IND vs ENG Test Highlights, समाप्त हुआ तीसरा दिन का खेल: लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट का तीसरा दिन बारिश के कारण जल्दी समाप्त हो गया है। पहली पारी में इंग्लैंड 465 रन पर ऑलआउट होने के बाद भारत ने दूसरी पारी में 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन बना लिए हैं। टीम घरेलू टीम पर 96 रन से आगे चल रही है। क्रीज पर केएल राहुल 47 रन और शुभमन गिल 6 रन बनाकर नाबाद हैं।
भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए थे। इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में ओली पोप के शतक और हैरी ब्रूक की 99 रनों की पारी की बदौलत 10 विकेट पर 465 रन बनाए। इस तरह भारत ने छह रन की बढ़त हासिल की। दूसरी पारी में तीसरे दिन का खेल समाप्त होने तक टीम इंडिया ने दो विकेट पर 90 रन बनाए और उनकी बढ़त 96 रनों की हो गई।
भारत की पारी:
भारत ने जब दूसरी पारी शुरू की, तो टीम को पहला झटका 16 रन के स्कोर पर लगा। पिछले मैच में शतक लगाने वाले जायसवाल महज 4 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद राहुल और साई सुदर्शन ने दूसरे विकेट के लिए 66 रन जोड़े। फिर क्रीज पर अच्छी फॉर्म में चल रहे साई सुदर्शन 30 रन बनाकर पवेलियन लौट गए। तीसरे दिन का खेल बारिश के कारण रद्द होने तक भारत का स्कोर 90 रन पर 2 विकेट था। केएल राहुल 47 रन और शुभमन गिल 6 रन बनाकर नाबाद हैं।
इंग्लैंड की पारी:
दूसरे दिन के अधूरे खेल में इंग्लैंड ने 209/3 से आगे खेलना शुरू किया। ओली और हैरी ब्रूक क्रीज पर थे। शतक बनाकर क्रीज पर मौजूद ओली को प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया। पोप ने 137 गेंदों पर 14 चौकों की मदद से 106 रन बनाए। इसके बाद हैरी और कप्तान बेन स्टोक्स ने पांचवें विकेट के लिए 51 रन जोड़कर टीम का स्कोर 276 रन तक पहुंचाया। बेन स्टोक्स (20) को मोहम्मद सिराज ने पवेलियन का रास्ता दिखाया। ब्रूक और जेमी स्मिथ ने 73 रन जोड़े। स्मिथ ने 40 रनों की उपयोगी पारी खेली। इस बीच हैरी ब्रूक क्रीज पर डटे रहे और टीम की पारी को 400 के करीब पहुंचाया।
शतक के करीब पहुंच चुके हैरी ब्रूक 112 गेंदों पर 11 चौकों और 2 छक्कों की मदद से 99 रन बनाकर पवेलियन लौटे। उन्होंने प्रसिद्ध कृष्णा ब्रूक को आउट कर अपनी तीसरी सफलता हासिल की। हालांकि निचले क्रम में क्रिस वोक्स और ब्रेडन कोर्से की 55 रनों की साझेदारी ने भारत को बड़ी बढ़त नहीं लेने दी। कोर्से (22) को मोहम्मद सिराज ने बोल्ड किया। बुमराह ने क्रिस वोक्स और जोश टोंग दोनों को क्लीन बोल्ड किया। क्रिस वोक्स ने 38 रनों की उपयोगी पारी खेली। इंग्लैंड की टीम 465 रनों पर ऑलआउट हो गई। गेंदबाजी में बुमराह ने 83 रन देकर 5 विकेट चटकाए। प्रसिद्ध कृष्णा 128 रन देकर महंगे साबित हुए, लेकिन 3 विकेट लिए और सिराज ने 2 विकेट लिए।
भारत की बल्लेबाजी:
भारत ने पहली पारी में 471 रन बनाए। टीम के लिए शुभमन गिल ने सबसे ज्यादा 147 रन बनाए, जबकि ऋषभ पंत ने 134 रन और जायसवाल ने 101 रनों की पारी खेली। केएल राहुल ने 42 रन बनाए। 3 विकेट खोकर 430 रन बनाने के बाद भारत की बल्लेबाजी क्रम खराब हो गया और वह सिर्फ़ 471 रन ही बना सका।
भारत की गेंदबाजी:
भारत के लिए जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लिए। प्रसिद्ध कृष्णा ने 3 और मोहम्मद सिराज ने 2 विकेट लिए। सिराज ने 27 ओवर में 122 और प्रसिद्ध कृष्णा ने 20 ओवर में 128 रन दिए। रविंद्र जडेजा ने 23 ओवर में 68 रन दिए। शार्दुल ठाकुर ने 6 ओवर में 38 रन दिए।