New GST Rates, नया GST रेट: आज से नवरात्रि शुरू हो रही है और आज से ही जीएसटी के नए रेट लागू हो रहे हैं। आज से कई चीजें सस्ती होने जा रही हैं। इनमें खाने-पीने की चीजों के अलावा कार, टीवी और बाइक शामिल हैं। त्योहारी सीजन में लोग इनकी जमकर खरीदारी करते हैं। लेकिन कुछ चीजें आज से महंगी भी हो रही हैं। क्या GST रेट में बदलाव के बाद सोना और चांदी भी अब सस्ता होगा?
इन चीजों का GST हो गया हे जीरो:
अब सिर्फ 2 GST स्लैब 5% और 18% ही रखा गया है, 12 फीसदी और 28 फीसदी टैक्स स्लैब को खत्म कर दिया गया है। 12 फीसदी स्लैब में शामिल ज्यादातर प्रोडक्ट्स को 5 फीसदी स्लैब की कैटेगरी में रखा गया है, जबकि 28 फीसदी वाले ज्यादातर प्रोडक्ट्स को 18% वाले स्लैब में रखा गया है। वहीं कुछ चीजों पर GST रेट को शून्य कर दिया गया है। यानी ये वस्तुएं सबसे सस्ती हो मिलेंगी। चलिए जानते हैं किन वस्तुओं पर 0 GST रेट होगा।
पनीर और छेना (प्री-पैकेज्ड और लेबलड), UHT (अल्ट्रा-हाई टेम्परेचर) दूध, पिज्जा ब्रेड, खाखरा, चपाती या रोटी, पराठा, कुल्चा और अन्य पारंपरिक ब्रेड इन चोन की GST 5% से घटकर 0% हो गया है।
मेडिकल ग्रेड ऑक्सीजन, शार्पनर, क्रेयॉन और पेस्टल, कॉपी, नोटबुक, पेंसिल, इरेजर, कांच की चूड़ियां (सोना/चांदी के बिना), पेंसिल, क्रेयॉन, पेस्टल, चॉक, चैरिटेबल अस्पताल सेवाएं और ट्रस्ट (स्वास्थ्य, शिक्षा) की GST 12% से घटकर 0% हो गई है।
शैक्षिक सेवाएं (निजी ट्यूशन, कक्षा 12 तक के कोचिंग सेंटर), वोकेशनल प्रशिक्षण संस्थान और कौशल विकास पाठ्यक्रम, व्यक्तिगत स्वास्थ्य और जीवन बीमा की GST 18% से घटकर 0% हो चुकी है।
जीवनरक्षक दवाएं भी लग गई हे जीरो GST:
जीवनरक्षक करीब 33 दवाओं पर शून्य GST कर दिया गया है। इसमें Agalsidase Beta, Imiglucerase, Asciminib, Mepolizumab, Pegylated Liposomal Irinotecan, Eptacog alfa activated recombinant coagulation factor VIIa, Onasemnogene abeparvovec, Daratumumab (including subcutaneous), Teclistamab, Amivantamab, Alectinib, Risdiplam, Obinutuzumab, Polatuzumab vedotin, Entrectinib, Atezolizumab, Spesolimab, Velaglucerase Alpha, Agalsidase Alfa, Rurioctocog Alpha Pegol, Idursulphatase, Alglucosidase Alfa, Laronidase, Olipudase Alfa, Tepotinib आदि शामिल हैं। इन दवाओं का उपयोग मुख्य रूप से कैंसर, दुर्लभ बीमारियों और गंभीर क्रॉनिक रोगों के इलाज में होता है।
सोना-चांदी पर GST कितना है?
बता दें कि सरकार ने इस बार कई चीजों पर GST कम किया है, लेकिन सोना और चांदी उस लिस्ट में शामिल नहीं हैं। सोने और चांदी पर आपको पहले की तरह ही 3% GST देना होगा। इसमें 1.5% सेंट्रल GST और 1.5% स्टेट GST शामिल है। अगर आप ज्वैलरी खरीदते हैं तो सोने की कीमत के अलावा मेकिंग चार्ज पर भी 5% GST अलग से लगेगा। यानि कि गोल्ड ज्वैलरी खरीदते समय सिर्फ सोने की कीमत नहीं जुड़ती, उसमें टैक्स और मेकिंग चार्ज भी ऐड होता है। यही वजह है कि GST रेट कट का फायदा सोने और चांदी की कीमत पर सीधे तौर पर नहीं मिलेगा।









