मेष राशि : आज का दिन आपके लिए मौज मस्ती से भरा रहने वाला है। आपके कुछ नए इनकम के सोर्स बढ़ेंगे। ननिहाल पक्ष से आपको मान-सम्मान मिलेगा। आपके धन-धान्य में वृद्धि होने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा, लेकिन आपको आय और व्यय में संतुलन बनाकर चलना होगा, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ सकती हैं। आपकी कोई शारीरिक समस्या आपको परेशान कर सकती हैं, आप उसमें ढील बिल्कुल ना दें। आप किसी बड़े टेंडर के मिलने से काफी खुश रहेंगे।
आज भाग्य 89% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि : वृषभ राशि के लिए आज का दिन आनंददायक रहेगा। भाग्य का साथ मिलने से आपको आज अपने हर काम में सफलता मिलेगी। प्यार के मामले में आपका उत्साह चरम रह सकता है। आप अपने प्रेमी के लिए आज का कोई गिफ्ट भी ले सकते हैं। आर्थिक मामलों में आपकी योजना आज सफल रहेगी और आपको आज कमाई के कुछ नए मौके मिलेंगे। शेयर में निवेश करना जोखिम भरा फैसला हो सकता है। जो लोग खाने-पीने की चीजों का कारोबार करते हैं उन्हें अच्छा मुनाफा होगा। शुगर के मरीजों को आज अपना विशेष ध्यान रखना चाहिए।
आज भाग्य 90% आपके पक्ष में रहेगा। गाय को आज गुड़ रोटी खिलाना शुभ रहेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए मान सम्मान में वृद्धि लेकर आने वाला है। यदि आप किसी संपत्ति की खरीद-फरोख्त की योजना बना रहे थे, तो उसमें आपको हस्ताक्षर बहुत ही देखभालकर करने होंगे। विद्यार्थी अपने ज्ञान में वृद्धि करने का कोई मौका हाथ से जाने नहीं देंगे। आपको किसी यात्रा पर जाते समय माता-पिता से आशीर्वाद लेकर जाना बेहतर रहेगा। आपको किसी पुराने लेनदेन से छुटकारा मिलेगा। आपकी कोई मन की इच्छा पूरी होने से आप खुशी से फूल नहीं समाएंगे, लेकिन आप किसी से कोई ऐसी बात ना बोले, जो उन्हें बुरी लगे।
आज भाग्य 83% आपके पक्ष में रहेगा। बजरंगबाण का पाठ करना आपके लिए लाभदायक होगा।
कर्क राशि : कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा और आपकी कोई बड़ी चिंता परेशानी भी दूर होगी। वैवाहिक जीवन सामान्य रहेगा। धन वृद्धि के प्रयास सफल होंगे और आपकी कमाई में भी वृद्धि होगी। आपको आज अधिकारी वर्ग से कोई नई जिम्मेदारी और टारगेट मिल सकता है। लव लाइफ में आपसी प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। बच्चों की ओर से आपको खुशी मिलेगी।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। श्री नारायण कवच का पाठ करना शुभ रहेगा।
सिंह राशि : आज आपको किसी को बिना मांगे सलाह देने से बचना होगा। आपके बॉस आपके प्रमोशन के लिए आपको कोई प्रमोशन आदि जैसी खुशखबरी दे सकते हैं। आप भाई- बहनों से किसी बात को लेकर वाद-विवाद में ना पड़े। आपकी संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। परिवार में किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर आप परेशान रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको छोटों की गलतियों को बड़प्पन दिखाते हुए माफ करना होगा। सरकारी नौकरी की तैयारी में लगे लोगों के प्रयास बेहतर रहेंगे।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। हनुमानजी को सिंदूर का लेपन करें।
कन्या राशि : कन्या राशि के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा। आपको अपनी क्षमता और योग्यता का पूरा लाभ मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में आपको भाग लेने का मौका मिलेगा। आपका सामाजिक दायरा भी आज बढेगा। लेकिन प्यार के मामले में भावुक होकर निर्णय लेना उचित नहीं होगा। आज आप अपने पराक्रम और साहस के बल पर आर्थिक लाभ और सम्मान भी पाएंगे। आज व्यापार में आपकी कमाई बढेगी।
आज भाग्य 84% आपके पक्ष में रहेगा। गायत्री मंत्र का जप करना आपके लिए लाभदायक रहेगा।
तुला राशि : चंद्रमा के एकादश भाव में होने से तुला वालों के लाभ में वृद्धि के योग हैं. प्रेम और वैवाहिक जीवन में साथी का सहयोग आत्मविश्वास बढ़ाएगा. बदलते मौसम से सेहत प्रभावित हो सकती है, सतर्क रहें. कार्यस्थल पर आप दक्षता से कार्यों को अंजाम देंगे.
