ICC Hall Of Fame: एमएस धोनी को मिला बड़ा सम्मान, ICC हॉल ऑफ फेम में शामिल हुए धोनी

Kumar Sahu's avatar
ICC Hall Of Fame

ICC Hall Of Fame, ICC हॉल ऑफ फेम: अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी को बड़े सम्मान से नवाजा है। धोनी को सोमवार को ICC हॉल ऑफ फेम 2025 में शामिल किया गया। धोनी यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर हैं।

भारत के लिए धोनी का प्रदर्शन:

धोनी ने 2004 में भारत के लिए डेब्यू किया था। धोनी की कप्तानी में भारतीय टीम ने 2007 में पहला टी20 विश्व कप जीता था। 2009 में वह पहली बार ICC टेस्ट रैंकिंग में शीर्ष पर पहुंची थी। भारत ने 2011 में 50 ओवर का विश्व कप और 2013 में चैंपियंस ट्रॉफी जीती। धोनी ने भारत के लिए 350 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50.57 की औसत से 10,773 रन बनाए हैं। इसमें 10 शतक और 73 अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने 90 टेस्ट मैच खेले हैं, जिसमें 38 हार के साथ 4,876 रन बनाए हैं।

धोनी के साथ, इन क्रिकेटरों को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया:

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल (WTC) 2025 से ठीक दो दिन पहले, लंदन में एक समारोह आयोजित किया गया, जहाँ धोनी और सात अन्य क्रिकेटरों को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया। एमएस धोनी के अलावा मैथ्यू हेडन, ग्रीम स्मिथ, डेनियल विटोरी और हाशिम अमला को भी हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया है। धोनी यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय क्रिकेटर बन गए हैं। धोनी ने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मैच 2019 विश्व कप सेमीफाइनल में खेला था।

हॉल ऑफ फेम में शामिल होने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी का नाम:

धोनी यह सम्मान पाने वाले 11वें भारतीय खिलाड़ी बन गए। उनसे पहले इन 10 खिलाड़ियों को हॉल ऑफ फेम में शामिल किया गया था- कपिल देव (2009), सुनील गावस्कर (2009), बिशन सिंह बेदी (2009), अनिल कुंबले (2015), राहुल द्रविड़ (2018), सचिन तेंदुलकर (2019), वीनू मांकड़ (2021), डायना एडुल्जी (2023), वीरेंद्र सहवाग (2023) और नीतू डेविड (2024)।

यह भी पढ़े:  IND vs ENG Test Highlights: समाप्त हुआ तीसरा दिन का खेल, भारत 96 रन से आगे

ICC हॉल ऑफ फेम क्रिकेट के महान खिलाड़ियों की उपलब्धियों को मान्यता देता है। इसकी शुरुआत 2009 में हुई थी और तब से अब तक 122 खिलाड़ियों को इसमें शामिल किया जा चुका है।

Author Name

Join WhatsApp

Join Now