दबंग गर्लफ्रेंड का गजब कारनामा, ब्वॉयफ्रेंड शादी से किया इनकार तो गर्लफ्रेंड तोड़ दिया हाथ-पैर, जानें पूरा मामला

Debasish Kumar's avatar

हरियाणा के फरीदाबाद में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां प्रेमिका ने शादी से इनकार करने पर प्रेमी के हाथ-पैर तुड़वा दिए। 13 जगह से उसकी हड्डियां भी तोड़ दीं। उसे इतना अधमरा कर दिया कि वह मदद के लिए किसी को बुला भी नहीं सका। उधार लिए पैसे लौटाने के बहाने प्रेमी को घर बुला लिया।

घायल प्रेमी 17 दिन से अस्पताल में पड़ा है और उसके दोनों हाथ-पैर पर प्लास्टर चढ़ा हुआ है। पुलिस ने इस मामले में 5 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। घायल प्रेमी 3 बच्चों का पिता है, जबकि प्रेमिका की 10 साल की बेटी भी है। हालांकि उसका अपने पति से तलाक का केस चल रहा है।

बजरंगी ने बयां की दर्दनाक दास्तान

अस्पताल में लेटे गुलशन बजरंगी ने बताया- मैं गांव सारन का रहने वाला हूं। मेरी शादी 2015 में हुई थी। शादी के बाद हमारे 3 बच्चे हुए। मैं जवाहर कॉलोनी में मोबाइल की दुकान चलाता था। 2019 में एक महिला मेरी दुकान पर आई। पहले वह मोबाइल रिपेयर आदि करवाने आती थी। वह फरीदाबाद एनआईटी के एरिया नंबर 2 में रहती थी। फिर वह अक्सर दुकान पर आने लगी और दोनों में बातचीत होने लगी। फिर दोनों एक दूसरे को अच्छे से जानने लगे।

गुलशन ने आगे बताया- वह अक्सर महिला से मिलने लगा। इसके बाद दोनों में प्रेम संबंध बन गए। 9 साल पहले महिला अपने पति को छोड़कर चली गई। उसने कोर्ट में पति के खिलाफ तलाक का केस दायर कर दिया। इस बीच गुलशन भी अपनी पत्नी और बच्चों से अलग रहने लगा। उसकी पत्नी और बच्चे सारन गांव में रहने लगे।

यह भी पढ़े:  "पूर्व-सीजेआई चंद्रचुद ने न्याय वितरण को बढ़ाने के लिए एकीकृत न्यायिक भर्ती का प्रस्ताव किया है

लिव-इन में रहते थे गुलशन-महिला

गुलशन ने बताया- दोनों लिव इन पार्टनर की तरह साथ रहते थे। अचानक महिला कहने लगी कि उससे शादी कर लो। मैंने महिला को पहले ही बता दिया था कि वह शादीशुदा है। उसके 3 बच्चे भी हैं। महिला फिर भी मुझ पर दबाव बनाती रही। इससे परेशान होकर मैंने शादी से इनकार कर दिया। इसके चलते दोनों के बीच झगड़ा हुआ।

गुलशन ने बताया कि जब महिला ने उससे झगड़ा किया तो 29 मार्च को उसने महिला से लिए गए 21.5 लाख रुपए वापस मांगे। वह पैसे मांगने उसके घर गया। गुलशन के मुताबिक, महिला के माता-पिता ने वहां उसकी पिटाई की। वह किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से भाग निकला।

पैसे देने के बहाने बुलाया फिर पीटा

गुलशन के मुताबिक, इसके बाद महिला के भाई अमित ने उसे फोन किया। उसने कहा कि घर आकर पैसे ले जाओ। जब उसने पहले मारपीट की बात कही तो अमित ने कहा कि अब ऐसा नहीं होगा। उसकी बातों में आकर वह चला गया। वह घर के करीब पहुंचा ही था कि गली के बाहर बदमाशों ने उस पर हमला कर दिया। इसमें महिला के रिश्तेदार भी शामिल थे।

गुलशन के मुताबिक, उस पर लाठी-डंडों, लोहे की रॉड और चाकुओं से हमला किया गया। मारपीट कर उसकी हड्डियां तोड़ दी गईं। हाथ-पैर भी तोड़ दिए गए। इसके बाद आरोपी उसे अधमरा हालत में सड़क पर छोड़कर भाग गए। उसमें इतनी हिम्मत नहीं बची कि वह किसी को मदद के लिए बुला सके। इसके बाद राहगीरों ने पुलिस को फोन किया। पुलिस ने उसे अस्पताल में दाखिल करवाया।

यह भी पढ़े:  दिल्ली सीएम अतिसी कल्कजी में भाजपा के हमले से बचता है: विवादास्पद रमेश बिधुरी के खिलाफ संकीर्ण अंतर से जीतता है!

गुलशन ने बताया कि पुलिस ने उसे बादशाह खान सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। लेकिन, परिजन उसे फरीदाबाद के एक निजी अस्पताल में ले आए, जहां उसका इलाज चल रहा है।

एनआईटी-2 पुलिस चौकी प्रभारी दर्शन सिंह ने बताया कि 29 मार्च को ही पीड़ित की शिकायत पर युवती के भाई अमित, पिता मनीष हनी, कमल उर्फ मन्नू बग्गी व 3 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही मामले के सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Keywords:

  • फरीदाबाद प्रेम प्रसंग
  • लिव-इन रिलेशनशिप केस
  • हरियाणा क्राइम न्यूज
  • घरेलू हिंसा केस
  • FIR दर्ज हुआ मामला
  • फरीदाबाद एनआईटी एरिया खबर
  • हरियाणा की ब्रेकिंग न्यूज

हरियाणा में और क्राइम न्यूज पढ़ें

Author Name

Join WhatsApp

Join Now