12 अप्रेल यानी आज हनुमान जयंती पर ऐसा संयोग बन रहा है कि शनि और चंद्रमा ग्रह एक-दूसरे से समसप्तक योग में रहेंगे। इसके साथ ही पांच ग्रहों का दुर्लभ संयोग भी बनने जा रहा है। इसमें शनि, बुध, शुक्र, राहु और सूर्य ग्रह शामिल रहेंगे, जबकि आज के दिन चंद्रमा का संचार दिन-रात कन्या राशि में रहने वाला है। हस्त उपरांत चित्रा नक्षत्र का भी प्रभाव रहेगा।
मेष राशि :
आज का दिन आपका उतार-चढ़ाव से भरा रहेगा। सेहत खराब रहने से परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बिजनेस में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है। विरोधी कल सक्रिय रहेंगे। परिवार में आपसी मतभेद बढ़ सकते हैं। पत्नी से वाद विवाद हो सकता है। वाणी पर संयम रखें।
वृषभ राशि :
वृषभ राशि के जातकों के लिए आज शनिवार का दिन बजरंगबली की कृपा से भाग्यशाली रहने वाला है। आपको कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। हनुमान जी आपकी सभी विघ्न बाधाएं दूर करेंगे। कार्यक्षेत्र में मनचाहा लाभ प्राप्त कर सकते हैं। बुद्धि और विवेक के दम पर आप अपने प्रतिद्वंद्वियों को पछाड़ने में सक्षम होंगे। व्यवसाय में विस्तार कर सकते हैं। संपत्ति आदि में निवेश करने की सोच रहे हैं तो जबरदस्त फायदा हो सकता है।
मिथुन राशि :
मिथुन राशि वालों के लिए दिन अच्छा रहेगा। नया बिजनेस शुरू कर सकते हैं। रुका हुआ धन प्राप्त होगा। आय के नए रास्ते खुलेंगे। परिवार और समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। परिवार में पैतृक संपत्ति मिलने से मन प्रसन्न रहेगा।
कर्क राशि :
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। पति और पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर होंगे। बिजनेस में लाभ होगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। रुके काम पूरे होंगे।
सिंह राशि :
किसी वाद-विवाद में फंस सकते हैं। वाणी पर संयम रखें। किसी जरूरी काम में रुकावट आ सकती है। स्वास्थ्य बिगड़ सकता है। किसी लंबी यात्रा आदि पर जाने का योग बनेगा।
कन्या राशि :
कन्या राशि वालों के लिए हनुमानजी के आशीर्वाद से कल शनिवार का दिन लाभदायक रहने वाला है। इस वजह से आत्मविश्वास में इजाफा होगा। व्यापार में मुनाफा मिलेगा। किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपको अच्छी डील हासिल हो सकती है। करीबी मित्रों की मदद से लंबे समय से अटका कोई काम पूरा होगा। सेहत अच्छी रहेगी। आय में इजाफा होने से मन प्रसन्न रहेगा।
तुला राशि :
स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशान रह सकते हैं। लंबी यात्रा के योग हैं। ऑफिस में बॉस से अनबन हो सकती है। विरोधी हावी रहेंगे। कल विरोधियों के सामने झुकना पड़ सकता है। परिवार में अपनों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।
वृश्चिक राशि :
परिवार में सुखद माहौल रहेगा। घरेलू मामलों में शांति रहेगी। नौकरीपेशा जातकों को कोई अहम जिम्मेदारी मिल सकती है। इससे कार्यक्षेत्र में आपका रुतबा बढ़ेगा। वरिष्ठ अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे। कारोबार में बजरंगबली की कृपा से आप अच्छा लाभ अर्जित करेंगे। विरोधी आपके खिलाफ कुछ नहीं कर पाएंगे।
धनु राशि :
आज आप किसी षड्यंत्र का शिकार हो सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में हानि उठाना पड़ सकती है। नया काम शुरू करने के लिए अभी समय ठीक नहीं है। परिवार के लोगों को प्रसन्न रखें।
मकर राशि :
अगर आप संपत्ति में निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो आज हनुमान जी का आशीर्वाद लेकर आगे कदम बढ़ा सकते हैं। कारोबार में आपकी योजनाएं फलीभूत होंगी। मेहनत का फल मिलेगा। आत्मविश्वास में इजाफा होगा। लंबे समय से अटका हुआ धन वापस मिल सकता है। सेहत ठीकठाक रहेगी।
कुंभ राशि :
कल का दिन शुभ संकेत लेकर आ रहा है। सोचेंगे कार्य पूर्ण होंगे। किसी विशेष व्यक्ति के मिलने से व्यापार क्षेत्र में नया कार्य मिल सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा।
मीन राशि :
आज का दिन समस्याओं से भरा रहेगा। स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे। कोई नया कार्य जो शुरू करना चाह रहे हैं, उसमें अवरोध होगा। किसी अपने का दुखद समाचार प्राप्त होगा।