आज भाग्य 82% आपके पक्ष में रहेगा। शिवलिंग का अभिषेक दूध से करना शुभ रहेगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए यश और कीर्ति में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने घर की साफ-सफाई और रंगाई-पुताई पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे, जिसमें आपको खर्चा भी अधिक होगा। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में चल रही समस्याओं को दूर करने के लिए आज अपने किसी सीनियर से बातचीत करनी होगी। आपके किसी प्रतियोगिता के परिणाम भी आने की संभावना है। आप अपने किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह मशवरा कर सकते हैं।
आज भाग्य 86% आपके पक्ष में रहेगा। दही से आज आप भोलेनाथ का अभिषेक करें।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए उलझनों से भरा रहने वाला है। आपके मन में नकारात्मक विचारों के रहने के कारण कार्यक्षेत्र में आपकी किसी सहयोगी से कहासुनी होने की संभावना है। प्रेम जीवन जी रहे लोग साथी की बातों में आकर किसी काम को कर सकते हैं। संतान के विवाह में आ रही बाधा भी दूर होगी। आपका रुका हुआ धन मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप अपने पैतृक संपत्ति संबंधित मामलों को किसी वरिष्ठ सदस्य की मदद से दूर करने की कोशिश करें।
विष्णु चालीसा का पाठ करें और विष्णु मंत्र का जप करें।
यह भी पढ़े: “मैं एक गलती कर बैठा…” (इमोशनल हुक)
मकर राशि : चंद्रमा के अष्टम भाव में होने से मकर वालों का किसी के साथ मनमुटाव हो सकता है. प्रेम और वैवाहिक जीवन में भावनाओं की समझ न होने से रिश्ते में तनाव बढ़ सकता है. व्यापार में चुनौतियों के साथ खर्चों में वृद्धि होगी. लेन-देन में सतर्कता बरतनी चाहिए.
गुरुजनों और वरिष्ठ लोगों से आशीर्वाद लें।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहने वाला है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। संतान आपसे किसी नए वाहन की खरीदारी के लिए कह सकती है, जिसमें आप अच्छा खासा धन खर्च करेंगे। आपको किसी बाहरी व्यक्ति को धन उधार देने से बचना होगा। कामों में आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपके बिजनेस में आपको कोई बड़े प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। आपकी सामाजिक कामों में छवि और निखरेगी।
तुलसीजी को जल अर्पित करें और दीप दिखाएं।
मीन राशि : आज मंगलवार का दिन मीन राशि के जातकों के लिए शुभ रहेगा। आपको आज भाई बहनों से सहयोग और लाभ मिलेगा। घर परिवार में आपसी सामंजस्य रहने से आपको खुशी होगी। आज आप कुछ महत्वपूर्ण आर्थिक फैसले ले सकते हैं। कमाई बढाने के लिए आप कुछ अन्य स्रोतों पर भी आज विचार करेंगे। कुछ नया काम करने का विचार भी आपके मन में आएगा। वैसे नौकरी में आपके ऊपर काम का दबाव बना रहेगा। बच्चों की शिक्षा और करियर को लेकर भी आप चिंतित हो सकते हैं।
आज भाग्य 81% आपके पक्ष में रहेगा। भगवान शिव का दूध और शहद से अभिषेक करें।
Comments are closed.