आज का राशिफल: आज रात्रि 09:11 तक प्रतिपदा तिथि फिर द्वितीया तिथि रहेगी। आज रात्रि 09:38 तक भरणी नक्षत्र फिर कृतिका नक्षत्र रहेगा। आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, आयुष्मान योग का साथ मिलेगा। आज सप्ताह का पहला दिन मेष से मीन राशि तक के जातकों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि (Aries):
मेष राशि के जातक आज सावधानी से आगे बढ़ें। आज आपको कुछ उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक स्थिति को लेकर आपको संघर्ष करना पड़ सकता है। धन से जुड़े मामलों में सोच-समझकर आगे बढ़ना बेहतर होगा। नकारात्मकता से दूर रहें। खुद पर भरोसा रखें और किसी से कोई उम्मीद न रखें। कार्यक्षेत्र में आपको कुछ चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। वाणी और व्यवहार में संयम रखना उचित होगा।
वृषभ राशि (Taurus):
आज का दिन आपके लिए आत्मविश्वास से भरपूर रहने वाला है। व्यापार में आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते पूरा करेंगे। आपको एक साथ कई काम हाथ लगने से आपकी व्याकाग्रता बढ़ सकती है।आप किसी दूसरे के मामले में ज्यादा ना बोले। आप अपनी जिम्मेदारियों को समय रहते निभाने की कोशिश करेंगे। जो विद्यार्थी पढ़ाई-लिखाई में लापरवाही कर रहे हैं, उन्हें कुछ नई समस्याएं आ सकती हैं। आपको किसी नए वाहन की खरीदारी करना अच्छा रहेगा।
मिथुन राशि (Gemini):
मिथुन राशि वाले लाभ बढ़ाने का प्रयास करें। प्रेम और जीवन साथी के साथ दिन का आनंद लें। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने कार्यों को निर्धारित समयानुसार शुरू करें ताकि वह समय पर कार्य को पूरा कर सकें। वर्कप्लेस पर यह पता करें कि किसे और कैसे कार्य सौंपना है। यात्रा के दौरान किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होगी और यात्रा का समय आसानी से निकल जाएगा। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देना होगा, आलस्य से बचें। स्वास्थ्य के मामले में व्यायाम आपके लिए फायदेमंद रहेगा। परिवार के साथ संपत्ति देख सकते हैं। बिजनेस और शेयर मार्केट में आपकी सकारात्मक सोच लाभकारी रहेगी। व्यापारी को अधिक मुनाफा प्राप्त होने की संभावना है। प्रतियोगी छात्रों को परीक्षा की तिथि नजदीक होने पर चिंता हो सकती है। कीमती सामान और महत्वपूर्ण कागजात संभालकर रखें, क्योंकि खोने का डर हो सकता है।
कर्क राशि (Cancer):
कर्क राशि वालों के लिए आज का दिन सुस्त रहने वाला है। आपका कार्यों में कम मन लगेगा। आलस्य रहेगा। हालांकि मन में कार्यों को लेकर टालमटोल की स्थिति रहेगी, लेकिन इससे बचें। वरना आप हाथ आए मौके गंवा देंगे। घरेलू जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। आप अनमने ढंग से उन्हें पूरा करेंगे। घर में कलह क्लेश का डर सता सकता है। आर्थिक स्थिति ठीक रहेगी। मन में संतुष्टि का भाव रहेगा।
सिंह राशि (Leo):
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आने वाला है। आपको एक के बाद एक शुभ सूचना सुनने को मिल सकती है। आप दोस्तों के साथ किसी पार्टी आदि को करने की योजना बना सकते हैं। संतान ने यदि किसी परीक्षा को दिया था, तो आज उसके परिणाम आने की संभावना है। आपको किसी जोखिम भरे काम में हाथ डालने से बचना होगा। आपके घर किसी मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है।
कन्या राशि (Virgo):
कन्या राशि वालों की ददियाल से अनबन हो सकती है। जो युवा दुपहिया वाहन चलाते हैं, उन्हें सभी दस्तावेज लेकर ही बाहर जाना चाहिए। वर्कप्लेस पर किसी से बहस न करें, अन्यथा समय का नुकसान होगा। नौकरी के लिए बेरोजगार व्यक्तियों को और प्रयास बढ़ाने होंगे। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर कोई अपना ही आपके विश्वास को तोड़ सकता है, जिससे आपको सदमा हो सकता है। पाचन की समस्या हो सकती है, खानपान पर ध्यान रखें। खिलाड़ी को अपनों से धोखा मिल सकता है। पिता को क्रोध आ सकता है और परिवार में कहा-सुनी हो सकती है, ऐसे में उन्हें धैर्य से समझाएं। प्रतियोगी छात्रों को करियर को लेकर चिंता हो सकती है। व्यापारी के लिए प्रतिस्पर्धा बढ़ने से समस्याएं आ सकती हैं। व्यापारी को सावधान रहना चाहिए, क्योंकि कोई अपने ही आपके साथ विश्वासघात कर सकता है।
