पहलगाम आतंकी हमले पर पाकिस्तान लगातार शर्मनाक बयान जारी कर रहा है। पूर्व क्रिकेटर शाहिद अफरीदी ने पूरे हमले के लिए भारतीय सेना को जिम्मेदार ठहराया है। इतना ही नहीं उन्होंने भारतीय मीडिया पर भी निशाना साधा है।
शाहिद अफरीदी ने क्या कहा है?
शाहिद अफरीदी ने पाकिस्तानी न्यूज चैनल समा टीवी पर कहा, ‘भारत में अगर एक पटाका भी फटे तो पाकिस्तान पर आरोप लगा देते हैं. पहलगाम में आतंकवादी एक घंटे तक लोगों की हत्या करते रहे और 8 लाख में से एक भी भारतीय सैनिक नहीं आया. लेकिन जब बाद में वे आए, तो उन्होंने 10 मिनट के अंदर पाकिस्तान पर इल्जाम लगा दिया.’
शाहिद अफरीदी ने भारत पर अपने ही लोगों को मारने और फिर पाकिस्तान पर आरोप लगाने का आरोप भी लगाया।
‘भारत खुद ही अपने लोगों को मारता है और बाद में वीडियो दिखाते हैं कि वो जिंदा हैं… कोई भी देश या धर्म आतंकवाद का समर्थन नहीं करता. हम हमेशा शांति का समर्थन करते हैं. इस्लाम हमें शांति ही सिखाता है और पाकिस्तान कभी भी इस तरह के कामों का समर्थन नहीं करता.’
भारत से हमले का सबूत मांगा:
शाहिद अफरीदी ने इस आतंकी हमले पर एक वीडियो जारी किया है। इसमें वह भारत से हमले में पाकिस्तान की संलिप्तता का सबूत मांगते नजर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि आरोप लगाने से पहले भारत को यह साबित करना चाहिए कि हमले में पाकिस्तान शामिल था।