पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर के खेल में 205 रन का स्कोर खड़ा किया। इस टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली की टीम सिर्फ 193 रन पर ऑलआउट हो गई। मुंबई ने इस मैच को 12 रन से जीत लिया।
मुंबई ने दिल्ली को 12 रन से हराया:
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली को पहले ओवर की पहली ही गेंद पर दीपक चाहर ने तगड़ा झटका दिया था। उन्होंने जेक फ्रेजर मैकगर्क को विल जैक्स के हाथों कैच कराया। इसके बाद मोर्चा अभिषेक पोरेल और करुण नायर ने संभाला। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 119 रन की साझेदारी हुई। कर्ण शर्मा ने पोरेल को अपना शिकार बनाया। वह 25 गेंदों में 33 रन बनाकर आउट हुए।
वहीं, सेंटनर ने करुण नायर को बोल्ड किया। उन्होंने 40 गेंदों में 12 चौके और पांच छक्के की मदद से 89 रन बनाए। दिल्ली के लिए केएल राहुल ने 15,
अक्षर पटेल ने नौ, स्टब्स ने एक, आशुतोष शर्मा ने 17, विप्रज निगम ने 14, कुलदीप यादव ने एक रन बनाया। वहीं, मोहित शर्मा बिना खाता खोले आउट हुए जबकि मिचेल स्टार्क एक रन बनाकर नाबाद रहे।
मुंबई के लिए कर्ण शर्मा ने तीन जबकि मिचेल सेंटनर ने दो विकेट झटके। वहीं, दीपक चाहर और जसप्रीत बुमराह को एक-एक सफलता मिली।
Keywords: IPL 2025 Match Highlights, DC vs MI Live Score, Mumbai Indians Win, Delhi Capitals First Loss, Arun Jaitley Stadium Match, Karun Nair 89 Runs, Mitchell Santner Wickets, Karn Sharma Bowling, Deepak Chahar Early Breakthrough