती है। सभी बदलावों की मंजूरी के बाद अपडेट की गई डिजिटल आधार कॉपी डाउनलोड कर सकेंगे। UIDAI का कहना है कि अधिकांश रिक्वेस्ट 3–5 वर्किंग डे प्रोसेस कर ली जाएंगी।

यह भी पढ़े:  सैमसंग गैलेक्सी S25 बनाम Apple iPhone 16: 2025 के सबसे प्रतीक्षित स्मार्टफोन का अंतिम प्रदर्शन!

ऑनलाइन अपडेट में इन बातों को ध्यान रखना होगा:

१. अपलोड किए गए दस्तावेज साफ, वैध और अपडेट से मेल खाते होने चाहिए।
२. फर्जी दस्तावेज या गलत जानकारी देने पर आवेदन रद्द हो सकता है या आधार नंबर अस्थायी रूप से निलंबित किया जा सकता है।
३. बायोमेट्रिक बदलाव (उंगलियों के निशान, आंखों की स्कैन या फोटो) के लिए सेवा केंद्र पर जाना जरूरी रहेगा, क्योंकि यह फिजिकल वेरिफिकेशन मांगता है।

ये बदलाव क्यों जरूरी हैं?

अभी के समय में अगर आधार में कोई भी चीज अपडेट कराना है तो यह चीज कई लोगों के लिए सिरदर्द बन जाता है। अपॉइंटमेंट लेना, फॉर्म भरना और दस्तावेज ले जाना आम जनता के लिए परेशानी का सबब बन जाता है। UIDAI के इस नए कदम से लोगों का समय बचेगा।

आधार केंद्र कब जाना होगा?

UIDAI के अनुसार, अब सिर्फ फिंगरप्रिंट या फिर आईरिस स्कैन अपडेट कराने के लिए ही आधार केंद्र जाना होगा। इसके अलावा, बाकी जानकारियां जैसे पता, नाम, जन्मतिथि और मोबाइल नंबर घर बैठे आप ऑनलाइन अपडेट कर सकेंगे यानी नवंबर 2025 से आधार अपडेट करना पहले से कहीं ज्यादा तेज और सुरक्षित होने जा रहा है।

 

Author Name

Join WhatsApp

Join Now