27 April Rashifal: कार्य को समय पर पूरा करें, नहीं तो नौकरी में आएगी परेशानी.

Kumar Sahu's avatar

27 April Rashifal: आज चंद्रमा मेष राशि में अश्विनी नक्षत्र के संचार कर रहे हैं और चंद्रमा के साथ आज सूर्य भी मेष राशि में होकर शशि आदित्य योग बना रहे हैं और चंद्रमा से द्वादश भाव में आज शुक्र और बुध के होने से अनफा योग भी बना हुआ है। ऐसे में आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि:

मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा। आपकी राशि में आज सूर्य और चंद्रमा की युति हो रही है जिससे आज आपका प्रभाव और सम्मान भी बढेगा। किसी वरिष्ठ व्यक्ति का सहयोग एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा। विरोधी सक्रिय रहेंगे लेकिन आपका अहित नहीं कर पाएंगे। आपको आज उपहार और कोई अच्छी खबर भी मिलेगी। विवाह की बात चल रही है तो बात बन सकती है। पढ़ने-लिखने में रुचि रहेगी। लंबी दूरी की यात्रा की योजना बन सकती है। मनपसंद भोजन का आनंद मिलेगा। जीवनसाथी से प्रेम बना रहेगा।

वृषभ राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आप जल्दबाजी में कोई काम ना करें। आपके कुछ नए प्रयास बेहतर रहेंगे। आपको अपने स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है। आप कामों में कोई जोखिम न लें, नहीं तो आपकी समस्याएं बढ़ेंगी। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। आपके कार्यक्षेत्र में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलने से आपको उससे घबराना नहीं है। आप किसी से प्रलोभन में ना आएं, नहीं तो बाद में आपको समस्या होगी।

मिथुन राशि:

आमदनी में कमी, किसी से धोखा मिल सकता है। बहस से बचें। मन में परेशानी रहेगी। अपने सोचे अनुसार जो फैसला लेंगे वह उल्टा पड़ेगा। सोचे हुए काम को पूरा करने में बाधाएं।

यह भी पढ़े:  16 May 2025 Rashifal: इन 4 राशियों के भर जाएगी तिजोरी; पढ़ें आज का राशिफल

कर्क राशि:

आपको आज अपने खर्च पर वाणी दोनों पर कंट्रोल करना होगा। सलाह है कि आप आज कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय जल्दबाजी में न लें। जीवनसाथी से सुझाव और सलाह से फायदा होगा। कारोबार अच्छा चलेगा। दोस्तों के साथ मनोरंजक समय व्यतीत होगा। बुरी किसी के बात व्यवहार से आज आपको कष्ट हो सकता है। लोगों से अधिक उम्मीद न रखें। सेहत का भी ध्यान रखें, पुराना रोग उभर सकता है। किसी निकट संबंधी की समस्या को लेकर आपकी भी चिंता बनी रह सकती है। वैसे आज आपको सामाजिक क्षेत्र में सम्मान मिलेाग।

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में वृद्धि लेकर आने वाला है। आप अपने कार्यक्षेत्र में काम से कोई अच्छा मुकाम हासिल करेंगे। आपको बड़ों की बातों को नजरअंदाज करने से बचना होगा। वाहनों का प्रयोग आप सावधान रहकर करें। आपकी कोई प्रिय वस्तु यदि खो गई थी, तो उसके आपको मिलने की संभावना है। आपकी कुछ प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। आप किसी दूसरे के मामले में बोलने से बचें।

कन्या राशि:

आर्थिक तौर पर ग्रह आपके पक्ष में। किस्मत में तरक्की का योग। समाज सेवा से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। समस्याओं का हल होगा। सुख-सुविधा के साधन उपलब्ध होंगे।

तुला राशि:

आज आपको अपने कामों को लेकर आलस्य दिखाने से बचना होगा। सामाजिक विषयों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आपको कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल हो सकती है। आपने यदि किसी से धन उधार लिया था, तो उसे भी आप उतारने की पूरी कोशिश करेंगे। आप अपने कारोबार में कुछ नई योजनाओं को लेकर अपने पार्टनर से बातचीत कर सकते हैं। आपके खर्च अधिक रहेंगे, जो आपको समस्या दे सकते हैं। आपकी कुछ नए लोगों से आप मेलजोल बढ़ाएंगे।

यह भी पढ़े:  24 April 2025 Rashifal: आज 3 राशियों की खुलेगी किस्मत, जानें अपना आज का भविष्यफल

वृश्चिक राशि:

समाज में मान बढ़ेगा। सोची गई योजना पर काम शुरु होगा। दूसरों की सलाह मानेंगे तो कामयाबी तय। समाज सेवा का मौका मिलेगा। व्यापार में लगाया धन अब लाभ देगा।

धनु राशि:

आज का दिन धनु राशि के लोगों के लिए लाभदायक होगा। कारोबार व्यापार में आज आप लाभ पाएंगे लेकिन परिवार के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता हो सकती है। किसी व्यक्ति के व्यवहार से मन को ठेस भी आज लगने वाली है,इसलिए बातचीत में संयम रखें। जोखिम वाले काम से आपको आज बचना चाहिए। कार्यप्रणाली में सुधार होगा। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। वैवाहिक जीवन में जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। छोटी अथवा दूर की यात्रा का प्रसंग बन सकता है।

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए प्रभाव और प्रताप में वृद्धि लेकर आने वाला है। दान और धर्म के कार्यों में आपका काफी रुचि रहेगी। आपको अकस्मात किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, जो आपके लिए लाभदायक रहेंगी। आपको अपने आवश्यक कामों पर पूरा ध्यान देना होगा। आपकी अपने किसी परिजन से किसी बात को लेकर बहसबाजी होने की संभावना है। संतान पक्ष की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा होगा।

कुंभ राशि:

विचारित कार्य पर आगे बढ़ने का समय। वैवाहिक संबंध मजबूत होंगे। फंसा हुआ धन मिल सकता है। दोस्तों से विनिमय। शुभ समारोह में शामिल होने का मौका।

मीन राशि:

मीन राशि के जातकों के लिए आज सितारे बताते हें कि आपको आज पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल का लाभ मिलेगा। आज वाहन और मशीनरी के प्रयोग में आपको सावधानी बरतने की जरूरत है। सितारे कहते हैं कि कोई स्वास्थ्य संबंधी पुरानी समस्या आपकी उभर सकती है। दूसरों पर अधिक भरोसा करने से बचें। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। कारोबार अच्छा चलेगा। बच्चों की ओर से मन प्रसन्न होगा

यह भी पढ़े:  20 May 2025 Rashifal: इन पांच राशि वालों को आकस्मिक धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

Author Name

Join WhatsApp

Join Now