Aaj Ka Rashifal: चंद्रमा का गोचर आज दिन तुला राशि में हो रहा है जहां चंद्रमा पर मंगल और सूर्य एवं बुध की दृष्टि बनी हुई है। ऐसे में आज धन योग, मालव्य योग सहित कई शुभ योग बने हुए हैं जिससे आज का दिन मेष से मीन तक सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल।
मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए जल्दबाजी में कोई काम करने से बचने के लिए रहेगा। आपको संतान पक्ष की ओर से कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। व्यापार कर रहे लोग अपने व्यापार को विदेशों तक फैलाने की कोशिश करेंगे। नौकरीपेशा जातकों के ऊपर उच्च अधिकारियों की कृपा बनी रहेगी। वाणी की सौम्यता आपको बनाए रखनी होगी।आपको किसी नए काम की शुरुआत सोच समझकर करनी होगी।
वृषभ राशि :
वृषभ राशि के लिए आज रविवार का दिन मिलाजुला रहेगा। आपके खर्च आज बढेंगे। वैसे आज आपकी कमाई भी बनी रहेगी। बिजनेस में आपको आज लाभ मिलेगा। जो लोग पहले से बीमार चल रहे हैं आज उन जातकों के स्वास्थ्य में भी सुधार होगा। आपकी कोई चाहत आज पूरी होगी। सुख के साधन आपको प्राप्त होंगे। प्रेमी के साथ वक्त बिताने का मौका मिलेगा। दोस्तों से सहयोग मिलेगा।
मिथुन राशि:
इस समय कोशिश करने पर आपके चाहे हुए काम मन मुताबिक तरीके से पूरे हो सकते हैं। नई और अच्छी बातें जानने में आपकी रुचि बनी रहेगी। सामाजिक और पारिवारिक कामों को भी आप अच्छे से निभा लेंगे। दिखावे के लिए कर्ज लेने से बचें, क्योंकि उसे चुकाना मुश्किल होगा। घर में कुछ अव्यवस्था रह सकती है। इसलिए उन पर ध्यान देना जरूरी है। किसी करीबी रिश्तेदार से कोई दुखद खबर मिल सकती है, अपना हौसला बनाए रखें। स्वास्थ्य थोड़ा कमजोर रहेगा। एलर्जी और पेट से जुड़ी दिक्कतें बढ़ सकती हैं।
कर्क राशि :
आज का दिन आपके लिए मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। भाई-बहनों को आपका पूरा सहयोग मिलेगा। आप यदि कोई निवेश करेंगे, तो उसमें आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपको अपने आप पड़ोस में हो रहे हैं वाद-विवाद में पड़ने से बचना होगा। किसी कानूनी मामले में आपको सफलता मिलेगी, लेकिन आपका धन खर्च अधिक करना होगा। आपके कुछ नए विरोधी आपको परेशान करने की कोशिश करेंगे। आपकी कला और कौशल में सुधार आएगा।
सिंह राशि :
सिंह राशि के लिए आज का दिन कारोबार और कामकाज के लिहाज से तो अच्छा है लेकिन सेहत के मामले में आपको आज ध्यान रखना होगा। जिन लोगों को कोई पुरानी स्वास्थ्य समस्या है उनको विशेष रूप से अपना ख्याल रखना होगा। वैसे आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। सामाजिक दायरा भी आज बढेगा और नए दोस्त बना सकते हैं। आज आपके पास अपनी कमाई बढाने के लिए किसी योजना पर भी विचार कर सकते हैं। आपका जीवनसाथी आज आपके हर काम में सहभागी और सहयोगी रहेगा जिससे आपको आज फायदा मिलेगा। पिता से भी आप आज लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
कन्या राशि :
आज किसी प्रभावशाली व्यक्ति की मदद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। आज के दिन को बहुत अच्छे तरीके से बिताएं। आपके कई रुके हुए काम फिर से शुरू होंगे और सफलता मिलेगी। गलत लोगों से दूर रहें। महिलाएं खासकर अपने सम्मान का ध्यान रखें। सिर्फ गुस्से पर काबू रखना जरूरी है। अगर यात्रा पर जाना पड़ रहा है, तो अपने सामान की उचित देखभाल करना जरूरी होगा। तनाव, उदासी और मौसमी बीमारियों से अपना बचाव रखें। इसका बुरा असर आपके स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।
