21 April 2025 Rashifal: इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की असीम कृपा

Kumar Sahu's avatar
21 april rashifal

आज वैशाख कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 6 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजे तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 37 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद श्रवण नक्षत्र लग जाएगा। आज सप्ताह का पहला दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रुका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप सामाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। आज परिस्थितियों को ठीक से देखेंगे तो हर एक समस्या को हल कर पाएंगे। जिन लोगों की संगत में आप नकारात्मक बन रहे हैं, फिलहाल उन लोगों से दूरियां बनाने का विचार करेंगे। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जाएंगे। छात्रों को आज सफलता मिलेगी।

वृष राशि-

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी कार्य को आप लंबे समय से करने में धन और ऊर्जा लगा रहे थे तो आज उसके परिणाम आपको मिलते हुए दिखेंगे। हालांकि आपकी राह में रुकावटें डालने की कोशिश की जाएंगी। ईर्ष्यालु प्रवृत्ति के लोग आपसे नाखुश होंगे। ऐसे में विवेक से काम लें। बड़े-बुजुर्गों का मार्गदर्शन आपकी मदद करेगा। कारोबार में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। लेकिन जरूरत से ज्यादा धन अर्जित करने में सफल होंगे।

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आप कार्यक्षेत्र में कुछ कामों में बदलाव करेंगे, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आपको किसी नई नौकरी की प्राप्त हो सकती हैं, लेकिन विद्यार्थियों की किसी नए कोर्स को करने की इच्छा जागृत होगी। आपके परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आप किसी से मांगकर वाहन ना चलाएं, नहीं तो कोई दुर्घटना होने की संभावना है। आपके कुछ नया करने के प्रयास बेहतर रहेंगे।

यह भी पढ़े:  2 May 2025 Rashifal: कन्या राशि वालों का सहकर्मी से मतभेद के आसार, जानें अपना आज का भविष्यफल...

कर्क राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुए धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। दांपत्य जीवन में और मधुरता आएगी। आज गलत विचारों को दूर करके खुद में सुधार करेंगे। आज क्रोध को नियंत्रित करने की कोशिश करें। स्वभाव की नकारात्मक बातों को सुधारने की कोशिश करें। काम की जगह नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। लवमेट के साथ चल रही अनबन आज समाप्त होगी।

सिंह राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगे। आज काम के हिसाब से फल मिलेंगे। जिस बड़े लक्ष्य को पूरा करने की इच्छा है, उससे संबंधित रास्ता मिलेगा। आज आपके काम पर अंतिम परिणाम निर्भर करेगा। परिवार के साथ चल रही समस्याओं को तुरंत सुलझाने की कोशिश करेंगे। समय का सही इस्तेमाल करके काम पूरा करें। आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारिया दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगे। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे।

कन्या राशि-

कन्या राशि के जातकों की आज भागदौड़ अधिक रहने वाली है। कार्यक्षेत्र में व्यस्तता रहेगी, लेकिन मेहनत का लाभ मिलेगा। मुनाफा कमाने में सफल होंगे। कारोबार में किसी मशीनरी या अन्य चीजों पर निवेश कर सकते हैं। यह आपके लिए फायदेमंद साबित होगा। सुख-सुविधाओं में इजाफा होगा। घर की जरूरतों पर भी खर्च कर सकते हैं। नौकरीपेशा जातकों को आज कार्यक्षेत्र में सम्मान मिलेगा। किसी करीबी से तोहफा मिल सकता है। आय के अतिरिक्त स्रोत हासिल होंगे।

यह भी पढ़े:  20 April 2025 Rashifal: आज सूर्य समान चमकेगा इन राशियों का सितारा, जानें आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा रविवार का दिन

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए खर्चों से भरा रहने वाला है। आप अपने शौक और मौज की चीजों पर अच्छा खासा धन व्यय करेंगे। आपकी किसी बात को लेकर पिताजी आपसे नाराज हो सकते हैं। जीवनसाथी की सेहत के प्रति आपको सचेत रहना होगा, क्योंकि उनको कोई हड्डियों से संबंधित समस्या होने की संभावना है। आप बचत की योजनाओं पर भी ध्यान लगाएंगे, तभी आप अपने भविष्य को लेकर संतुष्ट रहेंगे।

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। आपको काफी समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज किसी भी व्यक्ति के लिए प्रतिशोध की भावना न रखें। जैसी आपकी सोच रहेगी, वैसे ही अनुभव मिलेंगे। आज आपको जिद्द करने से बचना होगा। आज व्यापार की शुरुआत मित्रों के साथ मिलकर हो सकती है। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

धनु राशि-

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज दिन के पहले हिस्से में धन लाभ होगा। आय में बढ़ोतरी होने से मन खुश रहेगा। सुख-सुविधाओं के साधनों में बढ़ोतरी होगी। व्यापारी वर्ग को धीमी गति से लाभ होगा, लेकिन दिन के अंत तक आप जरूरत से अधिक मुनाफा अर्जित करने में सक्षम होंगे। अर्जित धन के संचय पर ध्यान दें। कहीं निवेश लाभदायक हो सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन का मन करे तो सोच-समझकर ही फैसले लें। महिलाएं बेवजह की बातों पर ध्यान देने से बचें।

यह भी पढ़े:  1 May 2025 Rashifal: आज मेष, सिंह और कुंभ राशि के जातक पाएंगे लाभ ही लाभ, जानें अपना आज का भविष्यफल...

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए अक्समात लाभ दिलाने वाला रहेगा। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलकर खुशी होगी। परिवार में किसी सदस्य के विवाह की बात पक्की हो सकती है। आपको अपनी संतान के करियर को लेकर किसी योजना में धन लगाना बेहतर रहेगा। जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेंगे। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आपकी लंबे समय बाद मुलाकात होगी, जिसमें आप पुराने गिले शिकवे न उखाड़ें।

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए सोच समझकर कामों को करने के लिए रहेगा। आप किसी बहकावे में ना आए। यदि कुछ पारिवारिक समस्याएं यदि लंबे समय से चली आ रही थी, तो उनसे आपको काफी हद तक राहत मिलेगी। आपके बिजनेस की कोई नई डील फाइनल होगी। बिजनेस में आपको अच्छी सफलता हासिल होगी। आपके बॉस से रिश्ते भी बेहतर रहेंगे और वह आपके प्रमोशन के बारे में भी सोच सकते हैं। आपको अच्छा धन मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा।

मीन राशि-

मीन राशि के जातकों को आज कई मोर्चों पर संघर्ष करना पड़ सकता है। आज आपके सोच हुए काम पूरे होने में कठिनाई आएगी। मन में नकारात्मकता का भाव आएगा। कारोबार करने वाले जातकों को आज सावधानी बरतने की आवश्यकता है। आर्थिक नुकसान होने की आशंका है। चोरी आदि हो सकती है, इसलिए सुरक्षा से जुड़े उपाय चाक-चौबंद रखें। कार्यक्षेत्र में जल्दबाजी न करें, वरना गलती होने पर लापरवाही का आरोप लग सकता है। आज कड़ी मेहनत के बाद भी संतोषजनक कमाई के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है।

Author Name

Join WhatsApp

Join Now