Breaks Rohit Sharma’s Record: इस खिलाडी ने तोड़े रोहित शर्मा के T20 इंटरनेशनल का वर्ल्ड रिकॉर्ड, आइए जानते हैं कौन हे वो खिलाडी

Kumar Sahu's avatar
Breaks Rohit Sharma's Record, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोडा

Breaks Rohit Sharma’s Record, रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोडा: क्रिकेट के T20 इंटरनेशनल में छक्कों की बरसात करने वाले कप्तानों की सूची में एक नया इतिहास लिखा जा चुका है। भारतीय टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा का एक बड़ा टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड टूट गया है। क्रिकेट में दुनिया की 15वें नंबर की टीम यूएई (संयुक्त अरब अमीरात) के कप्तान मुहम्मद वसीम इस रिकॉर्ड को तोड़ने कामियाब रहे।

रोहित शर्मा का वर्ल्ड रिकॉर्ड हुआ ध्वस्त:

रोहित शर्मा T20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी थे। उन्होंने 62 पारियों में कुल 105 छक्के जड़े थे। लेकिन, अब वसीम ने कल खेले गए अफगानिस्तान के खिलाफ एक टी20 मैच में बतौर कप्तान 110 छक्के जड़ने का रिकॉर्ड बना लिया। उन्होंने अफगानी टीम के खिलाफ 6 छक्के लगाकर यह मुकाम हासिल किया। मुहम्मद वसीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 37 गेंदों में 67 रन की पारी खेली।

वसीम की ६ छक्के टीम के नहीं आई काम:

यूएई में खेली जा रही टी20 ट्राई सीरीज के तीसरे मैच में अफगानिस्तान ने यूएई को 38 रन से हराया। यूएई ने इस मैच में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया। अफगान टीम ने बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 4 विकेट खोकर 188 लगाए। टीम के लिए सेदिकुल्लाह अटल (54 रन) और इब्राहिम जादरान (63 रन) की अर्धशतकीय पारी खेली। लक्ष्य का पीछा करने उतरी यूएई की टीम सिर्फ 150 रन पर ही सिमट गई। टीम की ओर से कप्तान मुहम्मद वसीम ने 67 रन और राहुल चोपड़ा ने नाबाद 52 रन बनाए। अफनिस्तान के लिए राशिद खान और शरफुद्दीन अशरफ ने 3-3 विकेट झटके।

यह भी पढ़े:  IPL 2025 के बीच त्रिकोणीय सीरीज के लिए BCCI ने किया टीम इंडिया का ऐलान, इन स्टार खिलाड़ियों को नहीं मिली जगह

बतौर कप्तान टॉप-6 सिक्स हिटर:

1. मुहम्मद वसीम (यूएई) – 110 छक्के
2. रोहित शर्मा (भारत) – 105 छक्के
3. ऑएन मॉर्गन (इंग्लैंड) – 86 छक्के
4. एरॉन फिंच (ऑस्ट्रेलिया) – 82 छक्के
5. कडोवाकी फ्लेमिंग (जापान) – 79 छक्के
6. जॉस बटलर (इंग्लैंड) – 69 छक्के

मुहम्मद वसीम ने रोहित का ये रिकॉर्ड भी तोड़ा:

वसीम ने अफगानिस्तान के खिलाफ 67 रन की पारी खेली और टी20आई में बतौर कप्तान ये उनकी 17वीं 50 प्लस पारी रही। इसके साथ ही उन्होंने रोहित शर्मा और केन विलियमसन को पीछे छोड़ दिया जिन्होंने टी20आई में बतौर कप्तान 16-16 बार 50 प्लस की पारी खेली है।

टी20 इंटरनेशनल में अब-भी आगे हैं रोहित शर्मा:

क्रिकेट की दुनिया में हिटमैन के नाम से मशहूर रोहित शर्मा इस समय टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज हैं। उनके बाद इस लिस्ट में मुहम्मद वसीम का नाम आता है। जिन्होंने 80 मैचों में 176 छक्के मारे हैं। रोहित ने इस फॉर्मेट में 159 मैचों में सर्वाधिक 205 छक्के जड़े हैं। उनके टी20 इंटरनेशनल रिकॉर्ड की बात करें तो रोहित ने 159 मैचों में 32.05 की एवरेज से 4232 रन बनाए हैं।

टी20 इंटरनेशनल के टॉप- 6 सिक्स हिटर:

1. रोहित शर्मा (भारत) – 205 छक्के
2. मुहम्मद वसीम (यूएई) – 176 छक्के
3. मार्टिन गप्टिल (न्यूजीलैंड) – 173 छक्के
4. जॉस बटलर (इंग्लैंड) – 160 छक्के
5. निकोलस पूरन (वेस्टइंडीज) – 149 छक्के
6. ग्लेन मैक्सवेल (ऑस्ट्रेलिया) – 148 छक्के

Author Name

Join WhatsApp

Join Now