तुला राशि (Libra):
तुला राशि वालों को आज दिखावे से बचने की जरूरत है। इससे आपके संचित धन में कमी आएगी और परिवार में भी आपके इस व्यवहार को पसंद नहीं किया जाएगा। आज आप सामान्य रूप से धन लाभ कमाएंगे। आज विदेश या बाहरी जगहों से लाभ हो सकता है। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। लेकिन, आपके जिद्दी स्वभाव की वजह से परिवार में तनाव हो सकता है। वहीं आज आप अपने विरोधियों के प्रति नरम रह सकते हैं, जबकि प्रियजनों से सख्ती कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio):
आज आपके कामों से कार्यक्षेत्र में आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आपके घर किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके मान-सम्मान में वृद्धि होगी। आप अपने घर की साज-सज्जा पर पूरा ध्यान देंगे। पुण्य कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप किसी को यदि धन उधार देंगे, तो आपके उस धन के वापस आने की संभावना बहुत कम है। आपको किसी से मांगकर वाहन चलाने से बचना होगा। विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्थ होंगे।
धनु राशि (Sagittarius):
धनु राशि वाले छात्रों की पढ़ाई में सुधार होगा । वर्कप्लेस पर आपको नई जिम्मेदारी मिल सकती है, जिसे आप उत्साह से करेंगे। नौकरी पेशा व्यक्ति काम शुरू करते समय घबराएं नहीं, सफलता जरूर मिलेगी। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके कार्य प्रसिद्धि दिलाएंगे। खिलाड़ी की स्थिति बेहतर होने से नई किट खरीदने की योजना बन सकती है। प्रोफेशनल यात्रा किसी कारणवश रद्द हो सकती है। प्रेम और जीवन साथी के साथ समय बिताने में थोड़ी कठिनाई हो सकती है, लेकिन आप सफल होंगे। व्यापार के साथ-साथ पार्ट टाइम काम करने की कला में आप माहिर होंगे। व्यापारी को सोच-समझकर निवेश करना होगा।
मकर राशि (Capricorn):
धनु राशि वालों को आज अपने गुस्सैल स्वभाव को कंट्रोल करना होगा। गुस्से से आपके काम बिगड़ सकते हैं। गंभीर परिणाम मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आज आपको धन लाभ के आसार हैं। ईमानदारी से की गई मेहनत रंग लाएगी। परिवार के सदस्यों से किसी बात पर कहासुनी हो सकती है। इससे माहौल खराब होगा। साथ ही आस-पड़ोस में बदनामी भी होगी। रिश्तेदारों की तरफ से आपको झटका लग सकता है, लेकिन मौन रहना बेहतर होगा।
कुंभ राशि (Aquarius):
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपकी इनकम बढ़ने से आपको खुशी होगी। पैतृक संपत्ति को लेकर कोई लड़ाई-झगड़ा चल रहा था, तो वह भी दूर होगा। आपका आत्मविश्वास मजबूत होने से आप काफी खुश रहेंगे। आपको अपनी वाणी और व्यवहार पर संयम रखने की आवश्यकता है। आपको कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से आपका मन खुश रहेगा। आप किसी बात को लेकर तर्क-वितर्क में ना पड़े।
मीन राशि (Pisces):
मीन राशि वालों का पैतृक संपत्ति के मामलों में समाधान होगा। वर्कप्लेस पर विरोधी आपकी कोई बात खटकेगी, सतर्क रहें। नौकरी पेशा व्यक्ति को NGO में पार्ट टाइम जॉब का ऑफर मिल सकता है। सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आप मीडिया में छाए रहेंगे। एसिडिटी की समस्या हो सकती है, तली-भुनी और मसालेदार भोजन से बचें। परिवार में सदस्य बिना कहे आपको समझेंगे और आप उनसे कुछ महत्वपूर्ण सीख सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी, ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों जगह अच्छा मुनाफा मिलेगा। व्यापारी को उधारी पर माल बेचते समय सावधान रहना चाहिए। आपको अपनी अंतर्निहित ऊर्जा को जागृत करना होगा। छात्र, कलाकार और खिलाड़ी अपने क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। प्रेम और जीवन साथी के साथ बातचीत करते समय समय का ध्यान नहीं रहेगा।