09 May Rashifal: मेष और मकर राशि वालों की सुख-सुविधाओं में होगी वृद्धि, जानें अपना आज का भविष्यफल

Kumar Sahu's avatar
9 may rashifal

Aaj Ka Rashifal: आज 9 मई, शुक्रवार का दिन है। वैशाख माह के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर चंद्रमा कन्या राशि में संचरण कर रहे हैं। आज के दिन सभी 12 राशियों के लिए कुछ नए अवसरों और चुनौतियों से सामना करने का दिन है।

मेष राशि:

मेष राशि वालों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज भाग्य आपका साथ देगा। आपके सामाजिक दायरे में बढ़ोतरी होगी। धन संबंधी मामलों में आज का दिन अच्छा रहेगा। होटल आदि से जुड़े जातकों के लिए दिन विशेष रूप से लाभदायक रहेगा। आज शाम को पूजा जरूरत करें। परिवार में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी।

वृषभ राशि:

समय अच्छा है। व्यापार, घर और दुनियादारी के बीच अच्छा तालमेल बनाकर रखेंगे। किसी जगह उधार दिए हुए पैसे का कुछ हिस्सा वापस मिल सकता है। धार्मिक या आध्यात्मिक कामों में रुचि लेने से सुकून मिलेगा। अपने रिश्तेदारों से रिश्ते बेहतर बनाए रखने के लिए आपको ही मेहनत करनी होगी। किसी भी तरह का खतरा उठाने से बचें। घर या गाड़ी की मरम्मत या देखरेख को लेकर कोई बड़ा खर्च आपको परेशान कर सकता है। मौसम से होने वाली बीमारियां जैसे खांसी जुकाम परेशान कर सकती हैं। आयुर्वेदिक चीजों का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करें।

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए सामाजिक कार्यक्रमों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। आपके कामों से आज लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, लेकिन आपको अपने विरोधियों से सतर्क रहने की आवश्यकता है। आपकी बुद्धि से लिए गए निर्णय से आपको फायदा होगा। आप अपने घर में कुछ नई चीजों की खरीदारी कर सकते हैं। आपको किसी पुराने मित्र से लंबे समय बाद मिलने का मौका मिलेगा। विद्यार्थियों किसी कंपटीशन की तैयारी के लिए कोई कोचिंग ले सकते हैं।

यह भी पढ़े:  21 May 2025 Rashifal: धनु वाले खुद पर रखें भरोसा, पढ़ें मेष-मीन का दैनिक राशिफल

कर्क राशि:

कर्क राशि वालों को आज किस्मत का साथ मिलेगा। आज सोच समझकर किया गया लेन देन फायदा दिला सकता है। आलस्य से बचें और समय का सही इस्तेमाल करें। आज दोस्तों के साथ कोई नया काम शुरू करना फायदेमंद हो सकता है। कारोबार के लिहाज से कोई यात्रा करने की सोच रहे हैं तो यात्रा आपको मनचाहा लाभ दिला सकता है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आपकी ईमानदारी से जीवनसाथी प्रभावित होगा।

सिंह राशि:

जो काम पिछले काफी समय से रुका हुआ था उसे पूरा करने का समय आ गया है। परिवार की जरूरतें पूरी करने में आपको खुशी मिलेगी। जब समय अच्छा होता है तो हर काम मन के मुताबिक होता जाता है, और ऐसा ही आजकल आपके साथ हो रहा है। अच्छे मौकों को समय पर भुनाने की कोशिश करें। बात करते समय सही शब्दों का इस्तेमाल करें, वरना थोड़ी सी लापरवाही से आपको नुकसान हो सकता है। अपने अहंकार और गुस्से का सही तरीके से इस्तेमाल करें।

कन्या राशि:

आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से निर्णय लेने के लिए रहेगा। आपकी कार्य कुशलता बेहतर रहेगी। आप अपने कामों को लेकर लापरवाही बिल्कुल ना करें। आपकी प्रभावशाली लोगों से मुलाकात होगी। छोटे बच्चे आपसे किसी चीज की फरमाइश कर सकते हैं। भगवान के भक्ति में आपका खूब मन लगेगा। दान-पुण्य के कार्यों में आप आगे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपको कोई बड़ा पद मिलने से खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आप किसी नए घर की खरीदारी कर सकते हैं।

