17 May 2025 Rashifal: सितारों की स्थिति बताती है कि आज शनिवार के दिन शनि महाराज मीन राशि में युति संबंध बना रहे हैं। जबकि चंद्रमा आज धनु राशि से मकर राशि पर गोचर करेंगे। और इस गोचर के दौरान चंद्रमा पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र से उत्तराषाढ़ा नक्षत्र पर संचार करेंगे। चंद्रमा के इस गोचर की वजह से आज के दिन मेष और मीन तक सभी राशियों का दिन कैसा बीतेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि:
मेष राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन मिश्रित फलदायी रहेगा। राशि से द्वादश भाव में शनि का प्रभाव आज आपको परेशान कर सकता है। आपको आज काम में सफलता पाने के लिए अधिक परिश्रम करना होगा। बनता हुआ काम भी आज प्रभावित हो सकता है। मित्रों से आपको आज सहयोग मिलेगा। आज आपको संतान की ओर से कोई शुभ समाचार मिल सकता है। छात्र किसी प्रतियोगिता में शामिल हो रहे हैं तो उनका प्रदर्शन बेहतर होगा। आप दोस्तों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे। विरोधियों से आपको सतर्क रहना होगा।
वृषभ राशि:
अपने पार्टनर के साथ आज का दिन बहुत अच्छा रहेगा। पुराना चल रहा है विवाद खत्म होगा। आज अपने पार्टनर के साथ बहुत अच्छा समय आप व्यतीत करने वाले हैं। आज के दिन आपका पार्टनर आपको अपने मन की बात बोल सकता है। आज का दिन आपके लिए सावधान रहने के लिए रहेगा। आप अपने कामों को धैर्य व संयम से निपटाने की कोशिश करें। आपको बेवजह कामों को लेकर भाग दौड़ बनी रहेगी। आप दूसरे के मामले में बोलने से बचें। आप किसी संपत्ति को खरीदने की योजना बनाएंगें। दोस्तों का आपको पूरा सहयोग मिलेगा। प्रेम व सहयोग आपके मन में बना रहेगा। आप किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जाने की प्लानिंग कर सकते हैं।
मिथुन राशि:
अनुभवी लोगों की सलाह पर चलना आपके लिए फायदेमंद होगा। अच्छी और ज्ञान की बातें पढ़ने में भी समय बीतेगा। पुराने दोस्तों से मिलना पुरानी अच्छी यादों को ताजा करेगा। छात्र अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दे पाएंगे। यह समय आपके लिए अच्छा है। कुल मिलाकर समय सामान्य फल देगा। किसी खास काम में बहुत ज्यादा पैसा खर्च करने के बाद भी मन मुताबिक नतीजा नहीं मिलेगा। धैर्य और शांति से अपने काम करे, धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा। चिंता करने की जरुरत नहीं है। बहुत ज्यादा काम की वजह से गर्दन और कंधे में दर्द जैसी दिक्कत रहेगी। व्यायाम में भी कुछ समय लगाए।
कर्क राशि:
कर्क राशि के जातकों के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कमाई तो होगी लेकिन खर्च भी बना रहेगा जिससे बचत करना कठिन होगा। स्वास्थ्य पर भी आज धन खर्च करना पड़ सकता है। आपको आज अपनी छवि को ध्यान में रखते हुए काम करना चाहिए नहीं तो आपके ऊपर कुछ न कुछ आरोप लग सकते हैं। विरोधियों से आपको आज सावधान रहने की जरूरत है। वैसे आज यात्रा का भी कार्यक्रम बन सकता है। दूर रहने वाले संबंधियों से आपको अच्छी खबर मिलेगी। सलाह है कि किसी की बातों में आकर कोई भी निर्णय न लें, नुकसान हो सकता है।
सिंह राशि:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप वाद विवाद से दूर ही रहे, तो आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आपका कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से विवादित था, तो आपको उसके लिए कुछ लोगों से मिलना जुलना पड़ सकता है। आपका डूबा हुआ धन आपको मिलने की संभावना है। आप अपने काम करने के प्रयासों में तेजी ला सकते हैं। आप किसी नए घर, मकान, दुकान आदि की खरीदारी करने की प्लानिंग कर सकते हैं।
कन्या राशि:
आज किसी खास व्यक्ति की मदद से कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज दिन को बहुत ही अच्छे तरीके से बिताए। आपके कई रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे और सफलता भी मिलेगी। यह आपके लिए फायदेमंद होगा। कोई भी फैसला समझदारी से ले। किसी से ज्यादा उम्मीद न रखे बल्कि अपनी मेहनत और काबिलियत पर ही भरोसा रखे। फालतू कामों में भी अपना समय बर्बाद न करे। भावनाओं में बहकर कोई वादा न करे। अपने ऊपर बहुत ज्यादा काम का बोझ न ले। बल्कि दूसरों के साथ काम बांटने से आप तनाव मुक्त महसूस करेंगे।
तुला राशि:
तुला राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन आनंददायक रहेगा। आप आज अपने किसी शौक को पूरा कर पाएंगे। कोई काम जो आपका काफी समय से अटक रहा था आज वह पूरा हो सकता है। आपके घर परिवार में आज कुछ रोचक और आनंददायक हो सकता है। बच्चों की ओर से आपको आज खुशी मिलेगी। कारोबार में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा। कोई अटका काम भी आपका आज पूरा होगा। किसी वरिष्ठ और अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन भी आपको आज प्राप्त होगा। किसी सामाजिक कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा।
वृश्चिक राशि:
आज का दिन बिजनेस कर रहे लोगों के लिए अच्छा रखने वाला है। आपको किसी बात को लेकर यदि कोई टेंशन थी, तो वह भी दूर होगी। आपको घर परिवार में सुख शांति बनाए रखने की आवश्यकता है। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय व्यतीत करेंगे। आप किसी सामाजिक कार्यक्रम में सम्मिलित हो सकते हैं। आपके मन में किसी काम को लेकर आज संशय बना रहेगा। जीवनसाथी को आप कहीं घुमाने फिराने लेकर जा सकते हैं।
धनु राशि:
धनु राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन आनंद में वृद्धि करने वाला रहेगा। आप आज परिवार के साथ सुखद समय बिताएंगे। आपके परिवार में किसी उत्सव का आयोजन हो सकता है, अथवा शुभ काम का कार्यक्रम बन सकता है। संतान की ओर से आपको खुशी मिलेगी। जो जातक संतान के इच्छुक हैं उनको आज इस मामले में कोई शुभ सूचना मिल सकती है। आपको अपने जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलेगा। किसी व्यावसायिक योजना को पूरा करने के लिए आप यात्रा पर जा सकते हैं। शाम का समय आपका विशेष रूप से मनोरंजक रहेगा।
मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने की तैयारी कर सकते हैं। परिवार में बड़े बुजुर्गों का आपको पूरा साथ मिलेगा। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। आपके बॉस को आपके दिए गए सुझाव खुब पसंद आएंगे। आपकी दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी, लेकिन आप सेहत के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी में सभी सदस्य व्यस्त रहेंगे।
कुंभ राशि:
दोपहर बाद अचानक फायदेमंद हालात बनेंगे। परिवार के किसी बड़े व्यक्ति द्वारा जरूरी सलाह मिलेगी, जो कि फायदेमंद रहेगी। धार्मिक और आध्यात्मिक कामों में आपकी रुचि बढ़ने से आपकी सोच भी अच्छी और संतुलित होगी। जोखिम भरे कामों में पैसा न लगाए, नुकसान हो सकता है। यात्रा करते समय अनजान लोगों से बात न करे, कोई आपको भावनात्मक रूप से इस्तेमाल कर सकता है। परिवार और समाज के कामों में भी ध्यान देना जरूरी है। घुटनों और जोड़ों में दर्द की दिक्कत बढ़ सकती है। गेस्ट्रिक चीजों का सेवन न करे।
मीन राशि:
मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन शुभ और आनंद प्रदान करने वाला है। लव लाइफ में आज आपके प्रेम और आपसी सामंजस्य बना रहेगा। प्रेमी के साथ आप आज सुखद समय व्यतीत करेंगे। आपको आज उपहार भी मिल सकता है। कारोबार में आपको आज आर्थिक लाभ मिलेगा, साझेदारी के काम में आपको आज सफलता मिलेगी। आपको आज आर्थिक लेनदेन में सतर्क रहना चाहिए। शिक्षा के क्षेत्र में आपका प्रदर्शन आज बेहतर होगा। धर्म कर्म और सामाजिक कार्य में आपकी रुचि रहेगी। आपको आज सुख साधन भी प्राप्त होंगे।