आज यानी 13 अप्रैल को रविवार होने से दिन के स्वामी सूर्यदेव रहेंगे। जबकि आज के दिन सूर्य का गोचर भी मेष राशि में होने जा रहा है। और सूर्य आज अश्विनी नक्षत्र में भी जा रहे हैं। जबकि चंद्रमा आज के दिन तुला राशि में गोचर करते हुए मंगल के दृष्ट होने से धन योग बना रहे हैं। ऐसे में आज का दिन देवी लक्ष्मी की कृपा से कई राशियों के लिए भाग्यशाली रहेगा। और कुछ राशियों के लिए समस्याएं लेकर आने वाला है।
आज सोमवार, 20 अप्रैल है। आज के दिन बहुत ही शुभ और फलदायी योग का निर्माण हुआ है जिस कारण से आज के दिन कुछ राशि वालों के लिए दिन बहुत ही शानदार बीतने वाला है। कुछ राशि वालों को आज धन लाभ अचानक से मिल सकता है। कुछ को नौकरी में सफलता तो कुछ को व्यापार में अच्छा मुनाफा मिलने के योग हैं। आज के दिन सुख-सुविधाओं में इजाफा होने की प्रबल संभावना है। वहीं आज के दिन कुछ राशि वालों को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना होगा।
मेष राशि:
आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कुछ नया करने का दिन है। आप किसी काम के बारे में नए सिरे से सोच सकते हैं। आज आपका सपना साकार होने वाला है। उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे। जीवनसाथी आज आपके कार्यों में सहयोग करेंगे। व्यापार में रोज की अपेक्षा अच्छा लाभ होगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहेगी।
वृष राशि:
आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है। आपको अपने कार्यक्षेत्र में कुछ नई योजनाओं को शामिल करना बेहतर रहेगा। पिताजी की सलाह आपके बिजनेस के लिए बेहतर रहेगा। आप माता-पिता की सेवा के लिए भी समय निकालेंगे। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील देने से बचना होगा और आपकी किसी नए कोर्स के प्रति भी रुचि जागृत हो सकती हैं। आपके दिल से लोगों का भला सोचेंगे, लेकिन लोग इसे आपका स्वार्थ समझ सकते हैं।
मिथुन राशि:
मिथुन राशि के जातक आज वाहन आदि चलाते समय सावधानी बरतें। मशीनीकृत चीजों से चोट लगने की आशंका है। व्यापार के विस्तार के लिए यह समय अनुकूल नहीं है। निवेश की योजना टालें। वाणी और व्यवहार में संयम रखें। नौकरीपेशा जातकों को बेवजह की बातों से दूर रहने की जरूरत है। अधिकारी वर्ग से किसी बात को लेकर मनमुटाव हो सकता है, धैर्य से काम लें। तनाव से बचें। घर का वातावरण ठीकठाक रहेगा। विपरीत लिंग के प्रति आकर्षण ज्यादा रहेगा। सेहत का ख्याल रखें।
कर्क राशि:
आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते किसी काम में समस्या आ सकती है। आज का दिन परिवारजनों के साथ बहुत ही सुकून भरा बीतेगा। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। आज सामाजिक गतिविधियों में आपका उचित योगदान बना रहेगा। आज अपरिचित लोगों से मेल मुलाकात करते समय अपनी सीक्रेट बातें शेयर ना करें। ईगो और अति आत्मविश्वास की भावना आपकी कमजोरी भी है, इस पर काबू रखें।
सिंह राशि:
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिश्रित रूप से फलदायी रहेगा। जल्दबाजी करने से बचें। राजनीति से जुड़े लोग विवादों से दूरी बनाए रखें, वरना आपको मान-सम्मान की हानि हो सकती है। आय के नए स्रोत प्राप्त होंगे। कारोबार में अटका हुआ धन वापस मिलने की संभावना है। नौकरीपेशा जातकों के कार्यकुशलता की सराहना होगी। नई जिम्मेदारी मिल सकती है। परिवार में माहौल मिलाजुला रहेगा। जीवनसाथी के चिड़चिड़े स्वभाव को नजरअंदाज करें। सेहत का ध्यान रखें।
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए किसी वाद-विवाद से दूर रहने के लिए रहेगा। आपको अपने कामों को लेकर सोच समझकर ही कोई फैसला लेना बेहतर रहेगा। आपके जीवनसाथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। आप उनके लिए कोई सरप्राइज पार्टी प्लान कर सकते हैं। संतान नौकरी से किसी काम को लेकर कहीं बाहर जा सकती है। आपके परिवार में किसी सदस्य की सेहत में गिरावट आने से आपको मेहनत अधिक करनी होगी।
तुला राशि:
आज आपका दिन ठीक रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिए बहुत ही उपयोगी साबित होंगे। आज ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं। छात्रों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।
वृश्चिक राशि:
वृश्चिक राशि के जातकों को आज कोई अज्ञात भय सता सकता है। मानसिक तनाव हो सकता है, बेहतर होगा कि आज बेवजह की बातों पर ध्यान न लगाएं। चिंता करने से बचें, क्योंकि आपका दिन अच्छा रहने वाला है। विवाद आदि में फैसला आपके पक्ष में होने के आसार हैं। परिवार में सुख-शांति रहेगी। दोस्तों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। आय में इजाफा होगा। दीर्घकालिक निवेश फायदेमंद रहेगा। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। जीवनसाथी के साथ प्रेमपूर्वक संबंध रहेंगे।
धनु राशि:
आज आप बेवजह किसी बात को लेकर क्रोध न करें। परिवार में आपकी कोई बात वरिष्ठ सदस्यों को बुरी लग सकती है। आप कोई निर्णय जल्दबाजी में ना लें। किसी सदस्य की नौकरी को लेकर आप परेशान हैं, तो उन्हें किसी नई नौकरी की प्राप्ति हो सकती है। आपको रूपए पैसे से संबंधित मामलों में कोई समस्या आ सकती है। संतान आपसे किसी नए वाहन की फरमाइश कर सकती है, जिसे आप पूरा करने की पूरी कोशिश करेंगे।
मकर राशि:
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपकी समस्या हल होने वाली है। सकारात्मक नजरिया रखने से भी परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य हो जाएंगी। आपकी संतान का ध्यान भी अपनी पढ़ाई की तरफ लगा रहेगा। तथा किसी विषय को लेकर चल रही समस्या भी दूर होगी। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरूरत है। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा।
कुंभ राशि:
कुंभ राशि के जातकों को सेहत के प्रति सावधानी बरतने की जरूरत है। बेचैनी की शिकायत हो सकती है। आज किसी सफल यात्रा पर जा सकते हैं। मान-सम्मान में इजाफा होगा। सामाजिक कार्यों से जुड़े लोगों की प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आय के साधनों में वृद्धि हो सकती है। निवेश आपके लिए अच्छा रहेगा। दोपहर के बाद अचानक धन लाभ हो सकता है। हालांकि लापरवाही से बचें। घर में सुख-शांति का माहौल रहेगा। पार्टनर से सहयोग मिलेगा।
मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। आपका किसी परिवार के सदस्य से कोई बात सुनकर मन परेशान रहेगा। आप दान धर्म के कार्यों में भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे, लेकिन राजनीति में आपको थोड़ा सोच समझकर कदम बढ़ाने की आवश्यकता है। विद्यार्थियों ने यदि किसी परीक्षा में भाग लिया था, तो उसके परिणाम बेहतर रहेंगे। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने के प्लानिंग कर सकते हैं।