तुला राशि :
आज का दिन आपके लिए एक के बाद एक खुशखबरी लेकर आने वाला है। कारोबार में यदि कोई डील लंबे समय से लटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। आपकी कोई बात माताजी को बुरी लग सकती है। आपको अपने किसी दूर रहे परिजन से लंबे समय बाद मुलाकात कर सकती हैं। आपको किसी संपत्ति का सौदा करने की योजना आप बना सकते हैं। आप किसी काम को कल पर न टालें, नहीं तो उसे पूरा करने में समस्या आएगी।
वृश्चिक राशि :
वृश्चिक राशि के लिए आज सितार बताते हैं कि आपको आज परिवार के साथ मनोरंजक समय बिताने का मौका मिलेगा। आध्यात्मिक और धार्मिक कार्यों में आज आपकी रुचि बढेगी। कुछ अनचाहे खर्च भी आज होंगे। आपको आज किसी पारिवारिक समस्या को सुलझाने में समय और धन भी खर्च करना होगा। आपको आज लव लाइफ में वाणी पर कंट्रोल करना होगा नहीं तो आपका प्रेमी आपसे आज नाराज हो सकता है। सेहत के मामले में आपको अपना ध्यान रखना चाहिए और जोखिम वाले काम से दूर रहना चाहिए। प्रेमी आपसे दूर है तो लंबी बातचीत हो सकती है।
धनु राशि :
कोई कोर्ट केस चल रहा है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है। इसलिए अपने पक्ष को मजबूत रखें। किसी रिश्तेदार या दोस्त के साथ चल रही गलतफहमी दूर होगी और रिश्तों में फिर से मिठास आएगी। अपनी काम करने के तरीके और योजनाओं को सही ढंग से पूरा करने की कोशिश करें। क्योंकि किसी की गलत सलाह आपको कन्फ्यूज कर सकती है। बच्चों के कामों और पढ़ाई के बारे में भी जानकारी लेते रहें। बदहजमी और पेट खराब होने जैसी समस्याओं से परेशान रहेंगे। बाहर का खाना-पीना खाने से बचें।
मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए शुभ-सुविधाओं को बढ़ाने वाला रहेगा। नौकरीपेशा जातक अपनी क्रिएटिविटी से लोगों को हैरान करेंगे। आपको अपनी संतान से किए हुए वादे को पूरा करना होगा, नहीं तो वह नाराज हो सकती है। आपको किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। विद्यार्थियों का मन इधर-उधर के कामों में ज्यादा लगेगा। आप किसी सरकारी योजना का पूरा लाभ लेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को प्रमोशन मिलने से उनके खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज को फरमाइश कर सकते हैं।
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी की बातों पर भरोसा ना करें। आपकी सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। आप यदि किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें अपने कीमती स्थान की सुरक्षा अवश्य करें। आपको किसी से धन उधार लेने से बचना होगा, नहीं तो आपको उसे उतारने में समस्या हो सकती है। निजी कामों में आपको सावधान रहने की आवश्यकता है और आपको कार्यक्षेत्र में किसी से कोई जरूरी जानकारी शेयर करने से बचना होगा। आप परिवार में किसी सदस्य से यदि कोई बात कहेंगे, तो वह उस पर अमल अवश्य करेंगे।
मीन राशि:
मीन राशि के लोगों को आज घर के बड़ों से सहयोग और लाभ मिल सकता है। आपके वैवाहिक जीवन में भी आज प्रेम और तालमेल बना रहेगा। आपको आज आज आर्थिक लाभ भी मिलेगा। धर्म कर्म आध्यात्मिक विषयों में आपकी आज रुचि बढेगी। सामाजिक कार्यों में भाग लेने से आपकी पहचान का दायरा बढ़ेगा और आपका प्रभाव सम्मान भी बढेगा। किसी पुराने मित्र या परिचित से आपकी मुलाकात हो सकती है। आप आज किसी नए काम को शुरू भी कर सकते हैं। विवाह की बात चल रही है तो बात आगे बढेगी।