तुला राशि:

आज तुला राशि वालों का मन चंचल रहेगा। इसलिए धैर्य से काम लेना उचित रहेगा। पैसों के मामले में आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। बेवजह के खर्चों पर लगाम लगाएं। आर्थिक रूप से बड़े फैसले लेने से पहले परिवार को विश्वास में लेना अच्छा रहेगा। कारोबार में विस्तार की योजनाएं फलीभूत होंगी। वैवाहिक जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में प्रगाढ़ता आएगी। बच्चों की शिक्षा को लेकर तनाव हो सकता है।

यह भी पढ़े:  22 May Rashifal: सावधान! इन राशि के लोगों को आज कोई गंभीर बीमारि परेशान कर सकती हैं

वृश्चिक राशि:

सामाजिक और आध्यात्मिक कामों में भी कुछ समय जरूर दें, इससे कई जानकारियां मिलेंगी और लोगों से संपर्क भी बढ़ेगा। विद्यार्थियों और युवाओं का अपना कोई मनपसंद काम या प्रोजेक्ट पूरा होने से खुशी रहेगी। मन में किसी बात को लेकर गलत विचार आ सकते हैं। यह समय मन की शांति बनाए रखने का है। किसी करीबी रिश्तेदार से जुड़ी बुरी खबर मिलने से मन दुखी रहेगा। विद्यार्थी अपने करियर को लेकर चिंतित रहेंगे।

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए सेहत के लिहाज से कमजोर रहने वाला है। परिवार में किसी मांगलिक कार्यक्रम की तैयारी हो सकती हैं। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। आपको अपने कामों के साथ-साथ अपनी जिम्मेदारियां को भी समय रहते पूरा करने की आवश्यकता है। वरिष्ठ सदस्य आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं, जो आपके लिए बेहतर रहेगी। आपको अपने साथी की भावनाओं का सम्मान करना होगा। प्रतिस्पर्धा का भाव आपके मन में बना रहेगा।

मकर राशि:

आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आप किसी नई प्रॉपर्टी आदि की खरीदारी कर सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को कामों में यदि कुछ समस्याएं आ रही थी, तो वह भी दूर होंगे। आप अपने मित्रों के साथ कुछ समय मौज-मस्ती करने में व्यतीत करेंगे। जीवनसाथी के साथ आपकी किसी बात को लेकर नोंक झोंक हो सकती है। आप संतान की संगति पर विशेष ध्यान दें, नहीं किसी गलत काम की ओर अग्रसर हो सकते हैं। विद्यार्थियों को पढ़ाई-लिखाई में ढील नहीं करनी है।

कुंभ राशि :

आज का दिन कुंभ राशि वालों के लिए अच्छा रहेगा। कारोबार में नए मौके मिल सकते हैं। धन प्राप्ति के प्रयास सफल हो सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को थोड़ा फायदा हो सकता है। कारोबार बढ़ाने की योजना आगे बढ़ा सकते हैं। नौकरीपेशा लोग अपना काम समय पर पूरा करके राहत महसूस करेंगे। दिन मिलाजुला लेकिन सकारात्मक रहेगा। दांपत्य जीवन में किसी तीसरे व्यक्ति के कारण वैवाहिक जीवन में तनाव आ सकता है, सतर्क रहें।

यह भी पढ़े:  13 अप्रैल को चार राजयोग, इन राशियों पर बरसेगा धन

मीन राशि:

परिवार में चल रही किसी उलझन का आपकी मदद से सही समाधान मिल सकता है। शॉपिंग आदि में भी खुशनुमा समय बीतेगा। जरूरी काम करने से पहले उसके बारे में छानबीन जरूर कर लें, इससे आप अपने कामों को अच्छे से पूरा कर पाएंगे। आलस और सुस्ती को खुद पर हावी न होने दें तथा समय की कीमत को पहचानें। करीबी रिश्तों में स्वार्थ दिखेगा। पुरानी जायदाद से जुड़ी समस्या आ सकती है।

Author Name

Join WhatsApp

Join Now